Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/11/28/1200x900/Qazi_Touqeer_1795865976092_Ue58_1795865982834_KXfP_997c51b3-0b23-4847-9d23-a566f1a36083_fVBB.jpgकाजी तौकीर ने अरिशफा के साथ बातचीत के दौरान रियलिटी शोज में खिलाड़ियों के अपनी निजी कहानियां सुनाकर सहानुभूति लूटने पर अपनी प्रतिक्रिया दी। आप काजी की बात से कितने सहमत हैं?
सलमान खान होस्टेड रियलिटी टीवी शो ‘बिग बॉस 20′ में काजी तौकीर सबके फेवरिट बने हुए हैं। सीजन की शुरुआत से ही वह सबसे पॉपुलर खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। यूं तो काजी तौकीर घर के भीतर हंसी-मजाक वाला माहौल बनाए रखते हैं। कम ही ऐसा होता है कि जब वह सीरियल बातचीत करते दिखाई पड़ते हैं। लेकिन एक हालिया बातचीत में उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने कश्मीर में रहने के दौरान बहुत मुश्किल वक्त देखा है, लेकिन बावजूद इसके कभी भी लोगों की सहानुभूति (सिम्पैथी) लेने की कोशिश नहीं की।
काजी ने अरिशफा को समझाई यह बात
काजी तौकीर ने बताया कि क्यों वह कभी अपनी निजी चुनौतियों को लाइमलाइट में नहीं लाए। यह पूरी बातचीत शुरू हुई काजी तौकीर और अरिशफा खान के बीच हो रही एक बातचीत के साथ। दोनों एक मुद्दे पर असहमत थे और इसी दौरान काजी तौकीर रियलिटी शोज में सेलेब्रिटीज के अपनी निजी चुनौतियों को नेशनल टीवी पर रिवील करने के बारे में बात कर रहे थे। काजी ने बताया कि कैसे उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ में एक से बढ़कर एक मुश्किल वक्त देखा है, लेकिन फिर भी उनका इस्तेमाल लोगों की हमदर्दी पाने के लिए नहीं किया।
काजी बोले- मैंने नेक्स्ट लेवल चीजें देखी हैं
काजी तौकीर ने बातचीत के दौरान कहा, “मैं तो कश्मीर से हूं फिर। जब मैं बड़ा हो रहा था, तब मैंने नेक्स्ट लेवल चीजें देखी हैं। क्या मैं उनका इस्तेमाल कर रहा हूं? मैंने तब भी उनका इस्तेमाल नहीं किया, जब मैं 20 साल पहले मैंने एक शो में पार्टिसिपेट किया था।” काजी तौकीर ने उन खिलाड़ियों के बारे में भी अपना नजरिया पेश किया, जो मौका देखकर रियलिटी शोज में अपनी निजी जिंदगी की कहानियां सुनाना शुरू कर देते हैं। काजी तौकीर ने कहा, “मैंने बहुत से खिलाड़ियों को देखा है, जो इसका रियलिटी शो में इस्तेमाल करते हैं। वो रोते हुए आएंगे और कहते हैं- हमारे कश्मीर में हालात ऐसे हैं, आप मुझे चांस दे दो।”
फेम गुरुकुल से फेमस हुए थे काजी
काजी ने कहा कि उन्होंने इस तरह की चीजें कभी नहीं की हैं और उन्हें इस पर गर्व है। बता दें कि काजी तौकीर जम्मू कश्मीर के श्रीनगर से हैं और साल 2005 में वह ‘फेम गुरुकुल’ नाम के रियलिटी शो से फेमस हुए थे। इसी शो में अरिजीत सिंह भी कंटेस्टेंट थे। हालांकि अरिजीत एविक्ट हो गए थे और काजी तौकीर उस शो के विनर बनकर उभरे थे। अब कई सालों के बाद काजी एक बार फिर टीवी की दुनिया में लौटे हैं। बिग बॉस 20 में काजी तौकीर ने गजब की परफॉर्मेंस दी है, और उनके टॉप 5 में पहुंचने के काफी चांस हैं।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




