Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/09/1200x900/Anupamaa_9_June_1780980269678_1780980274287_f8e03150-1382-4892-8e25-a86c213a6f07.jpgAnupamaa 9 June 2026 Written Update: अनुपमा सीरियल का मंगलवार का एपिसोड काफी दिलचस्प रहने वाला है। क्योंकि एक तरफ दो प्रेम कहानियों की शुरुआत कुछ नए हंगामों की आहट लग रही है, वहीं दूसरी तरफ ईशानी की उसकी मां से बहस हो जाएगी।
Anupamaa 9 June 2026 Written Update: टीवी सीरियल अनुपमा में मंगलवार को दिग्विजय जहां एक तरफ बंकू से बात करेगा, वहीं दूसरी तरफ अनुपमा ईशानी से उसकी परेशानी की वजह समझने की कोशिश करेगी। दिग्विजय को सच पता चल जाएगा और वह बंकू को समझाएगा कि अनुपमा ने इस घर में रहने की जगह देकर हम पर बहुत बड़ा एहसान किया है, हम इस तरह उनका भरोसा नहीं तोड़ सकते। वहीं दूसरी तरफ जब अनुपमा ईशानी से बार-बार पूछेगी कि वह मायूस क्यों है? तो वह कुछ नहीं कहेगी। वह मन ही मन सोचेगी कि बंकू के लिए उसका प्यार सिर्फ अनु मां ही समझ सकती है। वह तय करेगी कि वह अनुपमा को सब बता देगी।
पाखी लगाएगी अनुपमा पर ये आरोप
हालांकि जब वह अनुपमा को अपने दिल की बात बताने ही जा रही होगी, तभी पाखी आ जाएगी। वह ईशानी को टोक देगी और उससे कहेगी- कभी अपनी मां से भी बात कर लिया कर। पाखी कहेगी कि अनुपमा ने उसकी बेटी को अपने कैफे में नौकरानी बनाकर रख दिया है। वह कहेगी कि अनुपमा में लोगों को काबू करके अपनी उंगलियों पर नचाने का हुनर है। इस पर ईशानी अनुपमा की तरफ से जवाब देगी और कहेगी कि आपके पास अपनी बेटी से बात करने का वक्त ही कहां होता है। वह कहेगी कि कैफे में वह अपनी मर्जी से काम करती है और लाइफ स्किल्स सीख रही है जो आगे चलकर जिंदगी में उसके काम आएंगी।
ख्याति से इजाजद लेगी प्रेरणा और फिर..
प्रेरणा कोठारी मेंशन में ख्याति को फोन करेगी और उसे बताएगी कि अंश ने उसे प्रपोज किया है। ख्याति इस खबर को सुनकर बहुत खुश होगी और कहेगी कि पहले परी की प्रेग्नेंसी और अब तुम्हारा अंश का साथ होना। मैं बहुत खुश हूं। प्रेरणा बताएगी कि अभी उसने अंश को कोई जवाब नहीं दिया है। वह कहेगी कि उसने अभी अनुपमा से भी कुछ नहीं कहा है। वह सबसे पहले ख्याति को बता रही है, क्योंकि वह उससे यह पूछना चाहती है कि कहीं अंश को हां कहकर वो प्रार्थना के साथ कुछ गलत तो नहीं कर रही? ख्याति की आंखें भर आएंगी और वह कहेगी कि प्रेरणा वाकई बहुत समझदार लड़की है और वह प्रार्थना के साथ कुछ गलत नहीं कर रही।
दिग्विजय बनेगा घर का ऑफिशियल मेंबर
इसके बाद जाकर प्रेरणा अंश को हां कह देगी और दोनों के बीच एक रोमांटिक सीक्वेंस देखने को मिलेगा। उधर अनुपमा और दिग्विजय के बीच भी मजेदार बातचीत देखने को मिलेगी। देर रात जब किचन में दोनों साथ बैठे होंगे तो इस दौरान दोनों के बीच मजेदार नोक-झोंक और एक दूसरे की टांग खींचने वाला सीक्वेंस देखने मिलेगा। अगली सुबह बापूजी और लीला को पता चलेगा कि दिग्विजय ने घर का बिजली का बिल भर दिया है और सारा राशन भी मंगवाकर डिब्बों में भर दिया है। जब बापूजी इस सबके पैसे पूछने लगेंगे तो दिग्विजय नाराज हो जाएगा और कहेगा कि आप बताइए, इतने दिन से मैं यहां रह रहा हूं, खाना खा रहा हूं। इसके कितने पैसे हुए? दोनों के बीच खट्टी-मीठी बातचीत के बीच लीला आखिर दिग्विजय को स्वीकार कर लेगी।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN







