Home rss business hindi ATM से कैश निकालने पर कब और कितना लगता है चार्ज? जानें...

ATM से कैश निकालने पर कब और कितना लगता है चार्ज? जानें SBI, PNB, HDFC और ICICI के नियम

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

UPI पेमेंट पर MDR चार्ज के शोर के बीच एक नई चर्चा शुरू हो गई है कि बैंक एटीएम से पैसे निकालने पर भी चार्ज लेते हैं। अब ATM से पैसे निकालने वाले ग्राहकों के लिए यह जानना जरूरी है कि हर महीने कितने ट्रांजैक्शन फ्री हैं और उसके बाद बैंक कितना चार्ज वसूलता है। RBI ने न्यूनतम मुफ्त ATM ट्रांजैक्शन की सीमा तय की है, जबकि बैंक इससे ज्यादा सुविधा भी दे सकते हैं।

एटीएम से पैसे निकालने पर क्या कहता है RBI का नियम

RBI के मौजूदा नियमों के मुताबिक सामान्य सेविंग अकाउंट में अपने बैंक के ATM से कम से कम 5 फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन हर महीने मुफ्त होने चाहिए। इसके अलावा नॉन-फाइनेंशियल सर्विसेज भी मुफ्त रहने चाहिए।

दूसरे बैंक के ATM की बात करें तो छह मेट्रो शहरों मुंबई, नई दिल्ली, चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुरु और हैदराबाद में कम से कम 3 ट्रांजैक्शन मुफ्त हैं। वहीं इन छह शहरों के अलावा अन्य स्थानों पर दूसरे बैंक के ATM से कम से कम 5 ट्रांजैक्शन मुफ्त हैं।

इसलिए इसे केवल शहरी बनाम ग्रामीण नियम समझना सही नहीं है। उदाहरण के लिए लखनऊ, गोरखपुर, कानपुर या किसी ग्रामीण इलाके में ATM होने पर वह “छह मेट्रो” कैटेगरी में नहीं आता, इसलिए सामान्यतः दूसरे बैंक के ATM के लिए 5 मुफ्त ट्रांजैक्शन वाले नियम लागू होता है।

फ्री लिमिट खत्म होने के बाद कितना लगता है चार्ज?

RBI के अनुसार एटीएम से फ्री लिमिट के बाद बैंक ग्राहक से हर ट्रांजैक्शन पर अधिकतम ₹23 प्लस लागू टैक्स वसूल सकता है। यानी अगर किसी बैंक के नियम में 23 रुपये + GST लागू है तो 18% GST के साथ यह रकम 27.14 रुपये होती है।

SBI कस्टमर पर कितना लगाता है चार्ज?

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक SBI सामान्य सेविंग अकाउंट में दूसरे बैंक के ATM पर RBI की न्यूनतम मुफ्त सीमा लागू होती है। इसके तहत 6 मेट्रो केंद्रों में 3 और अन्य केंद्रों में 5 मुफ्त ट्रांजैक्शन की सुविधा मिलती है।

SBI की रिवाइज्ड लिस्ट के अनुसार मुफ्त सीमा के बाद दूसरे बैंक के ATM से फाइनेंशियल यानी कैश निकासी पर 23 रुपये + GST तक शुल्क लागू है। SBI के अपने ATM पर सामान्य सेविंग खातों में भी मुफ्त ट्रांजैक्शन की संख्या अकाउंट की कैटेगरी और औसत मंथली बैलेंस के अनुसार अलग हो सकती है।

वहीं दूसरी ओर SBI ने घोषणा की है कि 1 अक्टूबर 2026 से कुछ सैलरी अकाउंट वाले कस्टमर के लिए दूसरे बैंकों के ATM पर मुफ्त ट्रांजैक्शन 10 से घटाकर 5 प्रति माह किए जाएंगे।

PNB का क्या है नियम?

पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के सेविंग अकाउंट वाले कस्टमर को अपने ATM पर 5 मुफ्त ट्रांजैक्शन प्रति माह मिलते हैं। मुफ्त सीमा पार होने के बाद फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन पर 10 रुपये + टैक्स का शुल्क बताया गया है।

दूसरे बैंक के ATM पर: छह मेट्रो सिटी में 3 फ्री ट्रांजैक्शन प्रति माह और अन्य शहर में 5 फ्री निकासी प्रति माह है। मुफ्त सीमा के बाद PNB में फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन के लिए 23 रुपये प्लस टैक्स और नॉन-फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन के लिए 11 रुपये और टैक्स लिया जाता है।

बैंक अपने ATM पर फ्री लिमिट फ्री लिमिट के बाद चार्ज
एसबीआई 5 23 रुपये + GST
PNB 5 23 रुपये + GST
HDFC Bank 5 23 रुपये + GST
ICICI Bank 5 23 रुपये + GST

ICICI Bank के ग्राहकों के लिए क्या हैं नियम

ICICI Bank के अपने ATM पर सेविंग अकाउंट ग्राहकों के पहले 5 फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन मुफ्त हैं। इसके बाद कैश निकासी पर ₹23 प्रति ट्रांजैक्शन शुल्क है। अपने ATM पर गैर-फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन मुफ्त हैं।

दूसरे बैंक के ATM पर से पैसे निकालने के लिए छह मेट्रो शहरों में पहले 3 ट्रांजैक्शन मुफ्त है और अन्य स्थानों पर पहले 5 ट्रांजैक्शन मुफ्त है। फ्री लिमिट के बाद फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन पर ₹23 + GST और नॉन-फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन पर 8.50 रुपये + GST लगता है।

एचडीएफसी बैंक में कितना चार्ज?

HDFC Bank के सेविंग और सैलरी अकाउंट में अपने ATM पर 5 मुफ्त ट्रांजैक्शन मिलते हैं। जबकि, दूसरे बैंक के ATM पर मेट्रो सिटी में 3 और नॉन-मेट्रो सिटी में 5 मुफ्त ट्रांजैक्शन की सुविधा दी जाती है। मुफ्त सीमा के बाद कैश विड्रॉल पर 23 रुपये + टैक्स है। नॉन-फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन के लिए 8.50 रुपये + टैक्स है। बैंक ने यह भी स्पष्ट किया है कि 1 अप्रैल 2026 से ATM/CRM पर UPI से कैश निकालने को भी मासिक मुफ्त ATM ट्रांजैक्शन लिमिट में शामिल किया गया है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN