Source :- LIVE HINDUSTAN
Bank Holiday Saturday 8 August 2026: कल शनिवार को बैंक बंद रहेंगे या नहीं? ज्यादातर लोगों के मन में यही सवाल होगा कि कल शनिवार को ब्रांच खुलेंगी या नहीं। ज्यादातर वर्किंग क्लास शनिवार को ब्रांच जाकर निपटाने वाला काम करती है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के कैलेंडर के मुताबिक कल 8 अगस्त को बैंक देश के सभी राज्यों में दूसरे शनिवार के कारण बंद रहने वाले हैं। बैंक हर महीने दूसरे और चौथे शनिवार के दिन बंद रहते हैं। इसके अलावा पहले, तीसरे और पांचवें शनिवार के दिन बैंक खुले रहते हैं। कल सिक्कीम में बैंक लोकल त्योहार के कारण भी बंद रहेंगे।
इस राज्य में त्योहार के कारण बंद रहेंगे बैंक
तेंदोंग लो रुम फात (Tendong Lho Rum Faat) भारत के सिक्किम राज्य में लेपचा समुदाय का मनाया जाने वाला सांस्कृतिक त्योहार है। यह उत्सव तेंदोंग पहाड़ी के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए आयोजित किया जाता है, जिसके बारे में मान्यता है कि उसने भीषण बाढ़ से उनके पूर्वजों की जान बचाई थी। लेपचा मान्यताओं के अनुसार तेंदोंग पहाड़ी जिसका अर्थ लेपचा भाषा में उठे हुए सींग वाली पहाड़ी है, ने लगातार 40 दिनों तक हुई भारी बारिश और बाढ़ के समय उनके कबीले की रक्षा की थी।
अगस्त 2026 में बैंक छुट्टियों की सूची
4 अगस्त (मंगलवार): त्रिपुरा के अगरतला में केर पूजा के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे।
8 अगस्त (शनिवार): दूसरे शनिवार के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे। सिक्किम के गंगटोक में तेंदोंग लो रुम फात की भी छुट्टी रहेगी।
9 अगस्त (रविवार): साप्ताहिक अवकाश के कारण देशभर में बैंक बंद रहेंगे।
13 अगस्त (गुरुवार): मणिपुर के इंफाल में पैट्रियट्स डे के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे।
15 अगस्त (शनिवार): स्वतंत्रता दिवस के कारण पूरे देश में सभी बैंक बंद रहेंगे।
16 अगस्त (रविवार): रविवार की छुट्टी के चलते सभी बैंक बंद रहेंगे।
19 अगस्त (बुधवार): त्रिपुरा के अगरतला में महाराजा बीर बिक्रम किशोर माणिक्य बहादुर जयंती पर बैंक बंद रहेंगे।
22 अगस्त (शनिवार): चौथे शनिवार के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।
23 अगस्त (रविवार): साप्ताहिक अवकाश रहेगा।
25 अगस्त (मंगलवार): केरल के कोच्चि और तिरुवनंतपुरम तथा आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में ईद-ए-मिलाद और प्रथम ओणम के कारण बैंक बंद रहेंगे।
26 अगस्त (बुधवार): महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, उत्तराखंड, तेलंगाना, मणिपुर, जम्मू-कश्मीर, उत्तर प्रदेश, केरल, दिल्ली, बिहार, छत्तीसगढ़ और झारखंड समेत कई राज्यों में ईद-ए-मिलाद, थिरुवोनम और स्थानीय त्योहारों के चलते बैंक बंद रहेंगे।
28 अगस्त (शुक्रवार): गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, सिक्किम, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, उत्तर प्रदेश, केरल और हिमाचल प्रदेश के कई शहरों में रक्षाबंधन, श्री नारायण गुरु जयंती, अय्यनकली जयंती और पांग-ल्हाबसोल के कारण बैंक बंद रहेंगे।
अगर आपको चेक जमा करना, कैश निकालने जैसे काम करने हैं तो इन छुट्टियों को ध्यान में रखकर पहले से योजना बना लें। डिजिटल बैंकिंग सर्विस का इस्तेमाल छुट्टियों के समय भी किया जा सकता है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




