Home Latest news ताज़ा खबर आशा कार्यकर्ताओं का मानदेय 2000 रुपये बढ़ा, कर्नाटक सीएम के आश्वासन के...

आशा कार्यकर्ताओं का मानदेय 2000 रुपये बढ़ा, कर्नाटक सीएम के आश्वासन के बावजूद विरोध प्रदर्शन जारी रखने का ऐलान

3
0

Source :- INDIATV NEWS

बेंगलुरु: कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में 2,000 रुपये की बढ़ोतरी की घोषणा की है, जो जनवरी से लागू होगी। शिवकुमार ने यह घोषणा प्रदर्शनकारी आशा कार्यकर्ताओं के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ बातचीत के बाद की। मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने कहा कि आशा कार्यकर्ता 12 दिनों से लगातार विरोध प्रदर्शन कर रही हैं। अभी उन्हें राज्य सरकार से 5,000 रुपये, केंद्र सरकार से 2,000 रुपये और प्रोत्साहन राशि (इंसेंटिव) के रूप में 1000 रुपये मिलते हैं। इसके साथ ही काम के आधार पर भी प्रोत्साहन राशि दी जाती है। लंबी चर्चा के बाद मौजूदा राशि में 2,000 रुपये और बढ़ाने का फैसला लिया गया है। यह बढ़ोतरी जनवरी से लागू होगी और हम इसे बजट में भी शामिल करेंगे। 

आशा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन अब भी जारी

आशा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के साथ हुई बैठक में लिए गए फैसलों को खारिज करते हुए अपना अनिश्चितकालीन दिन-रात का विरोध प्रदर्शन जारी रखने का फैसला किया है। संगठन की राज्य सचिव डी. नागलक्ष्मी और राज्य अध्यक्ष के. सोमशेखर ने कहा कि कार्यकर्ता बैठक के नतीजों से संतुष्ट नहीं हैं। हालांकि सीएम से मुलाकात के बाद आशा कार्यकर्ताओं ने अपना धरना प्रदर्शन खत्म करने का ऐलान किया था। 

आशा कार्यकर्ताओं को अब 9000 रुपये मिलेंगे

मीडिया से बात करते हुए शिवकुमार ने कहा कि सरकार मानदेय बढ़ाने की मांग पर सहमत हो गई है, क्योंकि पिछले तीन वर्षों से इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया था। उन्होंने कहा कि मैने सांसद जीसी चंद्रशेखर और स्वास्थ्य मंत्री के साथ आशा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। वे पिछले 12 दिनों से हड़ताल पर थीं। मैंने उनसे बात की। केंद्र सरकार को उनका मानदेय बढ़ाना था, लेकिन वे केवल 2,000 रुपए दे रहे हैं। आखिरकार, मैं उनकी बात से सहमत हुआ और हमने मानदेय बढ़ा दिया है। उन्होंने आगे कहा कि मुझे लगता है कि वे सभी सहमत हो गई हैं और हड़ताल वापस ले रही हैं। हम उनके साथ खड़े रहेंगे। वे बहुत कड़ी मेहनत कर रही हैं। 

सीएम ने कहा कि मानदेय बढ़ाने की पहल केंद्र सरकार को करनी चाहिए थी, लेकिन वह ऐसा करने में विफल रही। उन्होंने बताया कि अब राज्य सरकार ने उनकी इस मांग को पूरा करने के लिए कदम उठाया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार 5,000 रुपये और केंद्र सरकार 2,000 रुपए का मानदेय देती है। राज्य सरकार द्वारा घोषित अतिरिक्त 2,000 रुपए मिलने के बाद, उन्हें करीब 9,000 रुपये मिलेंगे।” 

सीएम ने पुलिस को दिया ये निर्देश

उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई और पिछले तीन वर्षों से मानदेय में कोई बढ़ोतरी न होने को देखते हुए, राज्य सरकार ने मानदेय बढ़ाने का फैसला किया है। आशा कार्यकर्ताओं को कर्नाटक के लिए एक बहुमूल्य संपत्ति बताते हुए शिवकुमार ने कहा कि वे ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में पूरी निष्ठा से अपनी सेवाएं दे रही हैं। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि उन्होंने पुलिस को निर्देश दिया है कि वे प्रदर्शन कर रही आशा कार्यकर्ताओं के साथ सम्मानपूर्वक व्यवहार करें।

इनपुट- एएनआई और IANS

ये भी पढ़ेंः Deepathoon Row: 30 किलो घी, 50 मीटर सूती बाती और 5 किलो कपूर, दीपाथून स्तंभ पर जला दीपक, मना जश्न

रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर! 30 नवंबर को कई ट्रेनों के रूट और टाइमिंग में बदलाव, देखें पूरी लिस्ट

SOURCE : INDIATV NEWS