Home - Airtel के इन 4 प्लान्स के साथ फ्री मिल रहा Apple TV+...

Airtel के इन 4 प्लान्स के साथ फ्री मिल रहा Apple TV+ और iCloud+ का फायदा, चेक करें आपका प्लान लिस्ट है या नहीं

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Airtel के चुनिंदा पोस्टपेड प्लान्स वाले यूजर्स को Apple TV+ का फायदा मिल रहा है। iPhone यूजर्स को iCloud+ के साथ Apple TV और Apple Arcade भी बिना अलग चार्ज के दिया जा रहा है। जानें कौन से प्लान शामिल हैं और कैसे एक्टिवेट करें।

Airtel के पोस्टपेड यूजर्स के लिए अच्छी खबर है। क्योंकि कंपनी के चुनिंदा पोस्टपेड प्लान्स में Apple TV+ और iPhone यूजर्स को iCloud+ के साथ Apple TV और Apple Arcade का फ्री एक्सेस मिल रहा है। Apple ने इस महीने iCloud+ को अपडेट किया है। अब iCloud+ सब्सक्रिप्शन के साथ Apple TV और Apple Arcade भी शामिल हैं। एयरटेल के इन 4 प्लान्स में यह फायदा मिल रहा है। इनमें अनलिमिटेड 4G/5G डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ अलग-अलग फैमिली कनेक्शन, Amazon Prime, JioHotstar, Airtel Xstream Play और कुछ प्लान्स में Netflix जैसे फायदे भी मिलते हैं। चलिए डिटेल में बताते हैं इन सभी प्लान्स के बारे में:

किन Airtel यूजर्स को मिलेगा Apple का फायदा?

Airtel के मुताबिक 999 रुपए, 1199 रुपए, 1399 रुपए और 1749 रुपए वाले पोस्टपेड प्लान Apple TV+ के लिए एलिजिबल हैं।

₹999 Airtel पोस्टपेड प्लान में क्या मिलेगा?

Airtel का ₹999 वाला पोस्टपेड प्लान एक फैमिली प्लान है। इसमें एक मुख्य कनेक्शन के साथ दो एड-ऑन कनेक्शन मिलते हैं। इस प्लान में अनलिमिटेड 4G और 5G डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और Apple TV+, Apple Music, Amazon Prime, JioHotstar और Airtel Xstream Play जैसे फायदे मिलते हैं। इसके अलावा Google One क्लाउड स्टोरेज और Adobe Express Premium भी शामिल हैं।

एयरटेल ₹1199 वाले प्लान के फायदे

₹1199 वाला Airtel पोस्टपेड प्लान एक मुख्य कनेक्शन के साथ तीन एड-ऑन कनेक्शन देता है। यानी इसे चार कनेक्शन वाले परिवार के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें अनलिमिटेड 4G/5G डेटा और कॉलिंग के साथ Apple TV+, Apple Music, Amazon Prime, JioHotstar और Airtel Xstream Play जैसे बेनिफिट शामिल हैं। Google One और Adobe Express Premium भी इस प्लान का हिस्सा हैं। Apple के नए iCloud+ अपडेट के बाद eligible iPhone यूजर Apple TV और Apple Arcade से जुड़ा नया फायदा भी पा सकता है।

एयरटेल ₹1399 प्लान के बेनेफिट्स

अगर आपका Airtel पोस्टपेड प्लान ₹1,399 वाला है, तो इसमें Apple से जुड़े फायदे के साथ Netflix का भी फायदा मिलता है। यह प्लान एक मुख्य कनेक्शन और तीन एड-ऑन कनेक्शन के साथ आता है। इसमें अनलिमिटेड डेटा और कॉलिंग के अलावा Apple TV+, Apple Music, Netflix Basic, Amazon Prime, JioHotstar और Xstream Play जैसे डिजिटल फायदे शामिल हैं। यानी इस प्लान में यूजर्स को Apple और Netflix दोनों की स्ट्रीमिंग सेवाओं का फायदा मिल सकता है।

एयरटेल ₹1749 है सबसे बड़ा फैमिली प्लान

Airtel का ₹1,749 पोस्टपेड प्लान इन चार विकल्पों में सबसे बड़ा फैमिली प्लान है। इसमें एक मुख्य कनेक्शन के साथ चार एड-ऑन कनेक्शन मिलते हैं। इस प्लान में अनलिमिटेड 4G/5G डेटा और कॉलिंग के साथ Apple TV+, Apple Music, Netflix Standard, Amazon Prime, JioHotstar और Airtel Xstream Play जैसे बेनिफिट मिलते हैं। इस वजह से इस प्लान में एंटरटेनमेंट से लेकर फैमिली कनेक्शन तक कई सुविधाएं एक साथ मिलती हैं।

Apple ने iCloud+ में क्या बदला?

Apple ने सितंबर 2026 में भारत में iCloud+ को बदलते हुए इसमें Apple TV और Apple Arcade शामिल कर दिए हैं। अब iCloud+ यूजर को सिर्फ क्लाउड स्टोरेज ही नहीं, बल्कि Apple की वीडियो और गेमिंग सर्विस का भी एक्सेस मिलता है। Apple Arcade में 200 से ज्यादा गेम्स हैं।

iCloud+ की कीमत कितनी है?

भारत में Apple का iCloud+ 75 रुपए प्रति महीने से शुरू होता है, जिसमें 50GB स्टोरेज मिलती है। इसके अलावा 200GB प्लान 219 रुपए प्रति महीने और 2TB प्लान 749 रुपए प्रति महीने का है। iCloud+ में Hide My Email, Custom Email Domain और HomeKit Secure Video जैसी सुविधाएं भी शामिल हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN