Home Latest news ताज़ा खबर ब्रिटेन में हरियाणा के लिए निवेश जुटाने निकले CM नायब सैनी, उद्योग...

ब्रिटेन में हरियाणा के लिए निवेश जुटाने निकले CM नायब सैनी, उद्योग जगत के दिग्गजों से की मुलाकात

3
0

Source :- INDIATV NEWS

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने ब्रिटेन की अपनी एक सप्ताह की यात्रा के पहले दिन उद्योग जगत के प्रमुख लोगों, वैश्विक निवेशकों और भारतीय समुदाय के प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठकें कीं। इन बैठकों का मुख्य उद्देश्य हरियाणा में विदेशी निवेश आकर्षित करना और राज्य में औद्योगिक विकास की संभावनाओं को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत करना है।

उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह भी प्रतिनिधिमंडल में शामिल

राज्य सरकार की ओर से जारी आधिकारिक बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री के नेतृत्व वाले प्रतिनिधिमंडल ने निवेशकों को हरियाणा में उपलब्ध औद्योगिक बुनियादी ढांचे, निवेश के अवसरों, उद्योगों के अनुकूल नीतियों, बेहतर परिवहन सुविधाओं और कुशल कार्यबल की जानकारी दी। प्रतिनिधिमंडल में उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह भी शामिल हैं।

भारतीय उच्चायुक्त कुमारन पेरियासामी ने किया स्वागत

ब्रिटेन पहुंचने पर भारतीय उच्चायुक्त कुमारन पेरियासामी और उप उच्चायुक्त कार्तिक पांडे ने मुख्यमंत्री और उनके प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने भारतीय उच्चायुक्त के साथ बैठक की। इसमें ब्रिटेन की कंपनियों और उद्योगों को हरियाणा में निवेश के लिए प्रोत्साहित करने पर चर्चा हुई। इसका उद्देश्य राज्य में रोजगार के नए अवसर पैदा करने के साथ भारत और ब्रिटेन के बीच औद्योगिक सहयोग को मजबूत करना है।

बैठक में हरियाणा में निवेश के व्यापक अवसरों पर चर्चा हुई। बैठक में ब्रिटेन की कंपनियों और उद्योगों को हरियाणा में निवेश के लिए प्रोत्साहित करने पर भी विचार किया गया। इसका उद्देश्य राज्य के युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा करना और भारत तथा ब्रिटेन के बीच औद्योगिक सहयोग को मजबूत करना है। इसके बाद सैनी ने भारतीय समुदाय के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की।

कृषि प्रधान राज्य से औद्योगिक केंद्र बना हरियाणा

भारतीय समुदाय के प्रतिनिधियों के साथ मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा अब कृषि प्रधान राज्य की अपनी पारंपरिक पहचान से आगे बढ़ चुका है। आज राज्य वाहन, विनिर्माण, सूचना प्रौद्योगिकी, सेवा, खेल, शिक्षा और उद्यमिता जैसे विभिन्न क्षेत्रों में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल है।

हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के आयुक्त एवं सचिव अमित कुमार अग्रवाल ने कहा कि राज्य सरकार पूरे प्रदेश में औद्योगिक विकास को गति देने के लिए काम कर रही है। मुख्यमंत्री की विदेश यात्रा का उद्देश्य हरियाणा में वैश्विक निवेश आकर्षित करना और औद्योगिक विकास की नई संभावनाएं तलाशना है।

गौरतलब है कि नायब सिंह सैनी सैनी एक सप्ताह की यात्रा पर ब्रिटेन और जर्मनी गए हैं। इस यात्रा का उद्देश्य यूरोप के प्रमुख बाजारों में हरियाणा में निवेश की संभावनाओं को सामने रखना है। पिछले महीने भी सैनी राज्य के उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ तीन दिन की सिंगापुर और चार दिन की स्वीडन यात्रा पर गए थे।

ये भी पढ़ें:

चर्चित लेडी डॉन बबली की बेटी की भी रोहतक शूटआउट में भूमिका? मुख्य साजिशकर्ता रवि राठी की भी तस्वीर आई सामने

SOURCE : INDIATV NEWS