Home rss sports hindi Asian Games 2026 India Medals Tally LIVE: भारत ने जीते दो और...

Asian Games 2026 India Medals Tally LIVE: भारत ने जीते दो और मेडल, ईशा सिंह का सिल्वर पर कब्जा

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Asian Games 2026 India Medals Tally LIVE: एशियन गेम्स 2026 में सोमवार को भारत ने अब तक दो मेडल हासिल किए हैं। भारत के कुल पदकों की संख्यों 40 के करीब पहुंच गई है।

Asian Games 2026 India Medals Tally LIVE: जापान के आइची-नागोया में एशियन गेम्स 2026 का आयोजन हो रहा है। आज खेलों का 10वां दिन है। भारत के अनेक एथलीट अलग-अलग स्पर्धा में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। सोमवार को भारत के हाथ अब तक दो मेडल लगे हैं। भारत ने एक ब्रॉन्ज और एक सिल्वर मेडल अपने नाम किया है। भारत के कुल पदकों की संख्या 39 हो गई है, जिसमें चार गोल्ड, 17 ब्रॉन्ड और 17 सिल्वर हैं। भारत पदक तालिका में फिलहाल 12वें स्थान पर है।

पिंकी बलहारा के हाथ लगा ब्रॉन्ज

पिंकी बलहारा ने सोमवार को महिला 78 किग्रा कुराश वर्ग में ब्रॉन्ज जीता। उन्हें दक्षिण कोरिया की मो सुमिन के खिलाफ सेमीफाइनल में 0-5 से हार का सामना करना पड़ा। यह एशियाई खेलों में पिंकी का दूसरा पदक है। उन्होंने 2018 के जकार्ता एशियाई खेलों में महिलाओं के 52 किग्रा से कम भार वर्ग में रजत पदक जीता था। उस खेल में कुराश को पहली बार एशियाई खेलों में शामिल किया गया था। पिंकी ने क्वार्टर फाइनल में दक्षिण कोरिया की लिम गाराम को 3-0 से हराया था।

ईशा सिंह ने सिल्वर अपने नाम किया

शूटर ईशा सिंह ने महिलाओं के 25 मीटर पिस्टल इवेंट में सिल्वर मिला। ईशा ने जियाओ जियारुईज़ुआन के खिलाफ डबल शूट-ऑफ के बाद मेडल जीता। दूसरे शूट-ऑफ में वह आखिरी शॉट चूक पर गईं और जियाओ ने रोमांचक फाइनल में गोल्ड जीता। दो बार की ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर 25 मीटर एयर पिस्टल के फाइनल में जगह बनाने से चूककर मेडल के बिना लौटेंगी। यह बहु-खेलों वाले आयोजन में मनु के लिए सबसे निराशाजनक अभियानों में से एक रहा। इससे पहले वह महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में भी उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकी थीं और पांचवें स्थान पर रही थीं।

लवलीना ने मेडल किया पक्का

ओलंपिक कांस्य पदक विजेता लवलीना बोरगोहेन (75 किग्रा) ने सोमवार को दक्षिण कोरिया की सियोंग सुयोन को क्वार्टर फाइनल में 5-0 से हराकर मुक्केबाजी स्पर्धा में लगातार दूसरा मेडल पक्का किया। टूर्नामेंट में अपना पहला मुकाबला खेल रही लवलीना ने सियोंग को एकतरफा अंदाज में 5-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई और कम से कम कांस्य पदक सुनिश्चित किया। असम की इस मुक्केबाज ने पिछले एशियाई खेलों में रजत पदक जीता था। लवलीना के अलावा परवीन हुड्डा (65 किग्रा), अंकुश पंघाल (80 किग्रा) और नरेंद्र बरवाल (90 किग्रा से अधिक) भी भारत के लिए पदक पक्का कर चुके हैं। इन तीनों ने रविवार को अपने-अपने मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN