Home Latest news ताज़ा खबर महिला आरक्षण को लेकर PM मोदी ने जारी किया VIDEO संदेश, बोले-...

महिला आरक्षण को लेकर PM मोदी ने जारी किया VIDEO संदेश, बोले- “नारी शक्ति से किया वादा पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध”

3
0

Source :- INDIATV NEWS

नई दिल्ली: पीएम मोदी ने महिला आरक्षण से जुड़े बिल को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक वीडियो संदेश जारी किया है। पीएम मोदी ने महिला आरक्षण को पूरा करने को लेकर प्रतिबद्धता जताई है। एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए पीएम मोदी ने कैप्शन में लिखा, “हमने अपनी ‘नारी शक्ति’ से एक वादा किया था और हम उसे पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं…” पीएम मोदी ने जारी वीडियो में कहा है कि हमारा हौसला बुलंद है और हमारी हिम्मत अटूट है। पीएम मोदी ने कहा कि देश की सभी महिलाओं का आशीर्वाद हमारे साथ है। बता दें कि मोदी सरकार संसद में डिलिमिटेशन बिल और महिला आरक्षण बिल लेकर आ रही है, जिसे 30 नवंबर को लोकसभा में पेश किया जाएगा।

पीएम मोदी ने जारी किया वीडियो

वीडियो संदेश में पीएम मोदी ने कहा, “नारी शक्ति को भागीदारी दिलाने की लड़ाई दशकों से चल रही है। वर्षों से मैं भी इसके लिए प्रयास करने वालों में से एक हूं। कितनी ही महिलाएं ये विषय मेरे लिए उठाती रही हैं। कितना ही बहनों ने पत्र के द्वारा मुझे सारी बातें बताई हैं। मैं जानता हू्ं, देश की 100 प्रतिशत नारी शक्ति का आशीर्वाद हमारे साथ है। मैं देश की हर नारी को विश्वास दिलाता हूं हम महिला आरक्षण के खिलाफ आने वाले हर रुकावट को खत्म करके रहेंगे, हटा करके रहेंगे। हमारा हौसला भी बुलंद है, हमारी हिम्मत भी अटूट है और हमारा इरादा भी अडिग है। महिला आरक्षण का विरोध करने वाली पार्टियां, ये देश की नारी शक्ति को संसद और विधानसभाओं में उनकी भागीदारी बढ़ाने से कभी भी रोक नहीं पाएंगे। सिर्फ वक्त का इंतजार है।”

खबर अपडेट की जा रही है…

यह भी पढ़ें-

DMK ने डिलिमिटेशन बिल का किया समर्थन, कांग्रेस पर लगाया ‘यूज एंड थ्रो’ की नीति अपनाने का आरोप, याद दिलाई 1971 की बात

SOURCE : INDIATV NEWS