Home rss sports hindi Asian Games 2026 LIVE: शूटिंग में मेडल की बौछार, सुचिका का ब्रॉन्ज...

Asian Games 2026 LIVE: शूटिंग में मेडल की बौछार, सुचिका का ब्रॉन्ज पर कब्जा; भारत के नाम कुल 6 मेडल

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Asian Games 2026 LIVE: एशियन गेम्स में भारत आज 4 मेडल जीत चुका है। आज 2 सिल्वर शूटिंग में तो 2 ब्रॉन्ज MMA में आया। भारत के कुल मेडल की संख्या अब 6 हो गई है।

Asian Games 2026 LIVE: भारतीय पुरुषों की 10m एयर राइफल टीम ने एशियन गेम्स में भारत का तीसरा मेडल जीता है, 10m एयर राइफल टीम इवेंट में सिल्वर मेडल जीता है। वहीं सुचिका तारियाल ने महिलाओं के ट्रेडिशनल 60kg में MMA इवेंट में सिंगापुर की टियो हुई हून के खिलाफ ब्रॉन्ज मेडल जीता है। इसके बाद निशानेबाज हिमांशु ढिल्लों ने पुरुष 10 मीटर एयर राइफल व्यक्तिगत स्पर्धा में एक और सिल्वर मेडल जीता जबकि पूर्व विश्व चैंपियन रुद्रांक्ष पाटिल ने कांस्य पदक अपने नाम किया। भारत अभी तक एशियन गेम्स 2026 में 6 मेडल जीत चुका है, जिसमें 4 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज मेडल शामिल है। भारत ने सभी 4 सिल्वर शूटिंग में जीते, जबकि एक ब्रॉन्ज MMA में और एक शूटिंग में जीता। टेबल टेनिस में, भारत ने सुतीर्था मुखर्जी, 17 साल की सिंड्रेला दास और श्रीजा अकुला की बदौलत महिला टीम इवेंट में पाकिस्तान को 3-0 से हराया। स्विमिंग में भी कुछ अच्छी खबर है, जहां श्रीहरि नटराज ने 50m बैकस्ट्रोक के फाइनल के लिए कट बना लिया है।

भारत के मुक्केबाजी अभियान की एशियाई खेलों में सोमवार को शानदार शुरुआत हुई जब सुमित कुंडू ने 70 किग्रा वर्ग के शुरुआती दौर में थाईलैंड के बुनजोंग सिनसिरी को सर्वसम्मत फैसले में हराकर प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

आइची-नागोया में एशियन गेम्स में अपने पहले गोल्ड मेडल के लिए भारत की कोशिश सोमवार को दूसरे दिन भी जारी है, रविवार को महिला शूटर्स ने दो सिल्वर मेडल जीते थे।

एशियन गेम्स 2026 में भारत का 21 सितंबर का शेड्यूल

बैडमिंटन:

पुरुष टीम, पहला दौर: भारत बनाम बांग्लादेश – सुबह 11:30 बजे

मुक्केबाजी:

पुरुष 70 किग्रा, राउंड ऑफ 32: सुमित बनाम सिंसिरी बुनजोंग (थाईलैंड) – दोपहर 2:45 बजे

हॉकी:

महिला पूल बी: भारत बनाम इंडोनेशिया – सुबह 9:30 बजे

कबड्डी:

पुरुष टीम: भारत बनाम जापान – सुबह 9:45 बजे

महिला टीम: भारत बनाम बांग्लादेश – शाम 4:15 बजे

मिक्स्ड मार्शल आर्ट:

महिला ‘ट्रेडिशनल’ 60 किग्रा: सुचिका तारियाल बनाम तेओ हुई हून (सिंगापुर) – सुबह 8:30 बजे

सेपक टेकरा:

पुरुष टीम रेगु, प्रारंभिक ग्रुप बी: भारत बनाम जापान – सुबह 5:30 बजे

निशानेबाजी:

पुरुष 10 मीटर एयर राइफल, व्यक्तिगत क्वालिफिकेशन: हिमांशु ढिल्लों, पार्थ राकेश माने और रुद्रांक्ष बालासाहेब पाटिल – सुबह 6:15 बजे

महिला स्कीट, व्यक्तिगत क्वालिफिकेशन (पहला दिन): परिनाज धालीवाल, राइजा ढिल्लों और माहेश्वरी चौहान – सुबह 6:30 बजे

पुरुष स्कीट, व्यक्तिगत क्वालिफिकेशन (पहला दिन): मेराज अहमद खान, अनंतजीत सिंह नरूका और भवतेघ सिंह गिल – सुबह 6:30 बजे

सॉफ्ट टेनिस:

मिश्रित युगल, ग्रुप बी – आध्या तिवारी और जय मीणा:

कंबोडिया के चाओ वीवा और खुन चानरोसेका के खिलाफ – सुबह 5:30 बजे

मंगोलिया के बुद न्यामदॉर्ज और एंखखुसलेन गनबातर के खिलाफ – सुबह 6:30 बजे

दक्षिण कोरिया के किम येओन-ह्वा और पार्क जे-क्यू के खिलाफ – सुबह 7:30 बजे

तैराकी:

पुरुष 50 मीटर बैकस्ट्रोक, हीट दो: ऋषभ दास और श्रीहरि नटराज – सुबह 6:32 बजे

पुरुष 50 मीटर फ्रीस्टाइल, हीट दो: आकाश मणि – सुबह 6:46 बजे

पुरुष 50 मीटर फ्रीस्टाइल, हीट चार: हीर गितेश शाह – सुबह 6:50 बजे

पुरुष 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक, हीट दो: दनुश सुरेश – सुबह 7:10 बजे

पुरुष चार गुणा 200 मीटर फ्रीस्टाइल रिले, हीट दो: भारत, कतर, मलेशिया, चीन, जापान और थाईलैंड – सुबह 7:44 बजे

टेबल टेनिस:

महिला टीम, ग्रुप एफ: भारत बनाम पाकिस्तान – सुबह 6:30 बजे

पुरुष टीम, ग्रुप एफ: भारत बनाम पाकिस्तान – दोपहर 3:30 बजे

वुशु:

महिला 60 किग्रा: रोशिबिना देवी बनाम मोस्ट शिका खातून (बांग्लादेश) – दोपहर 3 बजे

पुरुष 56 किग्रा: आर्यन बनाम शहजादा सफी (अफगानिस्तान) – शाम 3:50 बजे

SOURCE : LIVE HINDUSTAN