Home मनोरंजन समाचार Anupamaa Spoiler Alert: श्रुति की वजह से बिगड़ेगा खेल, खुद तो साफ...

Anupamaa Spoiler Alert: श्रुति की वजह से बिगड़ेगा खेल, खुद तो साफ बच जाएगी लेकिन…

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/07/05/1200x900/ASpoi_1783247309590_1783247314257_475587c9-5a85-4ba8-9908-a147b2537b2e.jpg

Anupamaa Spoiler Alert: अनुपमा सीरियल की कहानी में आगे प्रेम के लिए मुश्किलें बढ़ती नजर आएंगी। श्रुति ने हमेशा प्रेम को एक मोहरे की तरह इस्तेमाल किया है, लेकिन अब जब वो फंस जाएगा, तो वह कदम पीछे खींच लेगी।

अनुपमा सीरियल का अपकमिंग एपिसोड काफी धमाकेदार रहने वाला है। अंश की शादी की आखिरी कुछ रस्में बाकी रह गई होंगी जब दोनों परिवारों के सामने हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिलेगा। होगा यह कि तोषू बाबा जाकर प्रेम को बताएंगे कि उन्हें यह राज मालूम है कि उसने डायरी चुराई थी। उम्मीद यह होगी कि शायद प्रेम बदले में कुछ पैसे ऑफर कर देगा और तोषू से अपना मुंह बंद रखने को कहेगा, लेकिन खुद्दार प्रेम ऐसा नहीं करेगा। हमेशा की तरह श्रुति जी हीरोइन बनते हुए प्रेम की तरफ से बोलेंगी और तोषू को सुना देंगी। बड़बोलेपन में श्रुति कुछ ज्यादा ही बोल जाएगी।

तोषू को धमकी देगी श्रुति

वह तोषू से कहेगी कि अगर वो चाह ले तो एक दिन में उसे अहमदाबाद से गायब करवा सकती है। डरपोक तोषू को लगेगा कि कहीं ऐसा ना हो कि श्रुति वाकई में उसका खेल खत्म करवा दे, लिहाजा वह सबके सामने प्रेम का सच खोलने का फैसला करेगा। किया धरा श्रुति का होगा और भोगेगा प्रेम। जब किंजल अनुपमा अपनी की डायरी तलाशने में लगी होगी तभी तोषू सबके सामने बता देगा कि डायरी मिलेगी कहां से, डायरी तो प्रेम ने चुरा ली है। तोषू साफ कहेगा कि प्रेम चोर है। यह सुनकर प्रेम का चेहरा उतर जाएगा। वह बहुत बेइज्जत महसूस करेगा।

सबके सामने खुलेगी प्रेम की पोल

लेकिन असली ट्विस्ट तो इसके बाद ही आना है। अब देखना यह है कि क्या श्रुति मैडम अपनी गलती मानेंगी? क्या प्रेम की आंखें खुलेंगी? क्या राही अभी भी अपने पति का साथ देना जारी रखेगी? अनुपमा इसके बाद क्या एक्शन लेगी? वसुंधरा कोठारी अपने पोते का पक्ष लेगी या फिर सबके सामने सच का साथ देगी? फैन थ्योरीज की मानें तो वसुंधरा कोठारी अपने पोते पर बात आती देख फौरन रक्षात्मक रवैया अपनाएंगी लेकिन फिर जब तोषू सबके सामने प्रेम के डायरी चुराने का वीडियो दिखा देगा, तो उसे भी मानना पड़ेगा। प्रेम की सबके सामने किरकिरी हो जाएगी और वह नजरें नीची करने पर मजबूर हो जाएगा।

क्या अब खुलेंगी प्रेम की आंखें?

उसे भी इस बात का अहसास हो जाएगा कि उसने नफरत और बदले की आग में कुछ ज्यादा ही बड़ा कदम उठा लिया है। श्रुति कदम पीछे खींच लेगी जिससे प्रेम को यह समझ में आएगा कि वह कहने के लिए बस मां है, लेकिन असल में वह उसे और राही को गलत राह पर आगे बढ़ा रही है। तो फिर क्या कोई प्रेम का साथ नहीं देगा? गॉसिप गलियारों की मानें तो एक बार फिर अनुपमा ही प्रेम का साथ देगी लेकिन उसके प्रेम पर भरोसा दिखाने और उसका बचाव करने को प्रेम सीधी तरह लेगा या फिर इसका भी उलटा ही मतलब निकालेगा? इस सवाल का जवाब हमें जल्द ही अपकमिंग एपिसोड में मिल जाएगा।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN