Home - Airtel का बड़ा तोहफा: लाया ₹348 का नया रिचार्ज प्लान, रोज मिलेगा...

Airtel का बड़ा तोहफा: लाया ₹348 का नया रिचार्ज प्लान, रोज मिलेगा 2GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग, मिलेंगे ये फायदे भी

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Airtel का नया 348 रुपए रिचार्ज प्लान लॉन्च हो गया है। इसमें रोज 2GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 SMS और 12 महीने के लिए Adobe Express Premium का फायदा मिलता है। जानें वैलिडिटी, सभी बेनिफिट्स और 349 रुपए वाले प्लान से इसका अंतर।

टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल ने 348 रुपए में एक नया प्रीपेड मोबाइल रिचार्ज प्लान पेश किया है। इस प्लान में ग्राहकों को रोजाना 2GB डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और प्रतिदिन 100 SMS की सुविधा मिलती है। ऐसे में जो यूजर्स मोबाइल पर इंटरनेट का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं और जिन्हें हर दिन डेटा की जरूरत होती है, उनके लिए यह प्लान एक अच्छा ऑप्शन बन सकता है। हालांकि, Airtel के पास एक और 349 रुपए वाला प्लान है और उसमें भी कई अतिरिक्त फायदे मिलते हैं। ऐसे में ग्राहकों के लिए दोनों प्लान के बीच अंतर समझना भी जरूरी है। चलिए डिटेल में आपको बताते हैं 348 रुपए में मिलने वाले फायदों के बारे में:

Airtel के नए 348 रुपए वाले प्लान में क्या-क्या फायदे मिलेगा

Airtel के नए 348 रुपए प्रीपेड प्लान में ग्राहकों को रोजाना 2GB डेटा दिया जा रहा है। इसके अलावा किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और हर दिन 100 SMS की सुविधा मिलती है। इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की बताई गई है। 28 दिनों की पूरी वैलिडिटी के दौरान ग्राहक को कुल 56GB डेटा मिलेगा। इस रिचार्ज में 28 दिनों की वैलिडिटी दी गई है।

Airtel के 348 रुपए रिचार्ज का एक खास आकर्षण Adobe Express Premium का 12 महीने का सब्सक्रिप्शन दिया जा रहा है। इस प्लान में Adobe Express Premium के अलावा Airtel Safe का फायदा भी बताया गया है। इसका उद्देश्य ग्राहकों को नेटवर्क इस्तेमाल करते समय सुरक्षित डिजिटल अनुभव देने से जुड़ा है। इसके साथ ग्राहकों को 30 दिनों के लिए मुफ्त Hellotunes की सुविधा भी मिलती है। इससे यूजर्स अपनी पसंद के अनुसार कॉलर ट्यून सेट कर सकते हैं।

₹348 और ₹349 के Airtel प्लान में क्या है अंतर?

Airtel के पास पहले से 349 रुपए वाला प्रीपेड प्लान भी ग्राहकों के लिए एक ऑप्शन है। दोनों प्लान की कीमत में केवल एक रुपये का अंतर है, लेकिन इनके डेटा बेनिफिट अलग-अलग हैं। एयरटेल के 348 रुपए वाले प्लान में रोजाना 2GB डेटा मिलता है, जबकि 349 रुपए वाले प्लान में प्रतिदिन 1.5GB डेटा दिया जाता है। दूसरी ओर, 349 रुपए वाले प्लान में अनलिमिटेड 5G डेटा का फायदा भी बताया गया है। इस प्लान में भी 28 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS मिलते हैं। 349 रुपए वाले प्लान में छह महीने तक Apple Music का फायदा भी शामिल है। इसके अलावा दोनों प्लान में 12 महीने के लिए Adobe Express Premium भी मिलेगा।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN