Source :- KHABAR INDIATV
आईसीसी रैंकिंग में एक बार फिर से उठापटक नजर आ रही है। इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही सीरीज का दूसरा मुकाबला इंग्लैंड ने अपने नाम कर लिया है, इससे उसे फायदा आईसीसी रैंकिंग में भी मिला है। जो टीम भारत की बराबरी पर खड़ी थी, वो अब आगे निकल गई है। हालांकि सीरीज के मैच अभी बाकी हैं और आने वाले वक्त में इसमें और भी बदलाव दिखाई दे सकते हैं। इतना जरूर है कि भारतीय टीम इस वक्त पीछे रह गई है।
ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पांच टी20 मैचों की सीरीज
इंग्लैंड क्रिकेट टीम इस वक्त ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर है, जहां पांच टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज खेली जा रही है। इसका पहला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया ने 3 विकेट से अपने नाम किया था। इसके बाद दूसरे मैच में इंग्लैंड ने कमाल की वापसी की और ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हरा दिया। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बैटिंग करते हुए 184 रन बनाए थे, जवाब में इंग्लैंड ने केवल 13.1 ओवर में ही दो विकेट पर जरूरी लक्ष्य हासिल कर लिया। फिल साल्ट ने 30 बॉल पर 58 रनों की पारी खेली, वहीं एन्यूरिन डोनाल्ड ने केवल 32 बॉल पर ही 85 रन ठोक दिए। उन्होंने 9 छक्के लगाने का काम किया।
भारत से ज्यादा हुई इंग्लैंड की रेटिंग, पहले नंबर पर कब्जा बरकरार
इस मैच के बाद आईसीसी ने अपनी टी20 रैंकिंग भी अपडेट कर दी है। अब इस जीत के साथ इंग्लैंड की रेटिंग 268 हो गई है। टीम पहले भी नंबर वन पर थी और अभी भी पहले ही स्थान पर है। फर्क बस इतना है कि भारतीय टीम की रेटिंग भी 267 की है और इस मैच से पहले तक इंग्लैंड की रेटिंग भी 267 की थी, यानी दोनों टीमों की रेटिंग बराबर थी, लेकिन इस मैच की जीत के साथ ही उसकी रेटिंग बढ़ गई है। ऑस्ट्रेलिया की रेटिंग 260 की है और टीम तीसरे नंबर पर है।
अभी सीरीज बराबरी पर है, रोचक होंगे बचे हुए दो मैच
अभी ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड टी20 सीरीज के तीन और मैच बाकी हैं, क्योंकि सीरीज 5 मैचों की है। अभी दो मैचों के बाद सीरीज बराबरी पर है। बचे हुए तीन मैचों के बाद ही पता चलेगा कि कौन सी टीम बाजी मारती है, लेकिन इतना जरूर है कि हर मैच के बाद आईसीसी रैंकिंंग की रेटिंग में बदलाव होता रहेगा। अगर ऑस्ट्रेलिया ने जीत दर्ज की तो हो सकता है कि भारतीय टीम फिर से पहले नंबर पर पहुंच जाए। आने वाले कुछ दिन इस लिहाज से काफी अहम रहेंगे।
यह भी पढ़ें
एशिया कप राइजिंग स्टार्स में भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबला फिर से संभव, बन रहे हैं ये समीकरण
IPL ऑक्शन के लिए बेन स्टोक्स ने कराया रजिस्ट्रेशन, 11 बांग्लादेशी खिलाड़ियों ने भी दिखाई दिलचस्पी
SOURCE : KHABAR INDIAN TV




