Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/11/24/1200x900/ddk_1795524742284_dfkT_1795524768630_j6lO_3fe04801-5129-4561-865e-d64324e1d015_fFwD.jpgदीपिका पादुकोण पिछले साल अपनी 8 घंटे की शिफ्ट की डिमांड को लेकर काफी चर्चा में रही थीं। अब दीपिका की इस डिमांड पर करण जौहर का रिएक्शन आया है।
करण जौहर के शो कॉफी विद करण के अपकमिंग एपिसोड में अक्षय कुमार और रवि किशन बतौर गेस्ट आने वाले हैं। शो में तीनों साथ में काफी मस्ती करते दिखने वाले हैं। करण ने इस दौरान जहां अक्षय के डिसिप्लिन को लेकर बात की, साथ ही दीपिका पादुकोण के 8 घंटे काम करने की डिमांड पर भी अपना रिएक्शन दिया। करण का कहना है कि इस मुद्दे को इतना बड़ा क्यों बनाया जा रहा है।
करण ने पहले अक्षय की तारीफ की
दरअसल, अक्षय के साथ काम करने के अपने एक्सपीरियंस पर करण जौहर ने कहा, ‘जब मैंने अपनी पहली फिल्म की अक्षय के लाथ, तब ऐसा सुनने में आया था कि अक्षय ऐसा करते हैं, अक्षय वैसा करते हैं। लेकिन मैं बता हूं कि अक्षय के जितना काम के लिए मेहनत करने जैसा मैंने किसी को नहीं देखा है। उनकी सुबह बजे मीटिंग होती है। उन्हें अपनी स्क्रिप्ट दिल से पता होती है और वह डायरेक्टर के लिए काफी सपोर्टिव रहते हैं और प्रोड्यूसर का भी साथ देते हैं। अक्षय ही इकलौते ऐसे स्टार हैं जो डेब्यू डायरेक्टर्स को मौका देते हैं और इसके लिए अक्षय को कभी क्रेडिट नहीं मिलता है।’
दीपिका की डिमांड पर क्या बोले करण
इसी दौरान करण यह भी बोलते हैं कि फीमेल एक्टर्स को भी ऐसे ही रिस्पेक्ट और फ्लेक्सिब्लिटी मिलनी चाहिए। स्क्रीन की रिपोर्ट के मुताबिक करण ने दीपिका के 8 घंटे शिफ्ट की डिमांड पर कहा, ‘दीपिका पादुकोण के फैसले की मैं बहुत रिस्पेक्ट करता हूं। जब वह ऐसा कुछ कर रही हैं, मुझे नहीं पता इसे इतना बड़ा मुद्दा क्यों बनाया गया। ये तो उनका हक है। उन्होंने ये हक कमाया है। वह काफी मेहनती इंसान हैं। वह मां हैं, पत्नी हैं, प्रोफेशनल हैं और उनकी पर्सनल लाइफ भी है। वह क्यों नहीं ये मांग रखती हैं? ये जो जेंडर को लेकर भेदभाव है ये गलत है।’
करण ने कहा कि फीमेल सुपरस्टार्स को भी उतनी फ्रीडम मिलनी चाहिए जितनी मेल सुपरस्टार्स को मिलती है।
अक्षय ने भी किया सपोर्ट
अक्षय भी करण की इस बात को सही बोलते हैं। अक्षय ने कहा कि जो टाइम बाउंड शूट होता है इससे सेट पर सभी को फायदा होता है और इससे क्रिएटिव आउटपुट भी कॉमप्रोमाइज नहीं होता है।
दीपिका ने शिफ्ट डिमांड के लिए छोड़ी 2 फिल्में
बता दें कि साल 2025 में खबर आई कि दीपिका पादुकोण ने संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म स्पिरिट छोड़ दी है। इसके बाद खबर आई कि दीपिका ने संदीप से 8 घंटे काम करने की डिमांड की थी और मेकर्स इसके लिए तैयार नहीं थे इसलिए एक्ट्रेस ने फिल्म छोड़ने का फैसला किया। इसके बाद खबर आई कि इसी वजह से दीपिका ने कल्कि 2898 एडी फिल्म भी छोड़ दी।
दीपिका ने खुद इस बारे में सीएनबीसी-टीवी 18 के इंटरव्यू में कहा था कि कई मेल सुपरस्टार्स 8 घंटे शिफ्ट करते आ रहे हैं वो भी सालों से तो उनकी डिमांड से क्या बड़ा फर्क पड़ रहा है। दीपिका को वैसे उनकी इस डिमांड पर इंडस्ट्री में से कई सेलेब्स ने सपोर्ट किया है जिसमें करीना कपूर, अनन्या पांडे, आलिया भट्ट जैसे स्टार्स शामिल हैं।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




