Home rss business hindi कोल इंडिया की कंपनी की बाजार में कमजोर शुरुआत, IPO प्राइस से...

कोल इंडिया की कंपनी की बाजार में कमजोर शुरुआत, IPO प्राइस से नीचे हुई लिस्टिंग

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • महानदी कोलफील्ड्स के शेयर BSE में 2.10% के डिस्काउंट के साथ 133.15 रुपये पर लिस्ट हुए
  • कंपनी के शेयर NSE में 1.47% के डिस्काउंट के साथ 134 रुपये पर लिस्ट हुए

Mahanadi Coalfields IPO: महारत्न कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड की इकाई महानदी कोलफील्ड्स की शेयर बाजार में कमजोर शुरुआत हुई है। महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड के शेयर शुक्रवार को BSE में 2.10 पर्सेंट के डिस्काउंट के साथ 133.15 रुपये पर लिस्ट हुए हैं। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) में कंपनी के शेयर 1.47 पर्सेंट के डिस्काउंट के साथ 134 रुपये पर लिस्ट हुए। महानदी कोलफील्ड्स के आईपीओ का प्राइस बैंड 129 रुपये से 136 रुपये था। आईपीओ में कंपनी के शेयर 136 रुपये के इश्यू प्राइस पर अलॉट हुए हैं।

लिस्टिंग के बाद संभले मिनी रत्न कंपनी के शेयर
कमजोर लिस्टिंग के बाद मिनी रत्न कंपनी महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड के शेयरों में तेजी देखने को मिली है। कंपनी के शेयर BSE में उछाल के साथ 137.85 रुपये पर पहुंच गए हैं। वहीं, NSE में कंपनी के शेयर 137.89 रुपये पर जा पहुंचे हैं।

19 नवंबर को खुला महानदी कोलफील्ड्स का आईपीओ
महानदी कोलफील्ड्स का आईपीओ (Mahanadi Coalfields IPO) सब्सक्रिप्शन के लिए 19 नवंबर 2026 को खुला था और यह 23 नवंबर तक ओपन रहा। कंपनी के आईपीओ का टोटल साइज 8981.12 करोड़ रुपये तक का था और यह पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल (OFS) था। कंपनी के आईपीओ में शेयर का अलॉटमें बुधवार 25 नवंबर को हुआ।

1.52 गुना सब्सक्राइब हुआ महानदी कोलफील्ड्स का आईपीओ
महानदी कोलफील्ड्स का आईपीओ (Mahanadi Coalfields IPO) टोटल 1.52 गुना सब्सक्राइब हुआ। कंपनी के आईपीओ में रिटेल इनवेस्टर्स या आम निवेशकों की कैटेगरी में 0.48 गुना दांव लगा। वहीं, एंप्लॉयीज और शेयरहोल्डर्स की कैटेगरी में क्रमश: 0.22 गुना और 0.56 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। इस मिनीरत्न कंपनी के आईपीओ में गैर संस्थागत निवेशकों या नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का कोटा 0.66 गुना सब्सक्राइब हुआ। वहीं, क्वॉलीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स कैटेगरी में 4.95 गुना दांव लगा।

अधिकतम 13 लॉट के लिए दांव लगा सकते थे आम निवेशक
महानदी कोलफील्ड्स के आईपीओ (Mahanadi Coalfields IPO) में आम निवेशक या रिटेल इनवेस्टर्स कम से कम 1 लॉट और अधिकतम 13 लॉट के लिए दांव लगा सकते थे। आईपीओ की एक लॉट में 110 शेयर थे। एक लॉट के लिए आम निवेशकों को 14,960 रुपये का निवेश करना पड़ा। कंपनी के आईपीओ में कर्मचारियों को 6 रुपये का एंप्लॉयी डिस्काउंट मिला है।

क्या करती है मिनीरत्न कंपनी
महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड, महारत्न कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड की पूर्ण मालिकाना हक वाली सहायक कंपनी है। महानदी कोलफील्ड्स की शुरुआत अप्रैल 1992 में हुई है और यह प्रॉडक्शन के मामले में देश की सबसे बड़ी कोल प्रॉड्यूसर है। महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड प्राथमिक रूप से नान-कोकिंग कोल की माइनिंग और प्रॉडक्शन करती है। कंपनी मुख्य रूप से ओडिशा में तालचर और इब वैली कोलफील्ड्स में ऑपरेट करती है। महानदी कोलफील्ड्स प्राथमिक रूप से पावर सेक्टर के साथ-साथ सीमेंट, स्पॉन्ज आयरन, स्टील, एल्युमीनियम और पेपर इंडस्ट्रीज की जरूरतों को पूरा करती है।

डिस्क्लेमर: यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें या फाइनेंशियल एडवायजर से सलाह ले लें। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN