Home - Amazon Sale में Lava के फोन हुए सस्ते, Agni 4 पर मिल...

Amazon Sale में Lava के फोन हुए सस्ते, Agni 4 पर मिल रहा 4,000 रुपये तक का फायदा

7
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Amazon Great Freedom Festival Sale के दौरान Lava ने अपने कई स्मार्टफोन्स पर शानदार ऑफर्स का ऐलान किया है। Lava Agni 4 समेत Bold N2 5G, Bold N2 और Bold N2 Lite पर बैंक डिस्काउंट और स्पेशल प्राइस कट का फायदा मिलेगा।

भारतीय स्मार्टफोन ब्रैंड Lava ने Amazon Great Freedom Festival Sale 2026 के मौके पर अपने ग्राहकों के लिए कई आकर्षक ऑफर्स का ऐलान किया है। इस सेल के दौरान Lava के लोकप्रिय स्मार्टफोन मॉडल्स पर भारी डिस्काउंट, बैंक ऑफर और स्पेशल प्राइस कट का फायदा दिया जा रहा है। कंपनी की ओर से पेश किए गए इन ऑफर्स में Lava Agni 4, Bold N2 5G, Bold N2 और Bold N2 Lite जैसे स्मार्टफोन्स शामिल हैं।

Amazon Great Freedom Festival Sale का फायदा 7 अगस्त से होकर 12 अगस्त 2026 तक मिलने जा रहा है। इस दौरान ग्राहक Lava के इन स्मार्टफोन्स को कम कीमत में खरीद सकते हैं। कंपनी का कहना है कि ग्राहकों को HDFC Bank Credit Card और Credit Card EMI ट्रांजैक्शन पर अतिरिक्त छूट का लाभ मिलेगा। इसके अलावा Lava Agni 4 पर सीमित समय के लिए 3,000 रुपये का अतिरिक्त प्राइस ड्रॉप भी दिया जा रहा है, जिससे यह स्मार्टफोन पहले के मुकाबले और ज्यादा किफायती हो जाता है।

Lava Agni 4 पर सबसे बड़ा ऑफर

Lava Agni 4 इस सेल में कंपनी का सबसे खास ऑफर वाला स्मार्टफोन है। इसके 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपये है। Amazon Great Freedom Festival Sale के दौरान HDFC बैंक ऑफर और 3,000 रुपये के अतिरिक्त प्राइस कट के बाद ग्राहक इसे प्रभावी रूप से 25,749 रुपये में खरीद पाएंगे।

हालांकि, Lava ने बताया है कि 3,000 रुपये की अतिरिक्त छूट एक सीमित अवधि और सीमित स्टॉक के लिए उपलब्ध होगी। ऐसे में जो ग्राहक Lava Agni 4 खरीदने की योजना बना रहे हैं, उन्हें इस ऑफर का फायदा उठाने के लिए जल्द फैसला लेना पड़ सकता है। यह स्मार्टफोन अपने दमदार हार्डवेयर, ज्यादा रैम और बड़े स्टोरेज विकल्प के कारण प्रीमियम मिड-रेंज सेगमेंट में कंपनी का प्रमुख मॉडल है।

Bold N2 5G और अन्य मॉडल भी हुए सस्ते

सेल के दौरान Lava Bold N2 5G समेत कंपनी के अन्य बजट स्मार्टफोन्स पर भी ऑफर्स दिए जा रहे हैं। Lava Bold N2 5G के 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट की प्रभावी कीमत 11,749 रुपये रखी गई है। यह मॉडल उन यूजर्स के लिए बेहतर विकल्प हो सकता है, जो कम बजट में 5G कनेक्टिविटी वाला स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं।

वहीं, Lava Bold N2 Lite के 3GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट को ग्राहक 7,874 रुपये की प्रभावी कीमत में खरीद सकेंगे। इसके अलावा Lava Bold N2 के 4GB + 64GB वेरिएंट की कीमत ऑफर के बाद 8,324 रुपये रह जाएगी।

इन सभी स्मार्टफोन्स पर HDFC Bank Credit Card और HDFC Credit Card EMI ट्रांजैक्शन के जरिए अतिरिक्त बैंक डिस्काउंट मिलेगा। इससे ग्राहकों को स्मार्टफोन खरीदते समय और ज्यादा बचत करने का मौका मिलेगा।

कब तक मिलेगा ऑफर?

Lava के ये सभी ऑफर्स Amazon Great Freedom Festival Sale के दौरान 7 अगस्त से 12 अगस्त 2026 तक उपलब्ध रहेंगे। ग्राहक इन स्मार्टफोन्स को Amazon की वेबसाइट और ऐप के जरिए खरीद सकते हैं। कंपनी ने साफ किया है कि बैंक डिस्काउंट और अन्य ऑफर्स कुछ नियम और शर्तों के तहत लागू होंगे।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN