Source :- LIVE HINDUSTAN
India Asian Games 2026 schedule today: एशियन गेम्स में भारत अभी तक 4 गोल्ड समेत 30 मेडल जीत चुका है। आज इन मेडल्स की संख्या को बढ़ाने का भारतीय एथलीट्स के पास शानदार मौका है। एक नजर शेड्यूल पर
एशियन गेम्स 2026 के 8वें दिन यानी आज भारतीय एथलीट्स के पास अपनी मेडल संख्या में बहुत सारे पदक जोड़ने का मौका है। स्क्वैश में दो गोल्ड मेडल दांव पर होंगे। पुरुषों और महिलाओं के सिंगल्स फाइनल में अभय सिंह और अनाहत सिंह के बीच दो गोल्ड मेडल मैच हैं। भारत की नजरें इन दोनों ही होल्ड मेडल्स को अपने नाम करने पर होगी। इसके अलावा तेजस्विन शंकर भी डेकाथलॉन के आखिरी पांच इवेंट्स में गोल्ड जीतने की कोशिश करेंगे, जबकि सर्वेश कुशारे पुरुषों की हाई जंप में टॉप पर पहुंचने की कोशिश करेंगे। पारुल चौधरी और अंकिता महिलाओं की 3000m स्टीपलचेज फाइनल में दिखेंगी। आइए एक नजर भारत के आज के शेड्यूल पर डालते हैं-
एशियन गेम्स 2026 भारत का आज का शेड्यूल, 27 सितंबर
एथलेटिक्स :
महिला मैराथन पैदल चाल: मंजू रानी और प्रियंका गोस्वामी – सुबह 4:00 बजे (पदक स्पर्धा)
पुरुष डेकाथलॉन 110 मीटर बाधा दौड़ हीट: तेजस्विन शंकर और तौफीक नौशाद – सुबह 7:38 बजे
पुरुष डेकाथलॉन चक्का फेंक: तेजस्विन शंकर और तौफीक नौशाद – सुबह 8:10 बजे
पुरुष 400 मीटर बाधा दौड़ हीट: संतोष कुमार तमिलारासन और यशस पालाक्षा – सुबह 8:35 बजे
महिला 400 मीटर बाधा दौड़ हीट: विथ्या रामराज – सुबह 9:05 बजे
महिला 400 मीटर बाधा दौड़: अनु राघवन – सुबह 9:13 बजे
पुरुष लंबी कूद क्वालीफिकेशन ग्रुप ए और बी: श्रीशंकर मुरली और डेविड सोलोमन – सुबह 9:10 बजे
पुरुष डेकाथलॉन पोल वॉल्ट: तेजस्विन शंकर और तौफीक नौशाद – सुबह 9:50 बजे
पुरुष लंबी कूद क्वालीफिकेशन ग्रुप ए: डेविड सोलोमन पट्टुराज – सुबह 9:10 बजे
पुरुष डेकाथलॉन भाला फेंक: तेजस्विन शंकर और तौफीक नौशाद – दोपहर 3:35 बजे
महिला लंबी कूद फाइनल: शैली सिंह और एंसी सोजन – दोपहर 3:35 बजे (पदक स्पर्धा)
महिला 200 मीटर फाइनल: हरिता भद्रा और उन्नति बोलैंड – दोपहर 3:55 बजे (पदक स्पर्धा)
पुरुष 200 मीटर फाइनल: अनीमेश कुजूर – शाम 4:05 बजे (पदक स्पर्धा)
पुरुष ऊंची कूद फाइनल: सर्वेश कुशारे और जे आदर्श राम – शाम 4:15 बजे (पदक स्पर्धा)
महिला 100 मीटर बाधा दौड़: नंदिनी कोंगन – शाम 4:53 बजे (पदक स्पर्धा)
पुरुष 800 मीटर हीट: मोहम्मद अफसल और कृष्ण कुमार – शाम 5:00 बजे
पुरुष डेकाथलॉन 1500 मीटर: तेजस्विन शंकर और तौफीक नौशाद – शाम 5:40 बजे
महिला 3000 मीटर स्टीपलचेज फाइनल: पारुल चौधरी और अंकिता – शाम 5:52 बजे (पदक स्पर्धा)
महिला चार गुणा 100 मीटर रिले हीट: भारत – शाम 6:15 बजे
तीरंदाजी :
भारत की रिकर्व, कंपाउंड और मिश्रित टीमें राउंड ऑफ 16 से क्वार्टर फाइनल तक के मुकाबलों में सुबह 4:45 बजे से हिस्सा लेंगी।
सर्फिंग :
कमली प्रकाश, शुगर शांति गेन, और सिवराज बाबू – पुरुष एवं महिला शॉर्टबोर्ड हीट, सुबह 4:54 बजे से।
सेपकटकरॉ :
महिला डबल्स ग्रुप बी: भारत बनाम दक्षिण कोरिया – सुबह 5:30 बजे
महिला डबल्स ग्रुप बी: भारत बनाम फिलीपींस – सुबह 11:30 बजे
निशानेबाजी :
महिला 25 मीटर पिस्टल व्यक्तिगत क्वालीफिकेशन (प्रिसीजन) और टीम प्रिसीजन: मनु भाकर, ईशा सिंह और राही सरनोबत – सुबह 6:10 बजे
पुरुष ट्रैप व्यक्तिगत एवं टीम क्वालीफिकेशन (पहला दिन): अहवर रिजवी, कायनान चेनाई और शपथ भारद्वाज – सुबह 6:30 बजे
महिला ट्रैप व्यक्तिगत एवं टीम क्वालीफिकेशन (पहला दिन): मनीषा कीर, आशिमा अहलावत और नीरू – सुबह 6:30 बजे
कुराश :
महिला 57 किग्रा और पुरुष 90+ किग्रा: संगीता, भारती, यश कुमार चौहान और विशाल – राउंड 32, राउंड 16, क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले, शाम 6:30 बजे से।
तलवारबाजी :
महिला सेबर राउंड 16: भारत बनाम इंडोनेशिया – सुबह 9:20 बजे से
(भावना देवी और श्रेया गुप्ता)
मुक्केबाजी :
पुरुष 80 किग्रा क्वार्टर फाइनल: अंकुश बनाम ताजिकिस्तान के नेक्रुज सलीमोव – सुबह 9:45 बजे
महिला 65 किग्रा क्वार्टर फाइनल: परवीन बनाम उज्बेकिस्तान की नवबखोर खामिदोवा – दोपहर 2:00 बजे
पुरुष 60 किग्रा क्वार्टर फाइनल: सचिन सिवाच बनाम जापान के शुनसुके कितामोटो – दोपहर 2:45 बजे
पुरुष 90+ किग्रा क्वार्टर फाइनल: नरेंद्र बनाम थाईलैंड के अदथापोंग सेंगतेप – दोपहर 3:45 बजे
भारोत्तोलन :
महिला 69 किग्रा: हरजिंदर कौर – सुबह 10:00 बजे (पदक स्पर्धा)
स्क्वॉश :
पुरुष एकल स्वर्ण पदक मुकाबला: अभय सिंह बनाम मलेशिया के एनजी ईन यो – दोपहर 12:30 बजे
महिला एकल स्वर्ण पदक मुकाबला: अनाहत सिंह बनाम मलेशिया की शिवसंगरी सुब्रमण्यम – दोपहर 1:30 बजे
वॉलीबॉल :
पुरुष पूल सी: भारत बनाम वियतनाम – दोपहर 12:30 बजे
हॉकी :
महिला पूल मैच: भारत बनाम सिंगापुर – दोपहर 3:30 बजे
नौकायन :
पुरुष स्किफ/49अर : प्रिंस नोबल और मनु फ्रांसिस – सुबह 9:30 बजे से
महिला स्किफ/49अर एफएक्स: हर्षिता तोमर और शीतल वर्मा – सुबह 9:40 बजे से
बैडमिंटन :
महिला युगल क्वार्टर फाइनल: त्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद बनाम मलेशिया की पर्ली टैन और थिनाह मुरलीधरन – सुबह 6:00 बजे
मिश्रित युगल क्वार्टर फाइनल: ध्रुव कपिला और तनीषा क्रास्टो बनाम चीन के फेंग यान झे और हुआंग डोंगपिंग – सुबह 6:10 बजे से
महिला एकल क्वार्टर फाइनल: पीवी सिंधू (क्वालीफाई करने की स्थिति में) – सुबह 9:30 बजे
महिला एकल क्वार्टर फाइनल: उन्नति हुड्डा बनाम जापान की अकाने यामागुची – सुबह 9:30 बजे
घुड़सवारी :
ड्रेसेज व्यक्तिगत: हृदय छेदा – सुबह 6:00 बजे से
ड्रेसेज व्यक्तिगत: जय सूद – सुबह 6:00 बजे से
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



