Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/11/22/1200x900/fc735fcd-047d-4305-9350-82cb0c855ac7_1795351760393_TVIb_1795351768352_F2vc_8e0c4d29-5a9d-4a18-9da3-30a32dbc82f8_bTvP.pngनेटफ्लिक्स पर एक फिल्म आई है जिसका नाम है हाइकू। इस फिल्म की कहानी दिल को छू लेने वाली है। एक लड़का जो ब्रेकअप के बाद खुद को बदल लेता है। फिर होती है एक नई लड़की की एंट्री। कहानी दिल छू जाएगी।
नेटफ्लिक्स फिल्म हाइकू की कहानी दिल छू जाएगी, एक लड़के के ब्रेकअप से मिलेगी सीख
नेटफ्लिक्स पर एक तमिल फिल्म आई है जिसका नाम है हाइकू। वैसे तो ये एक अनोखे तरह की लव स्टोरी है जिसमें खूब सारा ड्रामा है। लेकिन इसकी कहानी आज की यूथ और उनके रिश्तों जटिलताओं के बारे में भी बात करती है। फिल्म में एक ऐसे लड़के की कहानी है जो अपने कॉलेज के प्यार के बिछड़ जाने के बाद अपने आप को पूरी तरह से बदल लेता है। ये बदलाव उसकी जिंदगी में आने वाली दूसरी लड़की को पसंद नहीं आता।
मनु और निवेदिता की मुलाकात
मनोहर नाम के लड़के की कहानी है इसे मनु नाम से पुकारा जाता है। कहानी की शुरुआत में दिखाया जाता है कि उसे अपने ऑफिस में कुछ इंटर्न को काम सिखाना है। वो ऑफिस के नीचे देखता है कि एक लड़का अपनी गर्लफ्रेंड पर चिल्ला रहा होता है। जब वो इंटर्न को काम समझा रहा होता है तो एक लड़की एंट्री लेती है जिसका नाम निवेदिता होता है। मनु देखकर समझ जाता है कि ये तो वही लड़की है जो अपने बॉयफ्रेंड के साथ थी। वो देरी से पहुंचती है तो मनु उसे कल से आने के लिए कहता है। बाद में वो देरी से आने के लिए माफी मांगती है। कहानी में आगे दिखाया जाता है कि मनु देखता है कि नई इंटर्न निवेदिता अकेली खड़ी है। उसकी कैब नहीं आई। मनु से लिफ्ट दे देता है और इस दौरान दोनों के बीच खूब सारी बातचीत होती है।
मनु और उसकी लव स्टोरी
इसके बाद कहानी फ्लैशबैक में जाती है। मनु को याद आता है कि वो कोडी नाम की अपनी कॉलेज की लड़की से प्यार करता है। दोनों साथ में बहुत खुश थे। लेकिन कोडी के परिवार वालों को मनु के पापा का नाई वाला काम और उसकी जाति से दिक्कत थी। एक दिन दोनों के बीच विवाद होता है और कोडी अपना रिश्ता खत्म कर लेती है। मनु कई दिनों तक उसे कॉल करता है। लेकिन कोडी उसे जवाब नहीं देती। फिर लंबे समय बाद कोडी शादी कर रही होती है। कोडी को शादी के मंडप पर इतना खुश देखकर मनु हैरान हो जाता है। वो समझ नहीं पता कि अचानक कोडी इतनी बदल कैसे गई।
मनु को फिर से होता है प्यार
कहानी फिर से मौजूदा समय पर आ जाती है। निवेदिता और मनु के बीच प्यार की शुरुआत हो जाती है। निवेदिता अपने पिछले बॉयफ्रेंड की हरकतों से तंग आ कर उसे छोड़ कर मनु के साथ आ जाती है। दोनों इस नए रिश्ते में खुश होते हैं। तभी एक दिन निवेदिता को कोडी के बारे में पता चलता है। वो समझ जाती है कि मनु आज तक उसे नहीं भुला है। लेकिन वो दोनों के ब्रैकअप की वजह जानना चाहती है कि आखिर क्यों कोडी ने अचानक खुशी-खुशी किसी दूसरे शख्स से शादी कर ली थी।
निवेदिता और कोडी की मुलाकात
निवेदिता, कोडी से मिलने जाती है। निवेदिता को जो पता चलता है वो हैरान करने वाला होता है। कोडी बताती है कि उस रात मनु ने नशे में बहुत कुछ बुरा बोला था। वो उसे किसी दोस्त से बात नहीं अकरने देता था, आजादी नहीं देता था। मनु ने उसके जीजा पर हाथ उठाया और सोसाइटी में उनकी खूब बदनामी हुई। अगले दिन जब मनु ने उसे फोन किया तो उसने रिश्ता खत्म कर किसी दूसरे से शादी कर ली। अब वो इस रिश्ते में बहुत खुश है।
सुखद अंत के साथ खत्म होती है कहानी
निवेदिता ये सब मनु को बताती है और कहती है कि वो अब भी कोडी को प्यार करता है। इसलिए वो डर के रहता है। वो वैसा बर्ताव करता है जैसे कोडी को नहीं पसंद था। लेकिन उसे ये सब पसंद है। उसे अच्छा लगता है कि मनु हर वक्त उसके साथ रहे। दोनों के बीच बहुत विवाद होता है। लेकिन दोस्तों के समझाने के बाद दोनों फिल्म 96 देखने जाते हैं। दोनों के बीच फिर से प्यार हो जाता है और कहानी का अंत भी।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




