Home - Airtel ₹185 vs ₹199 रिचार्ज प्लान: ₹14 ज्यादा देकर मिलेगा डेटा, कॉल...

Airtel ₹185 vs ₹199 रिचार्ज प्लान: ₹14 ज्यादा देकर मिलेगा डेटा, कॉल और SMS सब का फायदा

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Airtel के 185 रुपए और 199 रुपए वाले रिचार्ज प्लान में सिर्फ 14 रुपए का अंतर है, लेकिन फायदे अलग हैं। लेकिन दोनों प्लान में 28 दिन की वैलिडिटी मिलेगी। जानें आपके लिए कौन-सा रिचार्ज बेहतर रहेगा।

अगर आपका 200 रुपए से कम का बजट है और आप एयरटेल यूजर हैं तो Airtel के 185 रुपए और 199 रुपए वाले प्रीपेड प्लान आपके काम के हो सकते हैं। हाल ही में कंपनी ने 185 रुपए, 203 रुपए और 206 रुपए की कीमत वाले वॉयस-ओनली प्लान पेश किए हैं। इनमें 185 रुपए वाला रिचार्ज उन ग्राहकों के लिए है, जिन्हें मोबाइल इंटरनेट की जरूरत नहीं है और वे केवल कॉलिंग व SMS के लिए रिचार्ज कराना चाहते हैं। वहीं, 199 रुपए वाला प्लान उन ग्राहकों के लिए एक ऑप्शन है, जिन्हें कॉलिंग के साथ थोड़ा इंटरनेट डेटा भी चाहिए। दोनों प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है। दोनों प्लान की कीमत में 14 रुपए का अंतर है। ऐसे में ग्राहकों को यह तय करना होगा कि उन्हें सिर्फ कॉलिंग चाहिए या इसके साथ इंटरनेट भी इस्तेमाल करना है। आइए दोनों प्लान के फायदे का अंतर समझते हैं।

Airtel के 185 रुपए वाले प्लान में मिलते हैं ये फायदे

Airtel का 185 रुपए वाला रिचार्ज कंपनी के नए वॉयस-ओनली प्लान में शामिल है। इसमें ग्राहकों को 28 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। इस दौरान सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड लोकल, STD और रोमिंग कॉलिंग का फायदा उठाया जा सकता है।इसके अलावा, पूरे वैलिडिटी पीरियड के लिए कुल 300 SMS दिए जाते हैं। ग्राहकों को मुफ्त HelloTunes की सुविधा भी मिलती है। हालांकि, इस प्लान में मोबाइल इंटरनेट डेटा शामिल नहीं है। 185 रुपए के रिचार्ज का रोजाना खर्च करीब 6.61 रुपए बैठता है।

Airtel के 199 रुपए वाले रिचार्ज में ये फायदे

Airtel का 199 रुपए वाला प्रीपेड प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इसमें सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा दी जाती है। इसके अलावा, ग्राहकों को रोजाना 100 SMS और पूरे वैलिडिटी पीरियड के लिए टोटल 2GB इंटरनेट डेटा मिलता है। इस प्लान में Airtel Express Premium का 12 महीने का सब्सक्रिप्शन शामिल है, जिसकी बताई गई कीमत ₹4,000 है। इसके अलावा, Airtel Safe Network, Xstream Play और HelloTunes जैसे फायदे भी दिए जाते हैं।

Airtel ₹185 vs ₹199 रिचार्ज प्लान में कौनसा बेस्ट?

Airtel के 185 रुपए और 199 रुपए वाले रिचार्ज प्लान में सिर्फ 14 रुपए का अंतर है, लेकिन दोनों के फायदे अलग हैं। एयरटेल के 185 रुपए के प्लान में 28 दिनों की वैलिडिटी, अनलिमिटेड लोकल, STD और रोमिंग कॉलिंग, कुल 300 SMS और मुफ्त HelloTunes मिलते हैं, लेकिन इसमें इंटरनेट डेटा नहीं दिया जाता। वहीं, 199 रुपए के प्लान में 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग, रोजाना 100 SMS, पूरे प्लान के लिए कुल 2GB डेटा और कुछ एक्स्ट्रा डिजिटल सुविधाएं मिलती हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN