Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार अब दिलजीत दोसांझ के अहमदाबाद कॉन्सर्ट से पहले चेतावनी, 2000 पुलिसकर्मी तैनात

अब दिलजीत दोसांझ के अहमदाबाद कॉन्सर्ट से पहले चेतावनी, 2000 पुलिसकर्मी तैनात

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/11/21/1200x900/Diljit_Dosanjh_1795265162788_AWC5_1795265180902_lvKr_d0028133-453b-4f50-a7a8-7d8f9437bb25_YInB.jpg

अहमदाबाद में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट से पहले उनके कुछ गानों पर आपत्ति जताई गई है। एक प्रोफेसर ने गायक से 4 गाने नहीं प्रस्तुत करने की मांग की गई है।

अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट से पहले विवाद गहराता नजर आ रहा है। अब उनको इस कंसर्ट में गायक से शराब, ड्रग्स और गन कल्चर को बढ़ावा देने वाले 4 गाने नहीं गाने को लेकर चेतावनी दी गई है। यही नहीं एक असिस्टेंट प्रोफेसर ने ऐसा नहीं करने पर गुजरात हाई कोर्ट में अवमानना का केस दर्ज कराने तक की वॉर्निंग दी है। इस बीच कार्यक्रम को शांतिपूर्ण संपन्न कराने और उसकी सुरक्षा के लिए 2 हजार पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।

इन 4 गानों को नहीं गाने की चेतावनी

दिलजीत दोसांझ का अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में लाइव कॉन्सर्ट होना है। कार्यक्रम से पहले चंडीगढ़ के पीजीजीसी-46 में समाजशास्त्र के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. पंडित राव धरेनवर ने मांग की है कि गायक 4 गानों को न गाएं। धरेनवर ने कहा है कि दिलजीत अपने कॉन्सर्ट में पटियाला पैग, पंज तारा, जे बिच्छो अफीम लभिया और जट्ट उत्थे फायर करदा गाने न गाएं। उनका आरोप है कि ये गाने शराब, ड्रग्स और गन कल्चर को बढ़ावा देते हैं।

अवमानना का केस दर्ज कराने की वॉर्निंग

धरेनवर ने वॉर्निंग दी है कि यदि ये गाने गाए गए तो वे गुजरात हाई कोर्ट में ‘अदालत की अवमानना’ की याचिका दायर करेंगे। धरेनवर ने कहा कि इन गानों के बोल शराब, ड्रग्स और गन कल्चर को बढ़ावा देते हैं। इसका बच्चों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। धरेनवर ने दावा किया कि पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट ने 2019 के उनके एक मामले में साफ निर्देश दिया था कि शराब, ड्रग्स और नशीले पदार्थों को बढ़ावा देने वाले गाने मंच पर नहीं गाए जाने चाहिए।

गुजरात हाई कोर्ट जाने की कही बात

एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. पंडित राव धरेनवर ने सरकार के ‘नशा मुक्त भारत’ अभियान का जिक्र करते हुए कहा कि देश में ‘नशा मुक्त भारत’ अभियान चल रहा है। ऐसे में बच्चों के बीच इस तरह के गानों को बढ़ावा देना गलत है। यदि अहमदाबाद के कंसर्ट में ऐसे गाने गाए जाते हैं तो मैं गुजरात हाई कोर्ट जाऊंगा और अदालत की अवमानना ​​का मामला दर्ज कराऊंगा।

2,000 पुलिसकर्मी तैनात

इस बीच अहमदाबाद कंसर्ट में सुरक्षा के भारी भरकम इंतजाम किए गए हैं। अहमदाबाद के पुलिस कमिश्नर अनुपम सिंह गहलोत ने बताया कि नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के लिए सुरक्षा के लिए लगभग 2,000 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। लगभग 85,000 दर्शक और सपोर्ट स्टाफ के साथ ही सुरक्षा कर्मियों सहित कुल 90 हजार से अधिक लोगों के मौजूद रहने की उम्मीद है।

1,500 निजी सुरक्षा गार्ड भी रहेंगे तैनात

अहमदाबाद कंसर्ट के लिए 2 हजार पुलिसकर्मी, स्टेट रिजर्व पुलिस की 3 कंपनियां, बीडीडीएस टीमें, क्विक रिस्पॉन्स टीमें, क्राइम ब्रांच और एसओजी के जवानों को तैनात किया गया है। डीएफएमडी (डोर-फ्रेम मेटल डिटेक्टर) लगाए गए हैं। लगभग 600 सीसीटीवी कैमरों से पूरे आयोजन स्थल की निगरानी की जाएगी। इसमें प्रवेश, निकास और भीतर की व्यवस्थाओं में मदद के लिए लगभग 1,500 निजी सुरक्षा गार्ड भी तैनात रहेंगे।

बोतलें और बैग जैसी चीजें ले जाने पर रोक

पुलिस कमिश्नर ने बताया कि कार्यक्रम में पानी की बोतलें और बैग जैसी चीजें ले जाने पर रोक लगाई गई है। वहीं आयोजन स्थल के बाहर लॉकर की सुविधा रहेगी। महिला दर्शकों को अपने साथ छोटे पावर बैंक ले जाने की अनुमति होगी। स्टेडियम में भारी भीड़ जुटने की संभावना को देखते हुए पुलिस की ओर से दर्शकों के आने-जाने (प्रवेश और निकास) को व्यवस्थित करने के लिए भी खास इंतजाम किए गए हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN