Source :- LIVE HINDUSTAN
Vivo अपनी Y-सीरीज में तीन धांसू स्मार्टफोन Vivo Y21s 5G, Vivo Y11s 5G और Vivo Y05s 4G जोड़ने की तैयारी कर रहा है। लॉन्च से पहले इन फोन्स के स्पेसिफिकेशन्स और रेंडर सामने आ गए हैं। किस मॉडल में क्या खास होगा, चलिए बताते हैं…
प्रोडक्ट्स के सुझाव
Vivo तेजी से अपने पोर्टफोलियो का विस्तार कर रहा है। खबर है कि वीवो अपनी Y-सीरीज में ढेर सारे नए फोन जोड़ने जा रहा है। वीवो के आने वाले स्मार्टफोन Y21s 5G, Y11s 5G और Y05s 4G के स्पेसिफिकेशन्स और रेंडर ऑनलाइन सामने आ गए हैं, जिससे लॉन्च से पहले ही इनके बारे में काफी कुछ पता चल गया है। ये तीनों फोन हाल ही में भारतीय BIS डेटाबेस पर देखे गए थे, और माना जा रहा है कि भारतीय बाजार में इनका लॉन्च भी जल्द ही होने वाला है। अपकमिंग फोन्स में क्या-क्या खास देखने को मिलने वाला है, चलिए डिटेल में जानते हैं…
रिपोर्ट के अनुसार, Vivo Y21s 5G फोन तीन वेरिएंट 4GB+64GB, 4GB+128GB और 6GB+128GB में आएगा।
Vivo Y21s 5G, Y11s 5G, Y05s 4G में क्या होगा खास (लीक के अनुसार)

सामने आई जानकारी के अनुसार, टिप्स्टर सुधांशु अंभोर ने बताया है कि Vivo Y21s 5G स्मार्टफोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर होगा और यह ओरिजिनओएस 6 कस्टम स्किन पर चलेगा। इस फोन में 1600×720 पिक्सेल रिजॉल्यूशन और 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट वाला 6.74 इंच का LCD डिस्प्ले होने की बात कही गई है। साथ ही, इसमें 50 मेगापिक्सेल + 0.08 मेगापिक्सेल का डुअल रियर कैमरा सेटअप और 5 मेगापिक्सेल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में 44W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6500mAh की बैटरी होने की भी जानकारी मिली है। बताया जा रहा है कि यह फोन 4GB+64GB, 4GB+128GB और 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट्स में आएगा।

Vivo Y11s 5G की बात करें तो, इस स्मार्टफोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर होने की उम्मीद है। इसमें 1600×720 पिक्सेल रिजॉल्यूशन और 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट वाला 6.74 इंच का एलसीडी डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसके अलावा, इसमें 13 मेगापिक्सेल + 0.08 मेगापिक्सेल का डुअल रियर कैमरा सेटअप और सेल्फी के लिए 5 मेगापिक्सेल का फ्रंट कैमरा होने की जानकारी सामने आई है। यह फोन ओरिजिनओएस 6 पर चलेगा और इसमें 15W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6500mAh की बैटरी दी जा सकती है। साथ ही, इसके 4GB+128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट के आने की भी चर्चा है।

टिप्स्टर के अनुसार, Vivo Y05s 4G में यूनिसॉक T7225 प्रोसेसर होगा और यह ओरिजिनओएस 6 पर चलेगा। इस फोन में 1600×720 पिक्सेल रिजॉल्यूशन और 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट वाला 6.74 इंच का एलसीडी डिस्प्ले होने की बात कही गई है। साथ ही, इसमें 8 मेगापिक्सेल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सेल का फ्रंट कैमरा भी होगा। इसके अलावा, इसमें 15W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6500mAh की बैटरी होगी और इसके 4GB+64GB वेरिएंट में आने की चर्चा है।
इन तीनों स्मार्टफोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर, माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट और धूल व पानी से बचाव के लिए IP65 रेटिंग होने की भी उम्मीद है। कलर ऑप्शन्स की बात करें तो, सामने आए रेंडर में ये सभी फोन ब्लू और गोल्ड कलर्स में दिखाई दे रहे हैं।
Amazon पर मिल रहे इन Vivo फोन्स पर भी विचार कर सकते हैं
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




