Home मनोरंजन समाचार Anupamaa Twists: तो टूट जाएगी राही कोठारी की शादी? प्रेम करेगा पत्नी...

Anupamaa Twists: तो टूट जाएगी राही कोठारी की शादी? प्रेम करेगा पत्नी के साथ शर्मनाक हरकत

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/07/08/1200x900/Prem_Raahi_1783506234680_1783506239779_67ab5245-f370-4930-b369-4dfbfc19a9ed.jpg

Anupamaa Upcoming Twists: प्रेम की नफरत उसका खुद का ही घर जलाए डाल रही है और वह इस बात को अभी तक समझ नहीं पा रहा है। लेकिन राही को अब चीजें समझ में आने लगी हैं, हालांकि अब ऐसा लगता है कि देर हो चुकी है।

अनुपमा सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि घर का बड़ा बेटा प्रेम सबके सामने बेइज्जत होने, थप्पड़ खाने और चोर कहे जाने के बाद बौखला जाएगा। वह पागलों जैसा बर्ताव करने लगेगा। वह वसुंधरा से कहेगा कि आप एक काम कीजिए, पुलिस स्टेशन चलकर मेरे खिलाफ FIR करवा दीजिए। क्या हुआ? नहीं जा सकतीं? तो कोई बात नहीं, काका चले जाएंगे। काका भी नहीं तो मीता काकी, और अगर मीता काकी भी नहीं तो राही है ना! प्रेम जाकर अपनी पत्नी के सामने पागलों जैसा बर्ताव करने लगेगा। वह उसके दोनों हाथ पकड़कर कहेगा कि तुमने तो कहा था कि तुम हमेशा मेरे साथ हो। क्या हुआ? या तो आज तुम मेरे साथ रहो या हमेशा के लिए मेरे खिलाफ हो जाओ।

राही के हाथों थप्पड़ खाएगा प्रेम

प्रेम राही का हाथ पकड़कर खुद को थप्पड़ मारने लगेगा और कहेगा- क्या कहा था तुमने, कि गलत को सही कैसे करूं। जब राही चिल्लाकर प्रेम को रोकेगी तो प्रेम कहेगा कि मैं वही कर रहा हूं जो तुम चाहती हो। वह कहेगा कि अपनी मां की तरह मुझे लेक्चर देने की कोशिश मत करना। वह कहेगा कि अगर मुझे सब इतना ही नापसंद करते हैं तो निकाल दीजिए मुझे इस घर से। मुझे आप लोगों में से कोई नहीं चाहिए, राही भी नहीं। मुझे बस मेरी जीत चाहिए। क्योंकि प्रेम कोठारी विनर है। प्रेम की हालत देखकर ख्याति, वसुंधरा, राही, हर कोई रो रहा होगा।

राही के सवाल पर होगी बोलती बंद

सिर्फ एक ही शख्स खुश होगा- गौतम गांधी। वह मन ही मन खुश होगा कि प्रेम की इस हालत का फायदा आखिर में उसे ही मिलने वाला है। प्रेम यह सब कहता हुआ कमरे से चला जाएगा और वसुंधरा सदमा खाकर जमीन पर बैठ जाएगी। कमरे में जाकर राही बहुत तल्ख नजरों से उसकी तरफ देखेगी और जब प्रेम उससे कहेगा कि मैं समझ रहा हूं, बाहर सबके सामने नहीं बोल पाईं, इसलिए यहां अकेले में सुनाने आई हो! बोलो, तुम भी सुनाओ। राही बस एक सवाल पूछेगी- उनका फॉर्म तुमने जला दिया था ना? प्रेम कोई जवाब नहीं देगा। उसकी नजरें नीची हो जाएंगी।

खत्म होगा राही और प्रेम का रिश्ता?

प्रेम फिर जाकर अनुपमा की डायरी लाकर राही के सामने रख देगा। कहेगा कि यह लो, मिल गया जवाब। वह कहेगा कि तुम्हें क्या करना है? मुझे छोड़कर जाना है तो जाओ। जो करना है जल्दी करो, क्योंकि इस सबके लिए मेरे पास टाइम नहीं है। उधर दिग्विजय अनुपमा को प्रेम से लड़ने और दुश्मनी अच्छी तरह निभाने की नसीहद देगा, अनुपमा मान भी जाएगी, लेकिन उससे पहले एक बार प्रेम से मिलने की बात कहेगी। सीरियल में आगे क्या उतार चढ़ाव आने वाले हैं? जानने के लिए जुड़े रहिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN