Home LIFESTYLE NEWS HINDI सर्दियों में बना लें आंवले का चटपटा ठेचा अचार, बिना धूप के...

सर्दियों में बना लें आंवले का चटपटा ठेचा अचार, बिना धूप के मिनटों में हो जाएगा तैयार, नोट करें विधि

4
0

Source :- INDIATV NEWS

सर्दियों के मौसम में आंवला बिकने लगता है। यह एक ऐसा सुपरफूड है जो सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। एक्सपर्ट भी इसे रोजाना खाने की सलाह देते हैं। अगर आपको चटपटा और तीखा खाना पसंद है, तो इस बार आंवले का ठेचा जरूर ट्राई करें। इसे बनाने के लिए न धूप की जरूरत है और न ही कई दिनों तक इंतजार करने की। चलिए जानते हैं इसकी आसान रेसिपी।

आंवला ठेचा अचार के लिए सामग्री

 

आंवला 200 ग्राम, हरी मिर्च 50 ग्राम, अदरक – 50 ग्राम, सौंफ 1 बड़ा चम्मच, पीली सरसों 1 बड़ा चम्मच, मेथी दाना 1 चम्मच, जीरा 1 चम्मच,  काली मिर्च 1 चम्मच, अजवायन 1 चम्मच, सरसों का तेल आधा कप, हींग आधा छोटी चम्मच, कलौंजी आधा छोटा चम्मच, नमक स्वाद अनुसार, काला आधा छोटा चम्मच, हल्दी पाउडर 1 चम्मच, लाल मिर्च पाउडर 2 चम्मच

आंवले का ठेचा अचार बनाने की विधि

  • पहला स्टेप: आंवले का ठेचा अचार बनाने के लिए सबसे पहले 200 ग्राम आंवला को पाने में अच्छी तरह से धोएं उसके बड़ा छोटे छोटे टुकड़ों में काटें। अब उसके बाद 50 ग्राम हरी मिर्च और 50 ग्राम अदरक को भी छोटे टुकड़ों में काटें। अब उसके बाद आंवला, हरी मिर्च और अदरक को ग्राइंडर जार में डालकर एकदम दरदरा पीस लें और एक बड़े बर्तन में निकालें।

  • दूसरा स्टेप: अब एक पैन को गर्म करें और उसमें सौंफ, पीली सरसों, मेथी दाना, जीरा, अजवाइन, काली मिर्च डालकर एकदम सुनहरा होने तक अच्छी तरह से भून लें। भुने मसालों को नमक के साथ ठंडा और दरदरा पीस लें

  • तीसरा स्टेप: अब, कड़ाही में सरसों का तेल गर्म करें। जब तेल गर्म हो जाए तब उसमें हिंग और कलौंजी (वैकल्पिक) डालें, फिर पिसा हुआ आंवला-मिर्च का मिश्रण डालकर अच्छी तरह से चलाएं। इसे धीमी से मीडियम आंच पर 5 मिनट तक पकाएं, जब तक कि नमी कम न हो जाए और तेल अलग न दिखने लगे (इससे यह लंबे समय तक खराब नहीं होगा)

  • चौथा स्टेप: उसके बाद काला नमक, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और भुने हुए मसालों का मिश्रण डालें और अच्छी तरह मिलाएं। इसे ढककर ठंडा होने दें। आपका आंवला का ठेचा अचार बनकर तैयार है। इसे आप रोटी, पराठे या चावल के साथ परोसें । इसके अलावा आप सर्दियों में सिंघाड़े की चटपटी चाट भी बना सकते हैं, चलिए जानते हैं इसे बनाने की विधि

SOURCE : INDIATV NEWS