Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार आलिया-रणबीर की 4 साल की नन्हीं राहा के पास है वैनिटी वैन,...

आलिया-रणबीर की 4 साल की नन्हीं राहा के पास है वैनिटी वैन, महेश भट्ट बोले-मैं उसके कमरे में…

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/11/29/1200x900/Ranbr_and_Alia_1770018136968_1770018154959_1795948577414_kjWm_70a2926d-a2ea-4c80-bcb0-17c9a6ef7091_3fgn.jpg

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की बेटी के पास है खुद की वैनिटी वैन। अंदर से किसी नर्सरी स्कूल जैसी है ये वैनिटी। महेश भट्ट ने उसे मंदिर जैसा बताया। जानिए-

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की बेटी राहा कपूर के पास सिर्फ 4 की उम्र की उम्र में एक वैनिटी वैन है, तो क्या आप इस बात पर यकीन करेंगे? इस बारे में राहा के नाना और डायरेक्टर महेश भट्ट ने बात की है। डायरेक्टर ने हाल में बताया कि उन्हें राहा की वैनिटी के बारे में पता चला। वो उनके कमरे में नहीं गए क्योंकि वो उनके लिए किसी मंदिर से कम नहीं था। महेश भट्ट ने बेटी आलिया समेत ऐसी नई मांओं की तारीफ की है जो काम के साथ अपने बच्चों की परवरिश भी कर रही हैं।

4 साल की राहा के पास है खुद की वैनिटी वैन

हाल में ह्युमन ऑफ बॉम्बे के साथ बातचीत में महेश भट्ट ने बताया कि उन्होंने हाल में अमिताभ बच्चन और आलिया के साथ एक विज्ञापन शूट किया है। इस दौरान उन्हें पता चला कि राहा की अपनी एक वैनिटी वैन है। वो उनके रूम में नहीं गए क्योंकि उन्हें लगा वो एक मंदिर है जिसे वो दूषित नहीं करना चाहते थे। उन्होंने कहा, ‘मैंने हाल में आलिया भट्ट और अमिताभ बच्चन के साथ एक विज्ञापन किया है। मैंने देखा कि वहां एक वैनिटी वैन है जो राह के लिए थी। और आलिया ने मुझे कहा कि आप राहा के रूम में क्यों नहीं चले जाते, पापा?’ मैंने कहा मैं उस जगह को दूषित नहीं करना चाहता। वो एकनर्सरी स्कूल जैसा था। वो बिल्कुल मंदिर जैसा दिख रहा था। मैंने कहा, नहीं, नहीं मेरे जैसे बूढ़े इंसान के लिए वहां कोई जगह नहीं है। इसके बाद उन्होंने आलिया और नई मांओं की तारीफ की जो ऐसे बड़े प्रोजेक्ट, इवेंट और फिल्मों में काम करने के साथ अपने बच्चों की भी देखभाल कर रही हैं।

महेश भट्ट ने की राहा की शादी पर बात

इस बातचीत के दौरान महेश भट्ट ने बताया कि आलिया भट्ट ने खुद अपनी मर्जी से शादी और मां बनने का फैसला लिया था। डायरेक्टर ने कहा कि वो एक मां बनने के बाद भी अपनी जिम्मेदारियों को बहुत ही खूबसूरती से निभा रही हैं। उन्होंने ये भी बताया कि हाल में आलिया अपनी छोटी सी बेटी राहा के मिलान में हुए गुची इवेंट का हिस्सा बनी थीं। वो बेटी और अपने प्रोफेशनल कमिटमेंट को अच्छे से निभा रही हैं।

आलिया की फिल्म निकली फ्लॉप

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर साल 2018 से एक दूसरे के साथ आए थे। एक्टर्स ने बताया था कि फिल्म ब्रह्मास्त्र से जुड़े एक काम के लिए दोनों साथ में सफर कर रहे थे। इसी दौरान उनके बीच कनेक्शन बना और कहानी प्यार तक जा पहुंची। दोनों ने करीब 4 सालों तक एक दूसरे को डेट करने के बाद अप्रैल 2022 में शादी कर ली। शादी के करीब 7 महीने बाद एक्ट्रेस ने बेटी राहा को जन्म दिया। अब राहा 4 साल की हो गई है। रणबीर और आलिया बेटी की परवरिश के साथ अपने काम और वर्क कमिटमेंट को भी पूरा कर रहे हैं।

रणबीर और आलिया की फिल्में रिलीज होने वाली है

वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल में रणबीर कपूर को रामयाण में देखा गया है। फिल्म ने कमाई के नए रिकॉर्ड बनाए हैं। दूसरी तरफ आलिया भट्ट अपनी फिल्म अल्फा से ऑडियंस को इम्प्रेस करने में फेल हुई हैं। अब आने वाले दिनों में दोनों एक्टर फिल्म लव एंड वॉर में नजर आने वाले हैं। फिल्म में विकी कौशल दूसरे लीडिंग हीरो होंगे और संजय लीला भंसाली ने फिल्म का डायरेक्शन किया है। ये फिल्म 21 जनवरी को रिलीज हो रही है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN