Home - Apple iPhone Duo की आज से शुरू होगी प्री-बुकिंग, 4.49 लाख रुपये...

Apple iPhone Duo की आज से शुरू होगी प्री-बुकिंग, 4.49 लाख रुपये तक है कीमत; मिलेंगे ये ऑफर्स

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

ऐपल के पहले फोल्डेबल आईफोन iPhone Duo की भारत में प्री-बुकिंग आज 16 अक्टूबर को शाम 5:30 बजे से शुरू होगी। इसकी कीमत 2,99,900 रुपये से शुरू होती है और ग्राहकों को खास ऑफर्स मिल सकते हैं।

ऐपल के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन iPhone Duo की भारत में आज यानी 16 अक्टूबर से प्री-बुकिंग शुरू होने जा रही है। इस फोन को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और Apple Store ऐप की मदद से बुक किया जा सकेगा। इसमें बड़ी फोल्डेबल स्क्रीन, नया A20 Pro चिपसेट और कई प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं। फोन की शुरुआती कीमत 2,99,900 रुपये है, जबकि इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 4,49,900 रुपये तक जाती है। कंपनी ग्राहकों को बैंक ऑफर्स और पुराने आईफोन को एक्सचेंज करने पर भी छूट दे रही है।

iPhone Duo की कीमत और ऑफर्स

भारत में iPhone Duo के 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2,99,900 रुपये रखी गई है। इसके 512GB मॉडल के लिए 3,24,900 रुपये, 1TB वेरिएंट के लिए 3,74,900 रुपये और 2TB स्टोरेज मॉडल के लिए 4,49,900 रुपये खर्च करने होंगे। यह फोन Star White और Night Sky कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा।

ऐपल के मुताबिक, iPhone Duo की प्री-बुकिंग 16 अक्टूबर को शाम 5:30 बजे से शुरू होगी। ग्राहक इसे कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और Apple Store ऐप से बुक कर सकेंगे। फोन की सेल 23 अक्टूबर से शुरू होगी। इसे ऐपल के ऑनलाइन स्टोर और चुनिंदा पार्टनर रिटेलर्स के जरिए खरीदा जा सकेगा।

ऑफर्स की बात करें तो एलिजिबल पुराने आईफोन को एक्सचेंज करने पर ग्राहकों को 81,500 रुपये तक का ट्रेड-इन क्रेडिट मिल सकता है। यह ऑफर आईफोन 13 या इसके बाद के कुछ एलिजिबल मॉडल्स पर लागू होगा। इसके अलावा, चुनिंदा American Express, Axis Bank और ICICI Bank कार्ड से पेमेंट करने पर 7,000 रुपये तक का इंस्टेंट कैशबैक मिल सकता है। ग्राहक चुनिंदा बैंकों के जरिए 12 महीने तक नो-कॉस्ट EMI का विकल्प भी चुन सकते हैं।

फोल्डेबल फोन खरीदने वाले ग्राहकों को तीन महीने के लिए Apple Music, Apple TV+ और Apple Arcade का सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा। हालांकि, बैंक ऑफर्स और एक्सचेंज की बचत ग्राहक की एलिजिबिलिटी और लागू शर्तों पर डिपेंड करेगी।

iPhone Duo के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

iPhone Duo में बुक की तरह खुलने वाला फोल्डेबल डिजाइन दिया गया है। इसमें अंदर की तरफ 7.6 इंच का Super Retina XDR डिस्प्ले मिलता है, जबकि फोन को बंद रखने पर 5.4 इंच की बाहरी Super Retina XDR स्क्रीन इस्तेमाल की जा सकती है। दोनों डिस्प्ले में ProMotion टेक्नोलॉजी का सपोर्ट है। ऐपल के मुताबिक, इसकी अंदरूनी स्क्रीन iPhone 18 Pro Max के डिस्प्ले से 50 प्रतिशत बड़ी है। बड़ी स्क्रीन पर वीडियो देखने, गेमिंग और एक साथ कई ऐप इस्तेमाल करने में मदद मिलेगी।

दमदार परफॉर्मेंस के लिए फोन में 2nm प्रोसेस पर बना Apple A20 Pro चिपसेट दिया गया है। यह iOS 27.1 पर काम करता है और Apple Intelligence फीचर्स को सपोर्ट करता है। इसमें Siri से जुड़े AI फीचर्स भी मिलते हैं। फोन में 12GB रैम और 256GB से लेकर 2TB तक स्टोरेज के ऑप्शंस दिए गए हैं।

फोटोग्राफी के लिए iPhone Duo में 48 मेगापिक्सल के दो रियर कैमरे हैं। इनमें मेन कैमरा और अल्ट्रा-वाइड कैमरा शामिल हैं। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 12 मेगापिक्सल का Center Stage फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसके अलावा, फोन की अंदरूनी स्क्रीन पर वीडियो कॉलिंग के लिए अंडर-डिस्प्ले FaceTime कैमरा भी मिलता है।

बैटरी की बात करें तो इसमें डुअल-बैटरी आर्किटेक्चर दिया गया है। ऐपल का दावा है कि अंदरूनी स्क्रीन पर वीडियो प्लेबैक के दौरान फोन 31 घंटे तक और बाहरी स्क्रीन पर 44 घंटे तक चल सकता है। इसमें MagSafe वायरलेस चार्जिंग, USB Type-C पोर्ट, Wi-Fi 7 और Bluetooth 6 का सपोर्ट भी है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN