Home - Amazon Sale में मौका! LG के Smart TV, Washing Machine और फ्रिज...

Amazon Sale में मौका! LG के Smart TV, Washing Machine और फ्रिज पर बंपर डिस्काउंट

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में LG के स्मार्ट टीवी, वॉशिंग मशीन, फ्रिज और माइक्रोवेव ओवन पर डिस्काउंट मिल रहा है। सेल में LG स्मार्ट टीवी पर 14,000 रुपये तक की सीधी बचत का फायदा लिया जा सकता है।

LG के स्मार्ट टीवी, वॉशिंग मशीन, फ्रिज और माइक्रोवेव ओवन सब पर डिस्काउंट मिल रहा है।

Amazon पर इन दिनों चल रही Great Indian Festival Sale 2026 में LG के कई इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स और होम अप्लायंसेज पर बड़ा डिस्काउंट मिल रहा है। इस सेल में ग्राहक स्मार्ट टीवी, वॉशिंग मशीन, रेफ्रिजरेटर और माइक्रोवेव ओवन को कम कीमत में खरीद सकते हैं। कंपनी के कई प्रोडक्ट्स पर फ्लैट डिस्काउंट के अलावा बैंक ऑफर, कैशबैक और एक्सचेंज बोनस का फायदा भी मिल रहा है। सेल में कंपनी के स्मार्ट टीवी पर 14,000 रुपये तक की बचत की जा सकती है।

सम्बंधित सुझाव

Amazon Great Indian Festival Sale 2026 की शुरुआत 8 अक्टूबर से हुई थी। सेल के दौरान अलग-अलग कैटेगरी के प्रोडक्ट्स पर छूट दी जा रही है। अगर आप दिवाली से पहले घर के लिए नया टीवी या वॉशिंग मशीन खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो एलजी के इन प्रोडक्ट्स पर मिलने वाले ऑफर्स पर नजर डाल सकते हैं।

LG Smart TV पर कितनी बचत?

सेल में LG 43-inch NU87 AI Series Nano 4K Ultra HD Smart webOS LED TV को 31,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसकी लिस्टेड कीमत 45,990 रुपये है। इस तरह ग्राहक टीवी पर सीधे 14,000 रुपये बचा सकते हैं। यह 2026 में लॉन्च हुआ मॉडल है।

वहीं, छोटे कमरे या लिमिटेड बजट के लिए LG 32-inch LB655 AI Series HD Smart webOS LED TV भी एक विकल्प है। इसकी कीमत 25,990 रुपये के बजाय 17,999 रुपये रखी गई है। इसके अलावा LG 50-inch Nano 4K Ultra HD Smart webOS TV को 65,990 रुपये की जगह 38,999 रुपये में लिस्ट किया गया है।

सम्बंधित सुझाव

LG Washing Machine पर भी छूट

वॉशिंग मशीन खरीदने वाले ग्राहकों के लिए भी सेल में कई विकल्प मौजूद हैं। LG की 9Kg क्षमता वाली 5-स्टार फुली ऑटोमैटिक फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन 40,989 रुपये में मिल रही है। इसकी लिस्टेड कीमत 53,990 रुपये है।

इसके अलावा LG की 9Kg क्षमता वाली 5-स्टार फुली ऑटोमैटिक टॉप लोड वॉशिंग मशीन को 33,990 रुपये के बजाय 23,989 रुपये में खरीदा जा सकता है। कम क्षमता वाली मशीन चाहने वाले ग्राहकों के लिए LG 7Kg 5-स्टार फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन भी उपलब्ध है। इसकी कीमत 44,490 रुपये से घटकर 29,990 रुपये हो गई है।

फ्रिज और माइक्रोवेव पर ऑफर

Amazon की सेल में बड़े परिवारों के लिए LG 655L क्षमता वाला 3-स्टार साइड-बाय-साइड रेफ्रिजरेटर भी डिस्काउंट पर उपलब्ध है। इसकी लिस्टेड कीमत 1,22,899 रुपये है, जबकि सेल में इसे 72,990 रुपये में खरीदा जा सकता है।

माइक्रोवेव ओवन की बात करें तो LG 28L कन्वेक्शन माइक्रोवेव ओवन 13,990 रुपये में लिस्ट किया गया है। इसकी लिस्टेड कीमत 16,999 रुपये है। कन्वेक्शन माइक्रोवेव में बेकिंग और ग्रिलिंग जैसे काम भी किए जा सकते हैं।

बैंक ऑफर से और कम हो सकती है कीमत

सेल में एलिजिबल SBI क्रेडिट और डेबिट कार्ड से भुगतान करने पर 10 प्रतिशत तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है। इसके अलावा योग्य Amazon Pay ICICI Bank क्रेडिट कार्ड ट्रांजैक्शन पर 5 प्रतिशत कैशबैक और Amazon Pay Later EMI ट्रांजैक्शन पर 10 प्रतिशत कैशबैक का ऑफर भी दिया जा रहा है।

हालांकि, बैंक डिस्काउंट, कैशबैक और एक्सचेंज ऑफर की एलिजिबिलिटी प्रोडक्ट और ट्रांजैक्शन की शर्तों पर डिपेंड करेगी। खरीदारी से पहले Amazon पर प्रोडक्ट का फाइनल प्राइस, डिलीवरी और इंस्टॉलेशन की शर्तें जरूर देख लें। सेल के दौरान कीमतें और उपलब्धता बदल भी सकती हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN