Home - Amazon Sale में ₹20 हजार से कम में मिल रहे 5G फोन,...

Amazon Sale में ₹20 हजार से कम में मिल रहे 5G फोन, OnePlus और Samsung भी लिस्ट में

8
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Amazon Great Indian Festival 2026 में 20,000 रुपये से कम कीमत पर Redmi, Samsung, OnePlus और Lava के 5G स्मार्टफोन मिल रहे हैं। जानिए इन पांच फोन की सेल में कीमत और खास फीचर्स के बारे में।

दिवाली से पहले नया स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, तो Amazon Great Indian Festival 2026 में 20,000 रुपये से कम कीमत वाले कई 5G स्मार्टफोन्स पर खास ऑफर मिल रहे हैं। इस सेल में Redmi, Samsung, OnePlus और Lava जैसे ब्रैंड्स के फोन खरीदे जा सकते हैं। इनमें बड़ी बैटरी, हाई रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले और 5G कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स मिलते हैं। कुछ मॉडल पर बैंक डिस्काउंट, कूपन और कैशबैक का फायदा भी लिया जा सकता है। आइए जानते हैं सेल में मिलने वाले 5 स्मार्टफोन की कीमत और फीचर्स।

Redmi A7 Pro 5G

Redmi A7 Pro 5G को Amazon Great Indian Festival 2026 में 14,497 रुपये की कीमत पर लिस्ट किया गया है। यह फोन 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वाले वेरिएंट में उपलब्ध है। इसमें 6.9 इंच की डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। फोन में 6300mAh की बैटरी है, जिसके साथ 15W चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का AI ड्यूल रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Lava Bold N4 Pro 5G

Lava Bold N4 Pro 5G उन यूजर्स के लिए विकल्प है, जो कम कीमत में ज्यादा रैम और स्टोरेज चाहते हैं। इसका 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट Amazon पर 14,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। SBI क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 10 फीसदी इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद इसका इफेक्टिव प्राइस 13,749 रुपये हो जाती है। फोन में 6000mAh की बैटरी और 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल का AI रियर कैमरा मिलता है।

OnePlus N6 Lite

OnePlus N6 Lite का 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट Amazon पर 15,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। इसमें 7000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले मिलती है और कंपनी ने इसे मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी के साथ पेश किया है। SBI क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 1,250 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है। इस ऑफर के बाद इसका इफेक्टिव प्राइस 14,749 रुपये हो सकती है। हालांकि, खरीदने से पहले फोन के 5G सपोर्ट और सटीक मॉडल वेरिएंट की जानकारी प्रोडक्ट पेज पर जरूर चेक कर लें।

सम्बंधित सुझाव

Redmi 15C 5G Prime Edition

Redmi 15C 5G Prime Edition का 4GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट 15,999 रुपये में मिल रहा है। इसमें 6000mAh की बैटरी दी गई है, जो 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। फोन में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर मिलता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल का AI ड्यूल रियर कैमरा दिया गया है। Amazon Pay बैलेंस से पेमेंट करने पर 479 रुपये तक का कैशबैक मिल सकता है।

Samsung Galaxy M17e 5G

Samsung Galaxy M17e 5G का 4GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट Amazon पर 16,998 रुपये में लिस्ट किया गया है। इसमें 6000mAh की बैटरी और 120Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले दी गई है। फोन में 50 मेगापिक्सल का ड्यूल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इसके अलावा यह IP54 रेटिंग के साथ आता है। Amazon Pay बैलेंस से पेमेंट करने पर 509 रुपये तक का कैशबैक मिल सकता है।

ध्यान रहे, Amazon Great Indian Festival 2026 में इन स्मार्टफोन की कीमतें और ऑफर सेलर, वेरिएंट और पेमेंट मेथड के हिसाब से बदल सकते हैं। बैंक डिस्काउंट, कैशबैक और एक्सचेंज ऑफर सभी ग्राहकों के लिए एक जैसे नहीं होते। ऐसे में ऑर्डर देने से पहले फोन की मौजूदा कीमत, रैम-स्टोरेज वेरिएंट और ऑफर की शर्तें जरूर देख लें।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN