Source :- LIVE HINDUSTAN
Airtel और Jio दोनों लगभग ₹200 में 30GB डेटा और 28 दिन की वैधता वाले डेटा पैक दे रहे हैं। लेकिन OTT, 5G और अन्य बेनिफिट्स में बड़ा अंतर है। जानें लीजिए किस प्लान में आपको फायदा मिलेगा:
अगर आपका इंटरनेट इस्तेमाल ज्यादा है और आपको अक्सर डेटा की जरूरत पड़ती है, तो जियो और एयरटेल के ये दो प्लान्स बेस्ट हैं। Airtel और Jio अब लगभग एक जैसी कीमत में 30GB डेटा वाले एड-ऑन प्लान ऑफर कर रही हैं। दोनों कंपनियों के प्लान की कीमत करीब 200 रुपए है और वैलिडिटी भी 28 दिन की है। दोनों प्लान एक जैसे लगते हैं, लेकिन जब इनके साथ मिलने वाले अतिरिक्त बेनिफिट्स पर नजर डालते हैं तो कई बड़े अंतर सामने आते हैं।
एक तरफ Airtel अपने डेटा पैक के साथ 18 से ज्यादा OTT ऐप्स का एक्सेस दे रहा है, वहीं Jio अपने यूजर्स को अलग तरह की डिजिटल सुविधाएं उपलब्ध करा रहा है। ऐसे में सवाल यह है कि अगर आपके पास सिर्फ 200 रुपये का बजट है तो किस कंपनी का प्लान खरीदना ज्यादा समझदारी होगी। आइये डिटेल में बताते हैं Airtel और Jio के 200 रुपए वाले डेटा पैक में क्या मिलता है और किस प्लान में आपको ज्यादा फायदा मिलेगा।
Airtel का 199 रुपए वाला Data Pack
Airtel का 199 रुपए डेटा एड-ऑन प्लान उन ग्राहकों के लिए है जिन्हें अपने मौजूदा रिचार्ज के साथ अतिरिक्त इंटरनेट चाहिए। इस प्लान में 30GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है और इसकी वैधता 28 दिन है। सबसे बड़ी बात यह है कि यह प्लान Unlimited 5G Data का भी सपोर्ट देता है, लेकिन इसके लिए यूजर के पास कंपनी का अनलिमिटेड 5G बेस प्लान होना जरूरी है। डेटा खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड सामान्य नियमों के अनुसार काम करेगी।
Airtel के इस प्लान की सबसे खास बात यह है कि इसमें Airtel Xstream Play Premium का एक्सेस भी दिया जाता है। इसके जरिए यूजर्स 18 से ज्यादा OTT प्लेटफॉर्म का कंटेंट देख सकते हैं। इसमें कई लोकप्रिय वीडियो और एंटरटेनमेंट ऐप्स शामिल हैं। अगर आप फिल्में, वेब सीरीज या लाइव कंटेंट देखना पसंद करते हैं तो यह प्लान आपके लिए ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है।
Jio का 195 रुपए Data Pack में मिलते हैं ये फायदे
Jio भी अपने ग्राहकों के लिए 195 रुपए का डेटा एड-ऑन प्लान लेकर आया है। इसमें भी यूजर्स को 30GB हाई-स्पीड डेटा और 28 दिन की वैधता मिलती है। यह प्लान भी केवल एक्टिव बेस प्लान के साथ ही काम करता है। अगर आपके नंबर पर पहले से वैलिड रिचार्ज है, तभी इस एड-ऑन पैक का फायदा मिलेगा।
Jio के इस डेटा पैक के साथ यूजर्स को JioHotstar Mobile का एक्सेस मिलता है। इसके अलावा पात्र यूजर्स को Unlimited 5G Data का लाभ भी दिया जाता है। हालांकि OTT बेनिफिट्स के मामले में Jio का यह प्लान Airtel जितने ज्यादा प्लेटफॉर्म का एक्सेस नहीं देता।
Airtel और Jio के प्लान में क्या है सबसे बड़ा अंतर
अगर सिर्फ डेटा की बात करें तो दोनों कंपनियां लगभग एक जैसी सुविधा दे रही हैं। दोनों में 30GB डेटा और 28 दिन की वैधता मिलती है। लेकिन अतिरिक्त बेनिफिट्स में अंतर दिखाई देता है। Airtel अपने प्लान के साथ कई OTT ऐप्स का एक्सेस देता है, जबकि Jio अपने इकोसिस्टम से जुड़े डिजिटल फायदे और JioHotstar Mobile का लाभ देता है। इसलिए आपकी पसंद इस बात पर निर्भर करेगी कि आपको ज्यादा OTT कंटेंट चाहिए या Jio की डिजिटल सेवाएं।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




