Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार Upcoming Serials: TV पर 4 नए सीरियल्स का होगा धमाका, क्या टॉप...

Upcoming Serials: TV पर 4 नए सीरियल्स का होगा धमाका, क्या टॉप 5 TRP शोज के दे पाएंगे टक्कर?

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/11/27/1200x900/upcoming_shows_27_11_1795748622894_g5Lj_1795748626449_4MHZ_f179cbe0-b68f-4146-83dc-a5c3776a08c0_t1G5.png

टीवी पर जल्द ही कुछ नए सीरियल्स रिलीज होंगे। इन सीरियल्स में फैमिली ड्रामा से लेकर कॉमेडी रियलिटी शो शामिल हैं। अभी इन शोज की रिलीज डेट तो सामने नहीं आई है, लेकिन माना जा रहा है ये शोज दिसंबर में रिलीज किए जा सकते हैं। 

अगर आप मौजूदा हिंदी टीवी सीरियल्स से बोर हो गए हैं तो आपके लिए एक गुड न्यूज है। टीवी पर जल्द ही कुछ नए टीवी शोज शुरू होने वाले हैं। इन शोज की अभी रिलीज डेट का ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन माना जा रहा है ये शोज दिसंबर में रिलीज होंगे। इन शोज में कॉमेडी रियलिटी शो से लेकर फैमिली ड्रामा सीरियल्स शामिल हैं। आइए जानते हैं इन टीवी सीरियल्स के बारे में।

लाफ्टर शेफ्स सीजन 4

कलर्स टीवी पर एक फिलर के रूप में शुरू हुआ लाफ्टर शेफ्स दर्शकों को इतना पसंद आया कि अब तक इसके तीन सीजन आ चुके हैं। अब इसके सीजन 4 की तैयारी चल रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, लाफ्टर शेफ्स का चौथा सीजन दिसंबर में शुरू हो सकता है। तीसरे सीजन की बात करें तो उस सीजन के विनर अली गोनी और जन्नत जुबैर बने थे। इस शो को भारती सिंह होस्ट करती हैं।

मेरा सिंदूर

ये एक रोमांटिक फैमिली ड्रामा सीरियल होगा। जियो हॉटस्टार के कमिंग सून वाली लिस्ट में इस शो का प्रोमो वीडियो आप देख सकते हैं। इस सीरियल को प्रशांत सिंह ने डायरेक्ट किया है। शो में आंचल साहू और अंकित गुप्ता लीड रोल में नजर आएंगे। इसके अलावा सीरियल में अक्षय आनंद, वैष्णवी महंत, नवीन सैनी और शोमा आकर्षण जैसे कलाकार नजर आएंगे। इस सीरीज की रिलीज डेट का भी ऐलान अभी नहीं किया गया है। लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीरियल दिसंबर में रिलीज होगा।

अंधेरों का देवता

ये सीरियल जल्द ही कलर्स टीवी पर शुरू होगा। सीरियल में नीति टेलर और कुशाल आहूजा लीड रोल में नजर आएंगे। ये एक फैंटसी लव स्टोरी है। माना जा रहा है कि ये शो वीकेंड पर प्रसारित होगा। सीरियल की रिलीज डेट को लेकर अभी कोई अपडेट सामने नहीं आया है।

तुम देना साथ मेरा सीजन 2

स्टार प्लस के सीरियल तुम देना साथ मेरा का सीजन 1 जल्द ही खत्म होने वाला है। इसकी जगह सीजन 2 आएगा। सीजन 2 में भी शब्बीर अहलूवालिया और श्रीति झा लीड रोल में नजर आएंगे। सीरियल का इंट्रो प्रोमो रिलीज हो चुका है। सीजन 2 में शब्बीर अहलूवालिया एक सुपरस्टार का किरदार निभाएंगे। वहीं, श्रीति झा वकील की भूमिका में नजर आएंगी। तुम देना साथ मेरा की बात करें तो ये शो 20 अप्रैल 2026 को शुरू हुआ था।

इन टॉप शोज को टक्कर दे पाएंगे अपकमिंग सीरियल्स?

बता दें, टीवी सीरियल की दुनिया में इस वक्त जी टीवी का शो गंगा मां की बेटियां का राज चल रहा है। टीआरपी लिस्ट में ये शो लंबे वक्त से नंबर 1 की जगह लिए हुए है। लिस्ट में दूसरे नंबर पर टीवी सीरियल वसुधा है। तीसरे पर तुम से तुम तक है। चौथे पर नागिन 7 है और 5वें पर क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 है। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या ये नए शोज टीआरपी लिस्ट के टॉप 5 शोज को टक्कर दे पाएंगे या नहीं?

SOURCE : LIVE HINDUSTAN