Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/07/1200x900/Anupamaa_7_June_E_1780807731567_1780807743504_dbeccbfb-a009-4dde-9c18-0c6a46a21232.jpgAnupamaa 7 June 2026: अनुपमा सीरियल का रविवार का एपिसोड कहानी में एक ऐसा ट्विस्ट लेकर आने वाला है, जिसकी वजह से प्रेम और राही की गलतफहमियां एक नया मोड़ लेती नजर आएंगी।
Anupamaa 7 June 2026 Written Update: रुपाली गांगुली और अद्रिजा रॉय स्टारर टीवी सीरियल अनुपमा का रविवार का एपिसोड काफी धमाकेदार रहने वाला है। सीरियल की शुरुआत शाह निवास में हंसमुख शाह और लीला की शादी की सालगिरह के सेलिब्रेशन से शुरू होगी। लीला कहेगी कि उसे लगा हंसमुख उनकी वेडिंग एनिवर्सरी भूल गया, इस पर बापूजी कहेंगे कि प्यार उम्र के साथ बढ़ता है। सेलिब्रेशन के दौरान लीला शर्माती नजर आएगी और अंश और बाकी बच्चे बापूजी को छेड़ेंगे। जब अनुपमा यह सोच रही होगी कि काश प्रेम और राही भी आ जाते, तभी दरवाजे पर प्रेम और राही खड़े नजर आएंगे।
प्रेम को समझाने की कोशिश करेगा दिग्विजय
दोनों को वहां देखकर अनुपमा के साथ-साथ लीला और बापूजी को भी अच्छा लगेगा। सेलिब्रेशन के दौरान दिग्विजय और प्रेम की बातचीत होगी। जब प्रेम लड़खड़ाकर गिरने वाला होगा तब दिग्विजय और अनुपमा उसे संभालेंगे। दिग्विजय प्रेम से कहेगा कि अभी भी वक्त है संभल जाओ। इस पर प्रेम बजाए शालीनता से पेश आने के, दिग्विजय से हमेशा की तरह बदतमीजी करेगा और कहेगा- आप बिना मांगे लोगों को सलाह देना बंद कर दीजिए। दिग्विजय बात जारी रखेगा और उसे एक खिलाड़ी और सट्टेबाज में फर्क समझाएगा। ताकि प्रेम समझ सके कि वो बिजनेस के नाम पर अपने साथ क्या गलत कर रहा है।
अनुपमा भांप जाएगी परी की मायूसी की वजह
सेलिब्रेशन के दौरान परी अचानक रोने लगेगी। होगा यह कि परी के बच्चे की बातचीत के दौरान अचानक राही के बच्चे की बात शुरू हो जाएगी। अनुपमा राही के बच्चे के बारे में कल्पना करके बताना शुरू कर देगी कि वह राही के बच्चे को कैसे पालेगी और उसके साथ कैसे वक्त बिताएगी। इस पर परी भावुक हो जाएगी। अनुपमा को यह समझते देर नहीं लगेगी कि परी अपने लिए नहीं बल्कि राही के लिए रो रही है। अनुपमा जाकर राही से बात करने की कोशिश करेगी। राही जब वॉशरूम के लिए जा रही होगी, तब वह उसे रोकेगी और कुछ देर बैठकर उससे बात करेगी। राही अपनी बेटी को समझा रही होगी, लेकिन वह अब भी अपनी मां को गलत समझ रही है।
प्रेम को होगी राही के बारे में यह गलतफहमी
राही अपनी मां को भला बुरा कहना और अपने पति का महिमामंडन करना जारी रखेगी। अनुपमा जब राही को समझा और पुचकार रही होगी, तभी प्रेम वहां आ जाएगा और वह दोनों को साथ इस तरह देख लेगा। प्रेम की आंखों में खून उतर आएगा, वह बिना कुछ कहे वहां से चला जाएगा। फैन थ्योरीज की मानें तो प्रेम को लगेगा कि अनुपमा और राही आपस में मिली हुई हैं। उसके और उसकी पत्नी के बीच यह गलतफहमी और भी बढ़ जाएगी जब प्रेम बात को समझने की बजाए श्रुति की नफरत और अपने गुस्से को ध्यान में रखकर चीजें सोचेगा। कहानी में आगे और क्या ट्विस्ट आने वाले हैं? जानने के लिए जुड़े रहिए।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN







