Source :- LIVE HINDUSTAN
नॉनस्टिक बर्तन पर चिपचिपाहट जम जाए तो जल्दीबाजी में उसे हार्ड स्क्रब से रगड़ने की गलती ना करें। इस गंदगी को साफ करने का दो बिल्कुल आसान सा तरीका है। साथ ही जानें नॉनस्टिक की कोटिंग लंबे टाइम तक कैसे सुरक्षित रहे।
नॉनस्टिक बर्तन होना कुकिंग के वक्त तो अच्छा लगता है लेकिन जैसे ही इसकी सफाई का टाइम आता है, सब गलतियां कर देते हैं। अगर नॉनस्टिक बर्तन को ठीक से साफ ना किया जाए तो कुछ ही समय में इसमे चिकनाहट जम जाती है। तो दिखने में भद्दी लगती है और इस तरह के गंदे बर्तन में खाना पकाना भी गंदा लगता है। अगर आपका नॉनस्टिक बर्तन चिपचिपा सा हो गया है और आप उसमे स्क्रब नहीं लगाना चाहतीं क्योंकि कोटिंग उतर जाती है और फिर पूरा पैन या तवा खराब हो जाता है। ऐसे में नॉनस्टिक पैन और तवा साफ करने की ये सिंपल सी टेक्निक जरूर जान लें, जिससे नॉनस्टिक बर्तन लंबे टाइम तक चलेंगे, उनकी कोटिंग नहीं उतरेगी और साथ ही किनारों पर चिपचिपी गंदगी भी नहीं रहेगी।
नॉनस्टिक पैन या तवा की चिपचिपाहट कैसे साफ करें?
नॉनस्टिक पैन, तवा या कड़ाही के किनारों पर चिपचिपी गंदगी जमी है तो उसे साफ करने के लिए बस एक कप पानी में दो बड़े चम्मच विनेगर के नॉनस्टिक बर्तन में डालें और गर्म करें। जब विनेगर वाला पानी गर्म होता है तो उसका एसिडिक फार्मूला चिकनाई और गंदगी को किनारों से बाहर निकालने में मदद करता है। उबालने के बाद बर्तन को साबुन से साफ कर लें। सारी चिकनाई निकल जाएगी।
नॉनस्टिक पैन पर लगाएं कॉर्नस्टार्च
नॉनस्टिक पैन की चिकनाहट हटाने के लिए कड़क स्क्रब पैड को यूज करने की गलती ना करें। स्क्रब पैड की वजह से किनारों पर लगी कोटिंग जल्दी उखड़ जाती है और फिर इस बर्तन में बना खाना जहरीला हो जाता है। लेकिन किनारों की चिकनाई को कैसे साफ करें तो इसके लिए बहुत ही सिंपल सा फार्मूला है। कॉर्नस्टार्च दो से तीन चम्मच लें और उसमे दो से तीन बूंद पानी की डालकर गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें। अब इसी पेस्ट को लेकर नॉनस्टिक बर्तन पर रगड़ें। फिर किसी सॉफ्ट किचन के कपड़े से रगड़ें। ऐसा करने से कॉर्नस्टार्च सारा चिकनाई को सोख लेगा और बर्तन का चिपचिपापन चला जाएगा।
कैसे करें नॉनस्टिक बर्तन की केयर
सफाई के बाद नॉनस्टिक पैन की कोटिंग को लंबे टाइम तक बचाकर रखना है तो सिंपल सा हैक ट्राई करें। हर बार क्लीनिंग के बाद तेल की दो से चार बूंदे डालकर पेपर टॉवल से पोंछ दें। ऐसा करने से नॉनस्टिक की कोटिंग सुरक्षित बनी रहती है। धोने के बाद जो पानी का मॉइश्चर होता है वो कपड़े से वाइप करने से निकल जाता है और नॉनस्टिक बर्तन लंबे टाइम तक खराब नहीं होते। तो इस बार जब नॉनस्टिक पैन नया हो तभी से क्लीनिंग के साथ केयर के लिए इस हैक को ट्राई करें। लंबे टाइम तक बर्तन चलेंगे।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




