Home LIFESTYLE NEWS HINDI हेल्दी तरीके से करें सुबह की शुरुआत, नाश्ते में बनाएं मखाना डोसा,...

हेल्दी तरीके से करें सुबह की शुरुआत, नाश्ते में बनाएं मखाना डोसा, नोट करें रेसिपी

5
0

Source :- INDIATV NEWS

सुबह की शुरुआत हल्के, पौष्टिक और एनर्जी देने वाले नाश्ते से करना पूरे दिन की सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। आम तौर पर लोग पोहा, उपमा या पराठे से सुबह की शुरुआत करते हैं। लेकिन क्या आपने कभी मखाना डोसा ट्राय किया है। मखाना डोसा स्वाद से भरपूर और सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। इसे बनाने के लिए घंटों फर्मेंटेशन करने की जरूरत नहीं है। मखाने में कैल्शियम, फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट्स और प्लांट प्रोटीन भरपूर मात्रा में होते हैं, जो वजन नियंत्रित रखने, पाचन सुधारने और लंबे समय तक पेट भरा रखने में मदद करते हैं। यहां हम आपके लिए मखाना डोसा की आसान सी रेसिपी लेकर आए हैं। फटाफट नोट कर लें रेसिपी। 

सामग्री

  • मखाना: 1 कप (हल्का भुना हुआ)
  • सूजी: 1/2 कप 
  • दही: 1/4 कप
  • हरी मिर्च: 1 बारीक कटी हुई
  • अदरक: 1 छोटा टुकड़ा कद्दूकस किया हुआ
  • जीरा: 1/2 छोटा चम्मच
  • नमक: स्वादानुसार
  • पानी: आवश्यकतानुसार 
  • देसी घी या तेल: डोसा सेंकने के लिए

मखाना डोसा बनाने की विधि

मखाना भूनें: कड़ाही में बिना तेल या घी के मखानों को धीमी आंच पर 3 से 4 मिनट तक भूनें। जब मखाने कुरकुरे हो जाएं, तो गैस बंद कर दें और उन्हें ठंडा होने दें। ठंडे होने पर मखानों को मिक्सी के जार में डालें और बारीक पाउडर पीस लें।

घोल तैयार करें: अब एक बड़े बाउल में मखाने का पाउडर, सूजी, दही, कटी हरी मिर्च, अदरक, जीरा और नमक डालें। थोड़ा-थोड़ा पानी मिलाते हुए चिकना घोल बना लें। घोल न तो बहुत गाढ़ा हो और न ही बहुत पतला, बल्कि डोसा फैलाने लायक कंसिस्टेंसी हो।

घोल को रेस्ट दें: तैयार घोल को ढककर 10 से 15 मिनट के लिए रख दें। इससे सूजी पानी सोख लेगी और घोल अच्छी तरह सेट हो जाएगा। यदि घोल अधिक गाढ़ा लगे, तो 1 से 2 चम्मच पानी और मिला सकते हैं।

तवा गर्म करें: इसके बाद एक नॉन-स्टिक तवा लें और उसे मध्यम आंच पर गर्म करें। तवे पर हल्का सा पानी छिड़कें या कपड़े से पोंछें और कुछ बूंदें घी या तेल की फैला दें।

डोसा फैलाएं: एक कलछी घोल तवे के बीच में डालें और गोलाई में बाहर की ओर पतला फैलाएं। किनारे पर थोड़ा सा घी या तेल डालें और मध्यम से धीमी आंच पर डोसे को सेंकें।

कुरकुरा होने पर पलटें या मोड़ें: जब डोसे की ऊपरी सतह सूख जाए और नीचे से सुनहरा व कुरकुरा दिखने लगे, तो चाहें तो एक तरफ से ही मोड़कर निकाल लें या कुछ सेकंड के लिए दूसरी तरफ से भी हल्का सेंक लें।

SOURCE : INDIATV NEWS