Home मनोरंजन समाचार Anupamaa: प्रेम को एक थप्पड़ में तारे दिखा देगा अनिल, श्रुति का...

Anupamaa: प्रेम को एक थप्पड़ में तारे दिखा देगा अनिल, श्रुति का दिमाग ठिकाने पर लाएगी वसुंधरा

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/07/08/1200x900/Anupamaa_8_July_1783505855126_1783505861645_5421ecc7-e4b1-4f00-a768-6e2cfe61d8b1.jpg

Anupamaa 8 July 2026 Written Update: अनुपमा सीरियल का बुधवार का एपिसोड बिलकुल भी मिस करने लायक नहीं है। आज के एपिसोड में आपको जबरदस्त एक्शन और ड्रामा देखने को मिलेगा।

Anupamaa 8 July 2026 Written Update: टीवी सीरियल अनुपमा का बुधवार का एपिसोड बिलकुल भी मिस करने लायक नहीं है। एक तरफ अनुपमा की तकलीफ होगी और दूसरी तरफ कोठारी मेंशन में होगा जोरदार धमाका। अनुपमा यह सोच-सोचकर कुढ़ रही होगी कि आखिर उसके प्रेम को क्या हो गया है, वहीं दूसरी तरफ कोठारी मेंशन में अनिल प्रेम के गाल पर जोरदार थप्पड़ जड़ देगा। वह कहेगा कि आज मोटा भाई यहां नहीं हैं, इसलिए बाप के हक से यह थप्पड़ मैं तुझे मार रहा हूं। तेरे नाम के आगे कोठारी लगता है प्रेम, और कोठारियों की एक इज्जत एक रुतबा होता है, तूने सब मिट्टी में मिला दिया।

श्रुति के पेंच कसेगी वसुंधरा कोठारी

अनिल कहेगा कि तूने वो कर दिया है जिसके बाद आज मोटी बा भी तेरे साथ नहीं हैं। वसुंधरा कोठारी भी प्रेम को खूब खरी खोटी सुनाएंगी। बीच में जब श्रुति दखल देने की कोशिश करेगी तो मोटी बा उसे भी झिड़क देंगी और कहेंगी- बीच में बोलने की गलती मत कर दीजिएगा श्रुति जी। श्रुति को लताड़ते हुए अनुपमा कहेगी कि आपके जैसी मां दुश्मन को भी ना मिले, देखिए आपने हमारे बच्चों को क्या से क्या बना दिया है। ख्याति सीधे तौर पर प्रेम को चोर कहकर संबोधित करेगी और राही को भी लताड़ेगी।

बौखलाहट में पागल हो जाएगा प्रेम

तब वसुंधरा कोठारी उससे कहेगी कि आज राही को कुछ मत कहो श्रुति, जो कहना है प्रेम से कहो। वसुंधरा कोठारी जब प्रेम को डांट रही होंगी, तभी प्रेम अपना आपा खो बैठेगा और जोर-जोर से चिल्लाने लगेगा कि हां मैं चोर हूं। वह हर किसी के पास जाकर कहेगा कि हां मैं चोर हूं। वह जाकर अपने ऊपर एक जग पानी उड़ेलेगा और फिर जग को वहीं फेंककर तोड़ देगा। इसके बाद जाकर वह हर किसी के पास जाकर चिल्लाएगा कि वो चोर है, लेकिन उसने चोरी करके कुछ गलत नहीं किया। वह बस अनुपमा को हराना चाहता था।

पति की हालत देख डर जाएगी राही

प्रेम अपनी सफाई में कहेगा कि नफरत करना कोई आसान काम नहीं है, पूरे वक्त अपने दुश्मन के बारे में सोचते रहना पड़ता है। एक पल भी मुस्कुरा नहीं पाता हूं। प्रेम कहेगा कि मैंने डायरी इसलिए नहीं चुराई कि मुझे अपनी काबिलियत पर शक था, बल्कि इसलिए चुराई क्योंकि मैं अनुपमा को हराना चाहता था। राही अपने पति की यह हालत देखकर बुरी तरह डर जाएगी। प्रेम अभी भी अपनी गलती मानने को तैयार नहीं है, उधर अनुपमा को प्रेम की हालत देखकर तरस आ रहा होगा, वह दिग्विजय को अपने दिल की बात बताएगी। सीरियल में आगे क्या होगा? जानने के लिए जुड़े रहिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN