Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार क्यों किराए के घर में रहते हैं अनुपम खेर? आलिया भट्ट को...

क्यों किराए के घर में रहते हैं अनुपम खेर? आलिया भट्ट को अपना घर बेचने की बताई वजह

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/11/22/1200x900/Anupam_K_1795365509985_wFwY_1795365515867_ab24_91f6d5f2-59dd-4791-932c-f69f8c6e4686_7xAn.jpg

अनुपम खेर ने बताया कि उन्होंने जब से अपना घर बेचकर किराए के घर में रहना शुरू किया है, तब से वह बहुत सुकून में रहते हैं।

बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर बीते कई दशकों से मनोरंजन जगत में सक्रिय हैं। हर इंसान की एक ख्वाहिश होती है कि छोटा ही सही, लेकिन उसका खुद का एक घर हो। अनुपम खेर अपने अभी तक के करियर में 550 से ज्यादा फिल्में कर चुके हैं। उन्होंने बेशुमार दौलत-शोहरत कमाई है, लेकिन जब बात घर की आती है, तो कहानी बदल जाती है। अनुपम खेर का 71 साल की उम्र में भी अपना खुद का घर नहीं है। ऐसा नहीं है कि उन्होंने कभी अपना घर खरीदा नहीं, लेकिन खरीदने के बाद भी उन्होंने फाइनली इसे बेच देने का फैसला किया।

10 साल पहले तय किया किराए पर रहेंगे

अनुपम खेर किराए के घर में रहते हैं और उनका कहना है कि अपना घर छोड़कर किराए के घर में रहने के उनके फैसले ने उनकी जिंदगी का बहुत सारा स्ट्रेस दूर कर दिया है। अनुपम खेर ने एक हालिया इंटरव्यू में अपने उस घर के बारे में बताया, जो कभी उनका था लेकिन बाद में उन्होंने इसे आलिया भट्ट को बेच दिया। द अनफिल्टर्ड आवर यूट्यूब चैनल पर प्रधान भारती के साथ बातचीत में अनुपम खेर ने बताया कि करीब 10 साल पहले उन्होंने यह तय किया, कि अब से वह किराए के घर में रहेंगे। उन्होंने बताया कि अपने इस फैसले से वह बहुत खुश हैं।

किराए के घर में क्यों खुश हैं अनुपम खेर?

अनुपम खेर ने बताया कि अब उन्हें किसी भी प्रॉपर्टी की देखभाल करने, या उसे मैनेज करने का बोझ नहीं उठाना पड़ता है। अनुपम खेर ने बताया, “जिस दिन मैंने किराए के घर में रहने का फैसला किया, उस दिन मैंने खुद को आजाद कर लिया। यह फैसला मैंने 10 साल पहले लिया था। मुझे अब प्रॉपर्टी को लेकर किसी तरह का स्ट्रेस नहीं होता है, कि यह करना है और वो करना है। मैंने बस शिमला में एक घर खरीदा हुआ है, और वो मेरी मां के लिए है। मेरा भाई और मैं, दोनों किराए के घर में रहते हैं, और इस बारे में हम बहुत खुश हैं।”

कब आया किराए पर रहने का विचार?

अनुपम खेर ने बताया कि उनके पास जो घर था, उसे उन्होंने आलिया भट्ट को बेच दिया। इसके बाद वो और उनके भाई दूसरे घर में शिफ्ट हो गए। इसी बीच किरण खेर MP बन गईं और चंडीगढ़ चली गईं। क्योंकि अनुपम खेर उस दौरान दूसरा घर तलाश रहे थे, तो इसी बीच उन्हें लगा कि वह किराए के घर में भी तो रह सकते हैं। अनुपम खेर ने अपनी नेटवर्थ के बारे में भी बात की और कहा कि गूगल पर उनकी नेटवर्थ देखेंगे तो चौंक जाएंगे। दावे किए जाते हैं कि उनकी नेटवर्थ 400-500 करोड़ रुपये है। लेकिन यह सच नहीं है। उन्होंने कहा कि इस बात को लेकर उनके दोस्त उनका कई बार मजाक उड़ाते हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN