Home - सरकार की चेतावनी, अब पेमेंट सिस्टम में सेंध लगा रहे हैकर्स, खतरे...

सरकार की चेतावनी, अब पेमेंट सिस्टम में सेंध लगा रहे हैकर्स, खतरे में लोगों का पैसा!

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

हैकर्स अब बिजनेस पेमेंट सिस्टम में हेरफेर करके पैसे को सही लगने वाले सिस्टम के जरिए ही दूसरी जगह भेज रहे हैं। भारत सरकार की साइबर सिक्योरिटी एजेंसी ने इसे लेकर एक एजवाइजरी जारी की है और सुरक्षित रहने के लिए तरीके भी बताएं है।

AI agents तेजी से एडवांस होते जा रहे हैं। अब सरकार ने चेतावनी दी है कि एआई से चलने वाले हैकिंग टूल्स और बिजनेस पेमेंट सिस्टम के जरिए अनऑथराइज्ड फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन का दुरुपयोग बढ़ रहा है। भारत सरकार की साइबर सिक्योरिटी एजेंसी CERT-In ने अपनी नई एडवाइजरी में बताया कि हैकर्स कैसे धोखाधड़ी से ट्रांजैक्शन को अंजाम देने के लिए बिजनेस ऐप्स, पेमेंट की प्रक्रिया और अप्रूवल सिस्टम का फायदा उठा रहे हैं। साथ ही वे एआई टूल्स का इस्तेमाल करके साइबर हमलों को ऑटोमेट भी कर रहे हैं।

यह गंभीर एडवाइजरी 20 नवंबर 2026 को जारी की गई। इसमें चेतावनी दी गई है कि ये खतरे अब सिर्फ बैंकों और वित्तीय संस्थानों तक सीमित नहीं हैं। सरकार से जुड़े पेमेंट सिस्टम संभालने वाले टेक्नोलॉजी सर्विस प्रोवाइडर्स और वेंडर तथा पार्टनर को पैसे देने वाले प्लेटफॉर्म्स भी प्रभावित हो रहे हैं।

ये हमले कैसे होते हैं

एजेंसी के अनुसार, हाल ही में सामने आए मामलों में पता चला है कि हमलावर बिजनेस पेमेंट वर्कफ्लो में हेरफेर करके पैसे को सही लगने वाले सिस्टम के जरिए ही दूसरी जगह भेज रहे हैं। साइबर अपराधी अब सीधे पेमेंट गेटवे या पेमेंट एपीआई पर हमला नहीं करते, बल्कि उन बिजनेस ऐप्स और अप्रूवल की प्रोसेस को निशाना बनाते हैं जो तय करती हैं कि पेमेंट कब और कहां किए जाएंगे।

हमलावर पेमेंट से जुड़े बिजनेस रिकॉर्ड या अप्रूवलस के कनेक्शन में बदलाव कर देते हैं। फिर वे उसी सामान्य पेमेंट प्रक्रिया का इस्तेमाल करके अनऑथराइज्ड ट्रांजैक्शन कर लेते हैं। वे अन्य कमी का भी फायदा उठाते हैं, ताकि तुरंत पकड़े न जाएं। इसका मतलब है कि जो ट्रांजैक्शन संगठन की सामान्य ऐप और अप्रूवल जांच से भी गुजर जाता है, वह हमेशा सही नहीं होता।

पैसों की धोखाधड़ी के अलावा, एंजेसी ने अलग-अलग क्षेत्रों को निशाना बनाने वाले साइबर हमलों में AI पर चलने वाले’एजेंटिक ऑफेंसिव फ्रेमवर्क्स’ (AOFs) के इस्तेमाल को लेकर भी चिंता जताई है। ये फ्रेमवर्क्स साइबर हमले के कई चीजें अपने-आप चला सकते हैं, जिससे हमलावरों को कम मेहनत करनी पड़ती है। एजेंसी की जांच में पाया कि इनका इस्तेमाल कंपनियों, टेक्नोलॉजी सर्विस प्रोवाइडर्स, सरकारी संस्थानों और शैक्षणिक-शोध संस्थानों के खिलाफ हो रहा है। एजेंसी ने इन हमलों से जुड़ी कई तकनीकों की पहचान की है, जिनमें असुरक्षित सिस्टम, सर्विसेस और एंट्री के संभावित रास्तों का पता लगाने के लिए ऑटोमेटेड रेकॉन्सेंस जैसी तकनीकें शामिल हैं।

एजेंसी ने कंपनियों को कुछ सेफ्टी टिप्स भी दी है

इन खतरों से निपटने के लिए, एजेंसी ने सरकारी संस्थानों, टेक्नोलॉजी सर्विस प्रोवाइडर्स और अन्य व्यवसायों के लिए कई सेफ्टी टिप्स बताएं हैं। एजेंसी ने सरकारी संस्थानों और टेक्नोलॉजी प्रोवाइडर्स के जरिए चलने वाली सर्विस के मालिकों को सलाह दी है कि वे उन अकाउंट्स, सिस्टम और इंटीग्रेशन की पहचान करें जो पेमेंट से जुड़े रिकॉर्ड बदल सकते हैं, ट्रांजैक्शन को मंजूरी दे सकते हैं या संवेदनशील जानकारी तक पहुंच सकते हैं। उन्हें यह भी सुनिश्चित करना चाहिए कि सर्विस प्रोवाइडर के पास मौजूद पेमेंट से जुड़ी डिटेल्स और महत्वपूर्ण रिकॉर्ड की भी जांच हो।

एजेंसी ने ज्यादा रिस्क वाले बदलावों (जैसे पेमेंट के निर्देश, बेनिफिशियरी और अप्रूवल की व्यवस्था) के लिए अलग से वेरिफिकेशन की भी सिफारिश की है। संस्थानों को एक सर्विस प्रोवाइडर सिस्टम के अंदर कई अप्रूवल पर निर्भर नहीं रहना चाहिए, क्योंकि अगर वह सिस्टम ही हैक हो जाए तो सभी अप्रूवल प्रभावित हो सकते हैं।

टेक्नोलॉजी सर्विस प्रोवाइडर्स और आईटी कंपनियों को क्लाइंट के एनवायरनमेंट को अलग रखने और एडमिन अकाउंट, क्रेडेंशियल तथा कंट्रोल की सुविधाओं को सीमित रखने को कहा गया है। एक क्लाइंट को दिया गया एक्सेस दूसरे क्लाइंट के सिस्टम तक नहीं पहुंचना चाहिए।

इसके अलावा, व्यवसायों को सलाह दी गई है कि वे पेमेंट से जुड़े रिकॉर्ड में होने वाले बदलावों के साथ-साथ ट्रांजैक्शन पर भी नजर रखें।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN