Home rss sports hindi Asian Games 2026 में भारत का आज का शेड्यूल, 26 सितंबर; कई...

Asian Games 2026 में भारत का आज का शेड्यूल, 26 सितंबर; कई गोल्ड मेडल दांव पर

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

India Asian Games 2026 schedule today: एशियन गेम्स में आज कबड्डी समेत कई इवेंट में भारत के पास गोल्ड मेडल जीतने का मौका होगा। भारत अभी तक 2 गोल्ड, 9 सिल्वर और 12 ब्रॉन्ज समेत 23 मेडल जीत चुका है।

एशियन गेम्स 2026 में भारत के लिए आज का दिन भी काफी रोमांचक रहने वाला है। भारतीय एथलीट आइची-नागोया में 7वें दिन अपनी मेडल टैली में सुधार करना चाहेंगे। पुरुष और महिला कबड्डी टीमों के पास गोल्ड मेडल जीतने का मौका होगा क्योंकि वे दोनों फाइनल में ईरान का सामना करेंगी। दो बार के एशियन गेम्स गोल्ड मेडलिस्ट तजिंदरपाल सिंह तूर शॉट पुट फाइनल में एक्शन में होंगे, जबकि प्रवीण चित्रवेल ट्रिपल जंप फाइनल में मेडल की कोशिश करेंगे। तेजस्विन शंकर शनिवार को अपने डेकाथलॉन इवेंट की शुरुआत करना चाहेंगे, जिसमें 10 में से पांच इवेंट शामिल हैं। आइए आज के दिन के पूरे शेड्यूल पर एक नजर डालते हैं-

एथलेटिक्स :

पुरूष मैराथन फाइनल : सावन बरवाल और कार्तिक करकेरा ( सुबह चार बजे से )

पुरूष डेकाथलन : तौफीक नौशाद और तेजस्विन शंकर ( सुबह 5.30 से )

महिला लंबी कूद क्वालीफिकेशन ए और बी : शैली सिंह और एंसी सोजन ( सुबह 8.15 से)

पुरूषों की 200 मीटर हीट : अनिमेष कुजूर ( सुबह 8.32 से )

महिला 100 मीटर बाधा दौड़ (ज्योति याराजी शाम 4.04 से )

महिला 100 मीटर बाधा दौड़ (नंदिनी कोंगन शाम 4.12 से )

पुरूष शॉटपुट फाइनल : तेजिंदर पाल सिंह और करणवीर सिंह (शाम 4.30 से)

महिला 200 मीटर हीट्स : हरिता भद्रा (शाम 4 . 33 से ) और उन्नति बोलैंड (शाम 4.41 से )

पुरूष त्रिकूद : प्रवीण चित्रावेल और कार्तिक उन्नीकृष्णन ( शाम 5.05 से )

पुरूष 1500 मीटर हीट : युनूस शाह (शाम 5 . 21 से ) और गुलवीर सिंह (शाम 5.31 से )

महिला 400 मीटर फाइनल : प्राची और किरन ( शाम 6.15 से )

पुरूष 400 मीटर फाइनल : विशाल टीके ( शाम 6.33 से )

महिला 1500 मीटर फाइनल : पूजा और पारूल चौधरी ( शाम 6.45 से )

सर्फिंग :

कमली प्रकाश, सुगर शांति और सिवराज बाबू पुरूष और महिला शॉर्टबोर्ड हीट ( सुबह 3.58 से )

तीरंदाजी :

धीरज बोम्मादेवरा, ज्योति सुरेखा वेन्नम और अन्य रिकर्व और कंपाउंड व्यक्तिगत और टीम क्वालीफिकेशन ( सुबह 4 . 30 से )

बैडमिंटन :

पुरूष एकल दूसरा दौर : लक्ष्य सेन बनाम सिंगापुर के लोह कीन यू ( सुबह छह बजे से )

महिला दूसरा दौर : उन्नति हुड्डा बनाम मलेशिया की वोंग लिंग (11.30 से )

पुरूष एकल दूसरा दौर : आयुष शेट्टी बनाम कजाखस्तान के एम ताजिबुलायेव (दोपहर 12.30 से )

महिला एकल दूसरा दौर : पी वी सिंधू बनाम चीनी ताइपै की चियू पिन चियान ( दोपहर 1.30 से )

महिला युगल दूसरा दौर : त्रिसा जॉली और गायत्री गोपीचंद बनाम जापान की मायु मत्सुमोतो और युकी फुकुशिमा ( दोपहर 2.30 से )

घुड़सवारी :

गौरव पुंडीर, ह्र्दय विपुल छेड़ा , श्रुति वोरा और जय सूद (ड्रेसेज दूसरा व्यक्तिगत क्वालीफायर , सुबह छह बजे से )

तलवारबाजी :

भारत बनाम इंडोनेशिया , महिला फॉइल टीम अंतिम 16 , सुबह छह बजे से

भारत बनाम फिलीपींस , पुरूष साबरे टीम अंतिम 16, सुबह सात बजे से

टेबल टेनिस :

यशस्विनी घोरपड़े बनाम जापान की मीवा हरिमोतो, महिला एकल तीसरे दौर का मैच , सुबह 6.30 से

निशानेबाजी :

आशी चौकसी, तिलोत्तमा सेन और विदर्स विनोद : महिला 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशंस क्वालीफिकेशन और टीम फाइनल , सुबह छह बजे से

व्यक्तिगत फाइनल ( सुबह 9.30 से )

कैनो स्प्रिंट :

हर्षवर्धन शक्तावत , पुरूष कयाक एकल 500 मीटर सेमीफाइनल 1 , सुबह 6.30 से

पार्वती गीता और प्रसन्ना कुमार, पुरूष कयाक युगल 500मीटर सेमीफाइनल 1, सुबह 6.50से

राजू रावत और नेहा देवी , मिश्रित कैनो युगल 500 फाइनल ,सुबह 8.20 से

ईस्पोटर्स :

परितोष बनाम डोंगशिन कांग , पुयो पुयो चैम्पियंस क्वार्टर फाइनल, 6.45 से

भारत बनाम जापान, पोकिमोन युनाइट, सुबह 10.45 से

स्क्वाश :

जोशना चिनप्पा और वेलावान सेंथिलकुमार बनाम हांगकांग के तांग मिंग होंग और ली का यि , सुबह 8.30 से

अनाहत सिंह बनाम जापान की सातोमी वातानाबे, महिला एकल सेमीफाइनल , सुबह 10.35 से

अभय सिंह बनाम पाकिस्तान के मोहम्मद इरफान , पुरूष एकल सेमीफाइनल , 11.15से

कबड्डी :

भारत बनाम ईरान : महिला फाइनल, सुबह 9.30 से

भारत बनाम ईरान , पुरूष फाइनल , दोपहर 2.30 से

मुक्केबाजी :

जादूमणि सिंह बनाम फिलीपींस के कार्लो पालाम, पुरूष 55 किलो , अंतिम 16 , 10.15 से

कपिल पोखरिया बनाम ईरान के सैम एस्ताकी , पुरूष 90 किलो, अंतिम 16, 10.45 से

प्रिया बनाम दक्षिण कोरिया की ओह यिओंजी , महिला 60 किलो , अंतिम 16 , 2.15 से

हॉकी :

भारत बनाम जापान पुरूष पूल ए मैच , दोपहर 1.30 से

SOURCE : LIVE HINDUSTAN