Home मनोरंजन समाचार Anupamaa 22 June: गौतम गांधी फिर करेगा ओछी हरकत, अनुपमा फिर सबके...

Anupamaa 22 June: गौतम गांधी फिर करेगा ओछी हरकत, अनुपमा फिर सबके सामने करेगी जलील

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/22/1200x900/Anupama_22_JUn_1782112149071_1782112183719_5c3bf8cf-7ce7-4f53-ac36-ddafe00abc65.jpg

Anupamaa 22 June 2026 Written Update: रुपाली गांगुली और अद्रिजा रॉय स्टारर टीवी सीरियल अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में आने वाले हैं कौन से उतार चढ़ाव? जान लीजिए सोमवार के एपिसोड का फुल अपडेट।

Anupamaa 22 June 2026 Written Update: अनुपमा सीरियल के सोमवार के एपिसोड की शुरुआत अंश और प्रेरणा की शादी के दौरान चल रहे सेलिब्रेशन से होगी। माही और ईशानी से लेकर अंश और प्रेरणा तक सभी जमकर डांस करेंगे। कुछ देर के लिए तो राही-प्रेम और श्रुति भी यह भूल जाएंगे कि वो अपनी दुश्मन के घर में खड़े हैं। कुछ देर बाद जब श्रुति सांस लेने के लिए साइड में खड़े गौतम गांधी के पास पहुंचेगी तो वह कहेगी कि कैसे लोग हैं ये, कुछ देर के लिए तो मैं भी भूल गई थी कि मैं उनके साथ डांस कर रही हूं। इस पर गौतम कहेगा कि सबसे खतरनाक दुश्मन वही होता है जो आपको आपकी दुश्मनी भुला दे।

श्रुति को अनुपमा के खिलाफ भड़काएगा गौतम

गौतम गांधी जब श्रुति से कहेगा कि अनुपमा फिर एक बार राही को उससे छीन लेगी तो वह डिफेंसिव हो जाएगी। वह कहेगी कि पहले भी राही को जाने देने का फैसला उसका खुद का था, अनुपमा उससे जीती नहीं थी। श्रुति कहेगी कि इस बार अपनी बेटी राही और अनुपमा के साथ यह लड़ाई वही जीतेगी। सेलिब्रेशन के दौरान जब अनुपमा और विद्या किचन में कुछ काम करने के लिए एक साथ होंगी तो यहां पर विद्या दिग्विजय की तारीफ करेंगी। इसके बाद अनुपमा जब किचन में अपनी वो डायरी देख रही होगी जिसमें उसने सारी डिशेज की रेसिपी लिखी हुई हैं, तो श्रुति उसे देख लेगी। वह यह डायरी चुराने का प्लान बनाएगी।

पार्टी में फिर ओछी हरकत करेंगे जमाई जी

उधर प्रेम की मुलाकात दिग्विजय से होगी। दिग्विजय प्रेम से शादी में आने के लिए शुक्रिया अदा करेगा, लेकिन प्रेम हमेशा की तरह एटिट्यूड दिखाएगा और कहेगा कि उसकी माफी झूठी थी और वह तो यहां बस राही के लिए आया है। इसी दौरान श्रुति वहां आएगी और प्रेम से जल्दी साथ चलने को कहेगी। वह कहेगी कि उसे कुछ अर्जेंट बात करनी है। इधर श्रुति और प्रेम अनुपमा की डायरी चुराने की प्लानिंग कर रहे होंगे और उधर पार्टी में गौतम गांधी की वजह से हंगामा हो जाएगा। होगा यह कि गौतम जब प्रांशी को तुरंत शादी से चलने को कहेगा तो अंश उसे मना करेगा। लेकिन गौतम जिद और जोर-जबरदस्ती पर उतर आएगा।

गौतम गांधी फिर होगा सबके सामने जलील

मामला बिगड़ता देख अनुपमा दखल देगी और कहेगी कि प्रांशी के पिता हो तो यह समझना चाहिए कि पिता का ईगो, पिता के इमोशन्स से बड़ा नहीं होता है। जब गौतम कहेगा कि प्रांशी उसकी बेटी है तो अनुपमा उससे प्रांशी के बारे में सवाल पूछना शुरू कर देगी। वह पूछेगी कि आज सुबह प्रांशी ने खाने में क्या खाया था? वह रात को किसकी लोरी सुनकर सोती है? कितने बजे जागती है? गौतम के पास कोई जवाब नहीं होगी। मीता, ख्याति और वसुंधरा भी मुस्कुरा देंगी। वसुंधरा कहेगी कि इतना हक जताने से पहले अपनी बेटी के बारे में कुछ तो पता कर लिया होगा। सीरियल की कहानी में आगे और क्या उतार-चढ़ाव देखने को मिलेंगे? जानने के लिए जुड़े रहिए।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN