Home LIFESTYLE NEWS HINDI रोज सुबह हल्दी का पानी पीती हैं 54 की रवीना, डॉक्टर से...

रोज सुबह हल्दी का पानी पीती हैं 54 की रवीना, डॉक्टर से जानें क्या हैं इसके फायदे!

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि वो रोज सुबह खाली पेट हल्दी का पानी पीती हैं। क्या आप जानते हैं इस गोल्डन ड्रिंक के फायदे क्या हैं? यकीन मानिए एक बार जान लेंगे, तो जरूर इसे अपनी डाइट में शामिल करेंगे।

बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन अपनी एक्टिंग के साथ-साथ खूबसूरती के लिए भी जानी जाती हैं। 54 की उम्र में भी उनका चेहरा इतना ग्लोइंग है और फिटनेस तो देखते ही बनती है। ऐसे में फैंस अक्सर उनकी डाइट और फिटनेस रूटीन जानना चाहते हैं। रवीना टंडन ने खुद ही अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि वो सुबह उठते ही सबसे पहले हल्दी पानी पीती हैं। इसे बनाने के लिए वो अपने फार्म पर उगाई गई ऑर्गेनिक हल्दी का इस्तेमाल करती हैं। हल्दी का पानी पीने के बाद वो अपना रेगुलर ब्रेकफास्ट करती हैं। सुनने में तो ये एक सिंपल सा रिचुअल लग रहा है, लेकिन हल्दी पानी वाकई आपकी स्किन और सेहत का कायापलट कर सकता है। डॉ सलीम जैदी एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए बताते हैं कि सुबह-सुबह एक गिलास हल्दी का पानी आपकी सेहत में कमाल का बदलाव ला सकता है। आइए जानते हैं उन्होंने क्या फायदे बताए हैं।

रोज सुबह हल्दी का पानी पीने के फायदे क्या हैं?

इंफ्लेमेशन को कम करता है हल्दी का पानी

डॉ सलीम बताते हैं कि हल्दी में ‘करक्यूमिन’ नाम का एक एंटी इंफ्लेमेटरी कंपाउंड मौजूद होता है, जो शरीर से इन्फ्लेमेशन (सूजन) को नेचुरली कम करने में मदद करता है। ये आपके जोड़ों के लिए भी काफी फायदेमंद होता है।

इम्यूनिटी बूस्टर की तरह काम करता है

आजकल स्ट्रॉन्ग इम्यूनिटी की जरूरत कितनी ज्यादा है, ये हम सभी जानते हैं। ऐसे में हल्दी का पानी नेचुरल इम्यूनिटी बूस्टर की तरह काम कर सकता है। डॉक्टर बताते हैं कि हल्दी में एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटीइंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। डेली डाइट में हल्दी का पानी पीने से शरीर को बीमारियों और इन्फेक्शन से बचाव में मदद मिलती है।

पाचन बेहतर होने में मदद मिलती है

अगर आपके पेट में अपच, भारीपन, गैस और एसिडिटी की समस्या बनी रहती है तो डाइट में हल्दी पानी शामिल करना फायदेमंद हो सकता है। हल्दी में मौजूद करक्यूमिन पाचन तंत्र की सेहत को सपोर्ट करने में मदद करता है। वहीं इसके एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाचन तंत्र में होने वाली सूजन को कम करने में मदद कर सकती है।

हल्दी पानी कैसे बनाएं?

हल्दी पानी बनाने के लिए सबसे पहले एक गिलास पानी गर्म करें। इसमें एक चम्मच हल्दी पाउडर मिलाएं। आप चाहें तो कच्ची हल्दी को घिसकर भी पानी में पका सकते हैं। अब इसमें चुटकीभर काली मिर्च का पाउडर मिलाएं, जिससे करक्यूमिन का अवशोषण बेहतर होने में मदद मिलती है।

हल्दी पानी कब पीना बेहतर होता है?

हल्दी का पानी पीने के लिए सुबह का समय सबसे अच्छा माना जाता है। डॉक्टर कहते हैं कि आप सुबह खाली पेट हल्दी का पानी पी सकते हैं। हालांकि अगर आपको खाली पेट हल्दी का पानी पीने से पेट में परेशानी में महसूस होती है, तो रात में सोने से पहले भी पी सकते हैं। वहीं अगर आप किसी चीज की दवा ले रहे हैं, तो एक बार अपने डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।

नोट: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। इसे किसी भी तरह से पेशेवर मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें। किसी भी स्वास्थ्य समस्या या मेडिकल कंडीशन से जुड़े सवालों के लिए हमेशा अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

यह रिपोर्ट सोशल मीडिया पर मौजूद यूजर-जनरेटेड कंटेंट पर आधारित है। लाइव हिन्दुस्तान ने इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की है और न ही इनका समर्थन करता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN