Home LIFESTYLE NEWS HINDI डिनर में बना लें स्वादिष्ट गोभी के पराठे, स्वाद ऐसा कि मांग-मांगकर...

डिनर में बना लें स्वादिष्ट गोभी के पराठे, स्वाद ऐसा कि मांग-मांगकर खाएंगे सभी, नोट करें आसान रेसिपी

3
0

Source :- INDIATV NEWS

सर्दियों के मौसम में गरमा-गरम पराठे खाने का मजा ही कुछ और होता है। खासतौर पर जब नाश्ते में मक्खन या दही के साथ स्वादिष्ट गोभी के पराठे मिल जाएं तो दिन बन जाता है। गोभी के पराठे बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आते हैं। इन्हें बनाना भी बेहद आसान है। अगर आप भी सुबह के नाश्ते में कुछ टेस्टी और हेल्दी बनाना चाहते हैं, तो इस आसान रेसिपी को जरूर ट्राई करें।

गोभी के पराठे बनाने के लिए सामग्री

2 कप गेहूं का आटा, एक फूलगोभी, 2 हरी मिर्च बारीक कटी हुई, 1 इंच अदरक कद्दूकस किया हुआ, आधा छोटा चम्मच अजवाइन, आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, आधा छोटा चम्मच गरम मसाला, आधा छोटा चम्मच अमचूर पाउडर, बारीक कटा हरा धनिया, स्वादानुसार नमक, पराठे सेंकने के लिए तेल

गोभी पराठे बनाने की विधि

  • पहला स्टेप: गोभी पराठे बनाने के लिए, सबसे पहले एक बर्तन में गेहूं का आटा लें। इसमें थोड़ा नमक डालकर पानी की मदद से नरम आटा गूंथ लें। आटे को 10-15 मिनट के लिए ढककर रख दें। फूलगोभी को अच्छी तरह धोकर कद्दूकस कर लें। अब इसमें बारीक कटी हरी मिर्च, अदरक, अजवाइन, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, अमचूर पाउडर, हरा धनिया और नमक मिलाएं। गोभी को कद्दूकस करने के बाद उसका पानी निचोड़ लें ताकि स्टफिंग भरते समय वह सूखा रहे। साथ ही स्टफिंग में नमक तभी डालें जब पराठे बनाने वाले हों, इससे गोभी पानी नहीं छोड़ेगी।

  • दूसरा स्टेप: अब आटे की छोटी-छोटी लोइयां बना लें। एक लोई को हल्का बेलकर उसके बीच में गोभी की तैयार स्टफिंग रखें। किनारों को बंद करके हल्के हाथों से पराठा बेल लें। पराठे बेलते समय हल्के हाथों का इस्तेमाल करें, ताकि स्टफिंग बाहर न निकले।

  • तीसरा स्टेप: गर्म तवे पर पराठा डालें और दोनों तरफ से हल्का सेंक लें। अब, घी या तेल लगाकर इसे सुनहरा और कुरकुरा होने तक पकाएं। इसी तरह सभी पराठे तैयार कर लें। इन्हें ताजा दही, हरी चटनी, अचार या सफेद मक्खन के साथ गर्मागर्म परोसें। इसके अलावा, सर्दियों में जोड़ों की अकड़न और दर्द कम करने के लिए आप अपनी डाइट में अलसी के लड्डू भी शामिल कर सकते हैं

SOURCE : INDIATV NEWS