Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/11/27/1200x900/ksbkbt_27_11_1795751944996_7mSR_1795751954394_S1gm_6189c95c-7526-4894-af47-077ffd5ac85c_rerT.jpgPrime Video Reality Show: ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में मिहिर का किरदार निभाने वाले अमर उपाध्याय अब प्राइम वीडियो के एक रियलिटी शो में नजर आएंगे। इस रियलिटी शो का नाम एलायंस है।
प्राइम वीडियो पर जून में एक नया रियलिटी शो शुरू हुआ था। इस शो का नाम था ‘एलायंस’। शो के पहले सीजन की विनर मिनी माथुर बनी थीं। अब इस शो के दूसरे सीजन की चर्चा है। इसी के साथ सीजन 2 के पहले कंटेस्टेंट के नाम की भी चर्चा होने लगी थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीजन 2 में ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ फेम एक्टर अमर उपाध्याय नजर आएंगे।
कब से शुरू होगा सीजन 2?
Variety India की रिपोर्ट के मुताबिक, एक्टर ने दूसरे सीजन का कॉन्ट्रैक्ट साइन कर लिया है। सीजन 2 14 जनवरी, 2027 से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगा। हालांकि, अभी एक्टर या मेकर्स की तरफ से कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है।
अमर उपाध्याय इन दो रियलिटी शोज का हिस्सा रह चुके हैं
अगर अमर इस रियलिटी शो में हिस्सा लेते हैं, तो ये पहली बार नहीं होगा जब वो किसी रियलिटी शो का हिस्सा होंगे। इससे पहले अमर दो रियलिटी शोज में हिस्सा ले चुके हैं। अमर ‘बिग बॉस‘सीजन 5 में नजर आए थे। वो चौथे रनर अप बने थे। इसके अलावा, साल 2013 में आए रियलिटी शो ‘वेलकम- बाजी मेहमान नवाजी’ की में उन्होंने हिस्सा लिया था। इस शो को राम कपूर ने होस्ट किया था। ये एक सेलिब्रिटी कुकिंग शो था।
मिहिर के किरदार से मिली थी घर-घर में पहचान
अमर उपाध्याय की बात करें तो उन्होंने एकता कपूर के शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी में मिहिर के किरदार से घर-घर में पहचान मिली। उनका ये किरदार भारतीय महिलाओं के बीच काफी पॉपुलर हुआ था। क्योंकि सास भी कभी बहू थी टीवी की दुनिया का सबसे बड़ा शो माना जाता है। ये शो साल 2000 से 2008 के बीच टीवी पर प्रसारित हुआ था।
प्राइम वीडियो के शो एलायंस सीजन 1 के बारे में
‘एलायंस’ की बात करें तो शो के पहले सीजन को कुणाल खेमू ने होस्ट किया था। इस शो में कंटेस्टेंट्स को टीमों में बांटा गया था। उनके सामने शो को जीतने के लिए चुनौतियां रखी गई थीं। इस शो में सलमान खान के भाई सोहेल खान ने भी हिस्सा लिया था। इसके अलावा पहले सीजन में अली गोनी, सीमा सजदेह, बाली, निखिल चिनप्पा, मिनी माथुर, कुशाल टंडन और अरसलान गोनी जैसे कलाकार नजर आए थे। मिनी माथुर ने सीजन 1 का खिताब अपने नाम किया था। उन्हें 50 लाख रुपये की इनामी राशि मिली थी। अली गोनी और रूही दोसानी भी फाइनल में पहुंचे थे।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




