Home - Apple के नए MacBook में पहली बार मिलेगी टचस्क्रीन, नए iPad mini...

Apple के नए MacBook में पहली बार मिलेगी टचस्क्रीन, नए iPad mini और M6 Mac भी जल्द होंगे लॉन्च

7
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Apple अपने यूजर्स के लिए अक्टूबर में एक और बड़ा लॉन्च कर सकता है। कंपनी के नए MacBook और iPad को लेकर चर्चा तेज हो गई है। गैजेट 360 की रिपोर्ट के मुताबिक, Apple पहली बार टचस्क्रीन वाला MacBook Pro पेश करने की तैयारी कर रहा है। इसके अलावा नए iPad mini और M6 चिप वाले Mac कंप्यूटर भी लॉन्च किए जा सकते हैं। ब्लूमबर्ग के मार्क गुरमन के मुताबिक, Apple ने 28 अक्टूबर को लॉस एंजिलिस में होने वाले एक प्रोडक्ट एक्सपीरियंस के लिए मीडिया इनवाइट भेजना शुरू कर दिया है। इससे पहले खबरें आई थीं कि कंपनी 27 अक्टूबर के आसपास नए डिवाइस पेश कर सकती है।

हालांकि, Apple ने अभी तक इन सभी प्रोडक्ट्स की लॉन्च डेट और फीचर्स की आधिकारिक तौर पुष्टि नहीं की है। इस एक्सपेक्टेड लॉन्च में सबसे ज्यादा चर्चा टचस्क्रीन MacBook Pro की है। इसमें OLED डिस्प्ले और iPhone जैसा Dynamic Island मिल सकता है। वहीं, नए iPad mini में भी OLED स्क्रीन, वीडियो कॉल के लिए बदली हुई फ्रंट कैमरा पोजिशन और बेहतर स्पीकर मिलने की उम्मीद है। अगर ये डिवाइस लॉन्च होते हैं, तो Apple के Mac और iPad लाइनअप में कई अहम बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

टचस्क्रीन वाला MacBook Pro

अभी तक MacBook में काम करने के लिए कीबोर्ड, ट्रैकपैड और माउस का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन नए मॉडल में यूजर्स स्क्रीन को छूकर भी काम कर सकेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी 14 इंच और 16 इंच के नए MacBook Pro मॉडल पेश कर सकती है। इनमें OLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है। OLED स्क्रीन से वीडियो देखने, फोटो एडिट करने और दूसरे क्रिएटिव काम करने वाले यूजर्स को फायदा हो सकता है। इसके अलावा, नए लैपटॉप पहले के मुकाबले हल्के डिजाइन में आ सकते हैं। नए टचस्क्रीन MacBook को लेकर पहले यह भी चर्चा थी कि कंपनी इसे MacBook Ultra नाम से पेश कर सकती है। एक बात यह भी है कि टचस्क्रीन वाले नए MacBook Pro में M6 चिप मिल सकता है है।

M6 चिप वाले नए MacBook Pro और iMac भी आ सकते हैं

Apple के संभावित लॉन्च में नए प्रोसेसर वाले Mac कंप्यूटर भी शामिल हो सकते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी 14 इंच MacBook Pro और iMac के ऐसे मॉडल तैयार कर रही है, जिनमें M6 चिप मिल सकती है। इन डिवाइस का डिजाइन मौजूदा मॉडल जैसा रहने की उम्मीद है। नई चिप मिलने से प्रोसेसिंग और परफॉर्मेंस में सुधार हो सकता है। इसका फायदा वीडियो एडिटिंग, फोटो एडिटिंग, प्रोग्रामिंग और दूसरे भारी काम करने वाले यूजर्स को मिल सकता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN