Home rss sports hindi Asian Games 2026 में आज ऐसा है भारत का शेड्यूल, जानिए कौन...

Asian Games 2026 में आज ऐसा है भारत का शेड्यूल, जानिए कौन कब उतरेगा मैदान में और कब है मेडल मैच?

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Asian Games 2026 India Schedule Today: भारत का एशियाई खेलों में आज यानी मंगलवार 29 सितंबर का कार्यक्रम किस प्रकार है? इसके बारे में जान लीजिए। तीरंदाज आज अपना जौहर दिखाते नजर आएंगे। 

Asian Games 2026 India Schedule Today: जापान के आइची-नागोया में जारी एशियन गेम्स 2026 में आज यानी मंगलवार 29 सितंबर को भारत का कार्यक्रम किस प्रकार है? इसके बारे में जान लीजिए। तीरंदाजों से लेकर मुक्केबाज, निशानेबाज और एथलेटिक्स में खिलाड़ी मैदान में होंगे। भारत के पदकों की संख्या में इजाफा होने की पूरी उम्मीद है। भारतीय टीम और खिलाड़ियों के शेड्यूल को भारतीय समयानुसार दिया गया है, जिसे आप नोट कर सकते हैं।

तीरंदाजी:

पुरुषों की रिकर्व व्यक्तिगत स्पर्धा, एलिमिनेशन राउंड: धीरज बोम्मादेवरा और नीरज चौहान, सुबह 5.30 बजे।

महिला रिकर्व व्यक्तिगत स्पर्धा: कीर्ति और कुमकुम मोहद सुबह 9.45 बजे।

एथलेटिक्स:

पुरुष पोल वॉल्ट फाइनल: देव कुमार मीना और कुलदीप कुमार दोपहर 2.50 बजे। (पदक स्पर्धा)।

महिला ऊंची कूद का फाइनल: पूजा और सुप्रिया बसवराजू दोपहर 3.35 बजे। (पदक स्पर्धा)।

महिला हैमर थ्रो फाइनल: अनुष्का यादव और तान्या चौधरी, दोपहर 4.05 बजे। (पदक स्पर्धा)।

महिला की 800 मीटर फाइनल: गौतमी जयरामन और पूजा, दोपहर 4.20 बजे। (पदक स्पर्धा)।

पुरुष 800 मीटर फाइनल: मोहम्मद अफसाल, दोपहर 4.35 बजे। (पदक स्पर्धा)।

पुरुष 5000 मीटर फाइनल: गुलवीर सिंह और अविनाश साबले, शाम 4.45 बजे। (पदक स्पर्धा)।

मिश्रित चार गुणा 100 मीटर रिले फाइनल: शाम 5.18 बजे। (पदक स्पर्धा)।

महिला चार गुणा 400 मीटर रिले का फाइनल: शाम 5.35 बजे। (पदक स्पर्धा)।

पुरुष चार गुणा 400 मीटर रिले का फाइनल: शाम 5.47 बजे। (पदक स्पर्धा)।

मुक्केबाजी:

महिला 65 किग्रा सेमीफाइनल: परवीन बनाम ली शू (चीन) सुबह 10.15 बजे। (पदक स्पर्धा)।

पुरुष 80 किग्रा सेमीफ़ाइनल: अंकुश पंघाल बनाम फ़ज़लिद्दीन एर्किनबोव (उज़्बेकिस्तान) सुबह 11 बजे। (पदक स्पर्धा)।

पुरुष 90 किग्रा से अधिक सेमीफ़ाइनल: नरेंद्र बनाम आइबेक ओरलबे (कज़ाकिस्तान) सुबह 11.30 बजे। (पदक स्पर्धा)।

कैनो स्लैलम:

पुरुष कयाक सिंगल हीट: हितेश केवट और प्रद्युम्न सिंह राठौड़ सुबह 7 बजे से।

महिला कैनो सिंगल हीट: पल्लवी जगताप और रीना सेन सुबह 7 बजे से।

महिला कयाक सिंगल हीट: शिखा चौहान सुबह 7 बजे से।

कुराश:

पुरुषों का 66 किलोग्राम वर्ग, राउंड ऑफ़ 16: विपिन कुमार सुबह 6.24 बजे।

सेलिंग:

पुरुषों की डिंघी, क्वालीफाइंग सीरीज रेस 3: विष्णु सरवनन सुबह 10 बजे।

निशानेबाजी:

पुरुषों का ट्रैप व्यक्तिगत क्वालीफाइंग और टीम फ़ाइनल: शपथ भारद्वाज, कायनन चेनाई और अहवर रिज़वी सुबह 6.30 बजे। (पदक स्पर्धा)।

महिला ट्रैप व्यक्तिगत क्वालीफाइंग और टीम फाइनल: नीरू, मनीषा कीर और आशिमा अहलावत सुबह 6.30 बजे। (पदक स्पर्धा)।

महिला ट्रैप व्यक्तिगत फाइनल (क्वालीफाई करने पर): नीरू, मनीषा कीर और आशीमा अहलावत सुबह 10:30 बजे। (पदक स्पर्धा)।

पुरुष ट्रैप व्यक्तिगत फ़ाइनल (क्वालीफाई करने पर): शपथ भारद्वाज, कायनन चेनाई और अहवर रिज़वी दोपहर 12 बजे। (पदक स्पर्धा)।

स्क्वाश:

महिला टीम, ग्रुप मैच: भारत बनाम ईरान, सुबह 6.30 बजे।

सर्फिंग:

पुरुषों के शॉर्टबोर्ड क्वार्टरफाइनल: किशोर कुमार अंबरासु बनाम टोबी एस्पेजोन (फिलीपींस) सुबह 4.54 बजे।

टेनिस:

पुरुष एकल, दूसरा राउंड: दक्षिणेश्वर सुरेश बनाम गुनावान त्रिस्मुवंतारा (इंडोनेशिया), सुबह 10 बजे।

पुरुष एकल, दूसरा राउंड: सुमित नागल बनाम हांग सियोंगचान (दक्षिण कोरिया), दोपहर 12.30 बजे से पहले नहीं।

पुरुष युगल, दूसरा राउंड: युकी भांबरी/दक्षिणेश्वर सुरेश बनाम डेनिस येवसेयेव/बेबिट झुकायेव (कजाकिस्तान), दोपहर 12.30 बजे से पहले नहीं।

पुरुष युगल दूसरा राउंड: अनिरुद्ध चंद्रशेखर/एन श्रीराम बालाजी बनाम अभिषेक बास्तोला/प्रदीप खड़का (नेपाल), दोपहर 12.30 बजे से पहले नहीं।.

मिश्रित युगल, पहला राउंड: अंकिता रैना/एन श्रीराम बालाजी बनाम यूडिस चोंग/कैरन थॉम्पसन (हांगकांग), दोपहर 3.30 बजे से पहले नहीं।

ट्रैक साइकिलिंग:

महिला टीम स्प्रिंट, क्वालिफिकेशन, हीट्स और मेडल रेस: सेलेस्टिना, सरिता कुमारी, कीर्ति रंगास्वामी चिक्का और त्रियाशा पॉल सुबह 6.30 बजे से।

पुरुष टीम स्प्रिंट, क्वालीफाइंग, हीट और मेडल रेस: रोजित सिंह, डेविड बेकहम, रोनाल्डो सिंह और जेमश सिंह सुबह 6.38 बजे से।

महिला टीम परस्यूट: हर्षिता जाखड़, पूजा दानोले, मीनाक्षी और स्वोस्ती सिंह सुबह 7.12 बजे से।

वॉलीबॉल:

पुरुष पूल सी: भारत बनाम कतर, दोपहर 12.30 बजे।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN