Home LIFESTYLE NEWS HINDI Motivational Shayri:’आज मेहनत की धूप..’ जिंदगी में आगे बढ़ने का हौंसला बढ़ाएंगी...

Motivational Shayri:’आज मेहनत की धूप..’ जिंदगी में आगे बढ़ने का हौंसला बढ़ाएंगी ये 25 शायरियां

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

लाइफ में मोटिवेशन जरूरी है। और, मोटिवेशन के लिए खास शब्दों को पिरोकर बनी शायरी पढ़ना। पॉजिटिविटी से भरपूर इन शायरी को बढ़कर लाइफ में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। खुद भी पढ़ें और अपनों को भेजकर उसे भी मोटिवेट करें। यहां पढ़ें बेस्ट 25 शायरियां।

लाइफ में सक्सेज पानी है तो हर दिन मेहनत करनी पड़ती है। हारकर बैठ जाने से जीवन का संघर्ष यूं ही खत्म नहीं हो जाता। लेकिन जब हार मिले तो मोटिवेशन जरूरी होता है। और, ये मोटिवेशन उन शब्दों में होता है जो अक्सर पिरोकर शायरी में बनाए जाते हैं। खुद को मोटिवेट करना है या फिर अपने किसी खास को जिंदगी में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है इन 25 बेस्ट शायरी को जरूर पढ़ लें।

मोटिवेशनल शायरी इन हिंदी

1- मंजिल उन्हीं को मिलती है जिनके सपनों में जान होती है,

पंखों से कुछ नहीं होता, हौसलों से उड़ान होती है।

रास्ते कितने भी मुश्किल क्यों न हों जिंदगी में,

जीत उन्हीं की होती है जिनकी मेहनत में पहचान होती है।

2- हारकर बैठ जाना हमारी फितरत नहीं,

मुश्किलों से घबराना हमारी आदत नहीं।

लड़ेंगे हर हाल में अपने सपनों के लिए,

क्योंकि मंजिल पाना कोई छोटी इबादत नहीं।

3- आज मेहनत की धूप में खुद को तपाना होगा,

कल सफलता का नया सूरज उगाना होगा।

जो वक्त की कीमत समझ लेते हैं,

उन्हें एक दिन दुनिया को झुकाना होगा।

4- रख हौसला, वो मंजर भी आएगा,

प्यासे के पास चलकर समंदर भी आएगा।

थककर न बैठ मंजिल के मुसाफिर,

मंजिल भी मिलेगी और जीने का हुनर भी आएगा।

5- खुद पर भरोसा रख, तू करिश्मा कर जाएगा,

आज का संघर्ष कल इतिहास बन जाएगा।

मत देख कि लोग क्या कहते हैं तेरे बारे में,

तेरा हौसला ही तुझे आसमान तक ले जाएगा।

6- मुश्किलों से जो लड़ना सीख जाता है,

वही जिंदगी में आगे बढ़ पाता है।

किस्मत भी साथ देती है उसका,

जो मेहनत को अपना साथी बनाता है।

7- अंधेरों से कह दो अपनी हद में रहें,

हमने उम्मीदों के दीप जलाए हैं।

तूफानों से क्या डरना ऐ जिंदगी,

हमने हौसलों के पर्वत बनाए हैं।

8- सपने वो नहीं जो सोते वक्त आते हैं,

सपने वो हैं जो सोने नहीं देते हैं।

जिनके इरादों में सच्चाई होती है,

वही लोग इतिहास बनाते हैं।

9- गिरना भी जरूरी है संभलने के लिए,

हारना भी जरूरी है जीतने के लिए।

जो मुश्किलों में मुस्कुराना सीख जाते हैं,

वही काबिल बनते हैं दुनिया बदलने के लिए।

10- अपनी पहचान खुद बनानी पड़ती है,

हर मंजिल की राह सजानी पड़ती है।

किस्मत के भरोसे बैठे रहने से क्या होगा,

सफलता के लिए मेहनत दिखानी पड़ती है।

11- ना वक्त से हारना, ना हालात से डरना,

बस अपने इरादों पर हमेशा कायम रहना।

एक दिन मंजिल खुद आवाज लगाएगी,

तुम बस अपने कदम आगे बढ़ाते रहना।

12- छोटी-छोटी कोशिशें बड़ा कमाल करती हैं,

बूंद-बूंद मिलकर नदी तैयार करती है।

जो हर दिन खुद को बेहतर बनाते हैं,

कामयाबी भी उन्हीं का इंतजार करती है।

13- जिंदगी की राह में कांटे भी मिलेंगे,

कभी धूप तो कभी साये भी मिलेंगे।

रुकना मत तुम अपने सफर में कभी,

मंजिल के साथ नए रास्ते भी मिलेंगे।

14- हौसलों की उड़ान अभी बाकी है,

सपनों की एक नई पहचान बाकी है।

जो मिला है उसे शुरुआत समझो,

अभी तो सफलता का आसमान बाकी है।

15- लोगों की बातों में आकर रुक मत जाना,

अपनी मेहनत का रास्ता बदल मत जाना।

आज भले ही कोई पहचानता नहीं तुम्हें,

कल तुम्हारी कामयाबी का होगा जमाना।

16- हर सुबह एक नया पैगाम लेकर आती है,

मेहनत करने वालों के लिए मुकाम लेकर आती है।

जो बीत गया उसे भूलकर आगे बढ़ो,

जिंदगी हर दिन नया अवसर लेकर आती है।

17- इरादे मजबूत हों तो रास्ते बन जाते हैं,

हौसले बुलंद हों तो पहाड़ झुक जाते हैं।

कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती,

उनके सपने एक दिन सच हो जाते हैं।

18- खुद को कमजोर समझने की भूल मत करना,

मुश्किल वक्त में हिम्मत से मुंह मत मोड़ना।

तेरे अंदर भी एक नई ताकत छिपी है,

बस उसे पहचानना और कभी हार मत मानना।

19- मंजिल का सफर आसान नहीं होता,

बिना संघर्ष के कोई महान नहीं होता।

जो हर मुश्किल को पार कर जाता है,

वही सफलता का असली हकदार कहलाता है।

20- वक्त बदलता है, हालात बदल जाते हैं,

मेहनत करने वालों के दिन बदल जाते हैं।

आज जो लोग तुम्हें कम आंकते हैं,

कल वही तुम्हारे उदाहरण देते नजर आते हैं।

21- अपने सपनों को हकीकत बनाना सीखो,

हर मुश्किल में मुस्कुराना सीखो।

जिंदगी छोटी है शिकायतों के लिए,

हर पल को खुलकर जीना सीखो।

22- ना मंजिल की चिंता, ना रास्तों का डर,

बस मेहनत का जुनून हो और हौसलों का असर।

एक दिन दुनिया भी सलाम करेगी,

जब चमकेगा तेरी कामयाबी का सफर।

23- जो आज पसीना बहाने से डरते नहीं,

वही कल सफलता से पीछे हटते नहीं।

मेहनत का फल देर से जरूर मिलता है,

लेकिन सच्चे प्रयास कभी व्यर्थ जाते नहीं।

24- ख्वाबों को अपनी ताकत बनाना सीखो,

मुश्किलों को अपनी आदत बनाना सीखो।

किस्मत कब तक साथ देगी ये मत सोचो,

खुद को अपनी कामयाबी की वजह बनाना सीखो।

25- उम्मीदों का दामन कभी छोड़ना नहीं,

मुश्किलों के आगे कभी झुकना नहीं।

हर नया दिन एक नई शुरुआत है,

अपने सपनों को अधूरा छोड़ना नहीं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN