Home LIFESTYLE NEWS HINDI लाल नौवारी साड़ी, मराठी नथ और कोल्हापुरी चप्पल में दिखीं श्रद्धा कपूर,...

लाल नौवारी साड़ी, मराठी नथ और कोल्हापुरी चप्पल में दिखीं श्रद्धा कपूर, जानिए नौवारी साड़ी क्यों है खास

5
0

Source :- INDIATV NEWS

श्रद्धा कपूर की फिल्म ईथा आने वाली है जिसे लेकर वो जमकर प्रमोशन कर रही हैं। श्रद्धा जहां भी जा रही हैं वो एकदम महाराष्ट्रियन कल्चर और ट्रेडिशन में दिख रही हैं। हाल ही में एक्ट्रेस कोल्हापुर के अंबाबाई मंदिर पहुंचीं। श्रद्धा ने लाल रंग की बेहद खूबसूरत नौवारी साड़ी पहनी है जिसमें वो गजब की खूबसूरत लग रही हैं। साड़ी के साथ कोल्हापुरी चप्पल, नाक में मराठी नथ और बालों में गजरा पहने श्रद्धा किसी मराठी महारानी से कम नहीं लग रहीं।

नौवारी साड़ी की खासियत

श्रद्धा कपूर ने जो साड़ी पहनी है उसे नौवारी साड़ी कहा जाता है। लाल साड़ी में बारीक सिल्वर ज़री का काम किया गया है। साड़ी में पारंपरिक डिजाइन और हैवी बॉर्डर दिया गया है। नौवारी साड़ी की खासियत इसकी लंबाई होती है। ये साड़ी पूरे नौ गज यानि 8.2 मीटर की होती है। इसे बिना पेटीकोट के धोती स्टाइल में पहना जाता है। नौवारी साड़ी की खासियत इसकी डिजाइन और ड्रेपिंग का तरीका है जो इसे आम साड़ियों से अलग और बेहद सुविधाजनक बनाती है। 

श्रद्धा कपूर ने साड़ी को मैचिंग लाल और हाफ बाजू वाले ब्लाउज़ के साथ पहना है। स्लीव्स पर सिल्वर डिटेलिंग दिख ही है। लुक को पारंपरिक टच देने के लिए गहरे रंग और बारीक कारीगरी को सेंटर स्टेज रखा गया है। श्रद्धा ने साड़ी के साथ स्टेटमेंट ट्रेडिशनल चोकर नेकलेस, मैचिंग इयररिंग्स और मराठी नथ पहनी है, जो उन्हें परफेक्ट  महाराष्ट्रियन लुक दे रही है। हाथ में हरे और सोने के चूड़े, साथ में स्टेटमेंट रिंग्स पहनीं हैं, जिससे उनके लुक को एक असली फेस्टिव टच रहा है।

श्रद्धा कपूर का मराठी लुक

बालों में ताजा सफेद चमेली के फूलों वाला गजरा लगाया हुआ है। श्रद्धा ने साड़ी के साथ सॉफ्ट मेकअप, डिफाइन आईज और एक छोटी सी लाल बिंदी लगाई हुई है। साड़ी के साथ पैरों में उन्होंने हल्की गोल्डन कोल्हापुरी चप्पल पहनी हैं। ये पूरा लुक श्रद्धा को ओवरऑल स्टाइलिश और ट्रेडिशनल लुक दे रहा है। श्रद्धा इन दिनों अलग-अलग सिल्क की नौवारी साड़ी पहने दिख रही हैं, जिसके साथ वो पूरा मराठी लुक कैरी कर रही हैं।

SOURCE : INDIATV NEWS