Source :- LIVE HINDUSTAN
Apple का नया Siri AI iOS 27 और दूसरे नए सॉफ्टवेयर अपडेट के साथ उपलब्ध है। यह फीचर सिर्फ Apple Intelligence सपोर्ट करने वाले iPhone, iPad, Mac और दूसरे डिवाइस में मिलेगा। जानिए कौन-कौन से Apple डिवाइस Siri AI को सपोर्ट करते हैं।
Apple ने अपने वर्चुअल असिस्टेंट Siri को बड़ा AI अपग्रेड दिया है। कंपनी का नया Siri AI अब पहले के मुकाबले ज्यादा काम कर सकता है और इसे Apple Intelligence के साथ जोड़ा गया है। यह नया Siri यूजर की बात को समझने के साथ-साथ स्क्रीन पर मौजूद चीजों को समझ सकता है, अलग-अलग ऐप्स में काम कर सकता है और यूजर के पर्सनल कॉन्टेक्स्ट के आधार पर जवाब दे सकता है। Apple ने iOS 27, iPadOS 27, macOS 27 और दूसरे सॉफ्टवेयर अपडेट के साथ Siri AI को रोलआउट करना शुरू कर दिया है। नया Siri AI हर iPhone, iPad या Mac में नहीं मिलेगा।
सम्बंधित सुझाव
इसके लिए डिवाइस में Apple Intelligence चलाने लायक हार्डवेयर होना जरूरी है। यानी सिर्फ iOS 27 या नया सॉफ्टवेयर अपडेट कर लेने से पुराने सभी iPhone में Siri AI नहीं आ जाएगा। मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के मुताबिक, नए Siri AI के लिए सपोर्टेड डिवाइस में नए iPhone 18 सीरीज से लेकर कुछ पुराने iPhone मॉडल, M1 और उसके बाद के चिप वाले iPad और Mac शामिल हैं।
नए Siri AI में क्या बदला
Apple का नया Siri AI सिर्फ आवाज से सवालों का जवाब देने तक सीमित नहीं रहेगा। कंपनी के मुताबिक यह ज्यादा conversational होगा, यानी यूजर इसके साथ ज्यादा सामान्य तरीके से बातचीत कर सकते हैं। Siri अब यूजर के पर्सनल कॉन्टेक्स्ट को समझने, स्क्रीन पर मौजूद जानकारी को देखने और अलग-अलग ऐप्स के साथ काम करने में सक्षम है। जैसे Siri यूजर के Messages, Mail, Calendar, Notes और Reminders जैसी जगहों की जानकारी को समझकर मदद कर सकता है। Apple ने Siri में App Actions भी जोड़े हैं। इसका मतलब है कि कुछ कामों के लिए यूजर को हर बार अलग-अलग ऐप खोलने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
किन iPhone में मिलेगा नया Siri AI
Apple की मौजूदा सपोर्ट जानकारी के अनुसार iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max से लेकर नए मॉडल Apple Intelligence और Siri AI को सपोर्ट करते हैं। iPhone 16 सीरीज के मॉडल भी इस लिस्ट में शामिल हैं।
iPhone Duo
iPhone 18 Pro Max
सम्बंधित सुझाव
iPhone 18 Pro
iPhone 17 Pro Max
iPhone 17 Pro
iPhone Air
iPhone 17e
iPhone 16 Pro Max
iPhone 16 Pro
iPhone 16 Plus
iPhone 16e
iPhone 15 Pro Max
iPhone 15 Pro
इन iPad और Mac यूजर्स को मिलेंगे नए AI फीचर्स
Apple के मुताबिक iPad Pro और iPad Air में M1 या उसके बाद की चिप वाले मॉडल Siri AI और Apple Intelligence को सपोर्ट करते हैं। इसके अलावा iPad mini में A17 Pro चिप वाला मॉडल भी compatible है। कंपनी के मुताबिक M1 या उसके बाद के Apple Silicon वाले Mac Siri AI को सपोर्ट करते हैं। इसमें MacBook Air, MacBook Pro, iMac, Mac mini और Mac Studio जैसे कई मॉडल शामिल हैं।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



