Home - Amazon Sale:₹15000 से कम में मिल रहे ये तीन लेटेस्ट 5G फोन,...

Amazon Sale:₹15000 से कम में मिल रहे ये तीन लेटेस्ट 5G फोन, इनमें 6500mAh तक बैट, 50MP तक कैमरा

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

5G स्मार्टफोन खरीदने का प्लान है, लेकिन बजट 15,000 रुपये से कम है, तो Amazon Great Indian Festival Sale में आपकी तलाश खत्म हो सकती है। सेल में लावा, रेडमी और टेक्नो के 5G फोन 15 हजार से कम में मिल रहे हैं। देखें लिस्ट

Loading Suggestions…

Loading Suggestions…

Loading Suggestions…

Loading Suggestions…

Amazon Great Indian Festival Sale 2026 अब बस कुछ दिनों में शुरू होने वाली है। यह सेल 8 अक्टूबर से शुरू हो रही है। सेल में लगभग सभी ब्रांड्स के फोन सस्ते दाम में मिलेंगे। सेल शुरू होने से पहले ही ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म में डील्स को लाइव कर दिया है। अगर आप कम दाम में 5G Smartphone खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो सेल में आपके लिए बहुत कुछ है। यहां हम आपको ऐसे 5G फोन बता रहे हैं, तो सेल में बेहद कम कीमत में मिल रहे हैं। नीचे देखें लिस्ट…

Lava Bold N4 Pro 5G सेल में 13,999 रुपये की प्रभावी कीमत पर मिलेगा।

Lava Bold N4 Pro 5G

1. Lava Bold N4 Pro 5G

ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के अनुसार, सेल में यह फोन 13,999 रुपये की प्रभावी कीमत पर मिलेगा। इस कीमत में बैंक ऑफर भी शामिल है। फोन में 6.75 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले है। इसमें 50 मेगापिक्सेल का एआई कैमरा भी है। यह फोन 6000mAh बैटरी पैक करता है। इसमें 6GB स्टैंडर्ड रैम के साथ 6GB वर्चुअल रैम का सपोर्ट भी मिलता है, जिससे कुल रैम 12GB हो जाती है। फोन में 128GB स्टोरेज है और यह क्लीन एंड्रॉयड ओएस के साथ आता है।

Loading Suggestions…

Loading Suggestions…

Loading Suggestions…

Loading Suggestions…

Tecno POP X 5G

2. Tecno POP X 5G

सेल में यह फोन 13,999 रुपये की प्रभावी कीमत पर मिलेगा। इस कीमत में बैंक ऑफर भी शामिल है। फोन में 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट वाला स्मूद डिस्प्ले है। फोन मजबूत और टिकाऊ बॉडी के साथ आता है। इसमें धूल और पानी से सुरक्षित रहने के लिए IP64 Pro रेटिंग दी गई है। फोन मिलिट्री-ग्रेड बिल्ड के साथ आता है और ऊंचाई से अचानक गिरने पर टूटता भी नहीं है। यह फोन 6500mAh बैटरी पैक करता है, जो 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। वर्चुअल रैम की मदद से रैम को 18GB तक बढ़ाया जा सकता है। फोन में 50 मेगापिक्सेल का मेन रियर कैमरा भी है।

Loading Suggestions…

Loading Suggestions…

Loading Suggestions…

Loading Suggestions…

REDMI A7 Pro 5G

3. REDMI A7 Pro 5G

सेल में यह फोन 14,499 रुपये की प्रभावी कीमत पर मिलेगा। फोन में 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट वाला 6.9 इंच का डिस्प्ले है। इसमें 32 मेगापिक्सेल का एआई कैमरा भी है। सेल्फी के लिए इसमें 8 मेगापिक्सेल कैमरा है। यह फोन 6300mAh बैटरी पैक करता है। फोन में रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है, जिससे अन्य गैजेट्स चार्ज किए जा सकते हैं। इसमें 4GB स्टैंडर्ड रैम मिलती है। इसे 64GB और 128GB स्टोरेज ऑप्शन में खरीदा जा सकता है।

Loading Suggestions…

Loading Suggestions…

Loading Suggestions…

Loading Suggestions…

SOURCE : LIVE HINDUSTAN