Home rss business hindi Bank Holiday: क्या महासप्तमी पर बंद रहेंगे बैंक? 17 अक्टूबर तीसरे शनिवार...

Bank Holiday: क्या महासप्तमी पर बंद रहेंगे बैंक? 17 अक्टूबर तीसरे शनिवार की छुट्टी को लेकर आया अपडेट

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • Bank Holiday on Maha Saptami: क्या शनिवार को दिन सप्तमी के कारण बैंक बंद रहेंगे? 17 अक्टूबर को महीने का तीसरा शनिवार है, जिस दिन आमतौर पर बैंक खुले रहते हैं
  • इस दिन नवरात्रि का सातवां दिन है जिसे महासप्तमी के तौर पर मनाया जाता है

Bank Holiday on Maha Saptami: क्या शनिवार को दिन सप्तमी के कारण बैंक बंद रहेंगे? 17 अक्टूबर को महीने का तीसरा शनिवार है, जिस दिन आमतौर पर बैंक खुले रहते हैं। इस दिन नवरात्रि का सातवां दिन है जिसे महासप्तमी के तौर पर मनाया जाता है। महासप्तमी के कारण त्रिपुरा में इस दिन बैंक की छुट्टी है। बाकि, राज्यों में छुट्टी नहीं दी गई है। लेकिन पश्चिम बंगाल में भी बैंक कर्मचारियों ने 17 अक्टूबर को छुट्टी देने की मांग की है। तो क्या बैंक देश के बाकी राज्यों में बंद रहेंगे? ऐसे में सवाल है कि क्या इस शनिवार को बैंक जाने पर आपका काम हो पाएगा या नहीं?

17 अक्टूबर को छुट्टी देने की मांग

दुर्गा पूजा के मौके पर बैंक कर्मचारियों ने 17 अक्टूबर को भी छुट्टी घोषित करने की मांग की है। ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स कॉन्फेडरेशन (AIBOC) की पश्चिम बंगाल इकाई ने मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी से इस दिन बैंकों में छुट्टी घोषित करने की अपील की है। बैंक कर्मचारियों का कहना है कि महा सप्तमी दुर्गा पूजा का महत्वपूर्ण दिन है। ऐसे में उन्हें भी परिवार के साथ पूजा करने का मौका मिलना चाहिए। फिलहाल, पश्चिम बंगाल में बैंक कर्मचारियों के लिए 18 से 21 अक्टूबर तक दुर्गा पूजा की छुट्टियां हैं। कर्मचारी चाहते हैं कि 17 अक्टूबर को भी इस लिस्ट में शामिल किया जाए।

क्या तीसरे शनिवार को बैंक बंद रहेंगे?

आमतौर पर भारत में बैंक महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहते हैं। पहले, तीसरे और पांचवें शनिवार को बैंक खुले रहते हैं, जब तक उस दिन कोई अलग छुट्टी घोषित न हो। इस हिसाब से 17 अक्टूबर 2026 को तीसरा शनिवार होने के कारण सामान्य तौर पर बैंक खुले रहने चाहिए। हालांकि, त्रिपुरा में महा सप्तमी के मौके पर इस दिन बैंक की छुट्टी है। पश्चिम बंगाल में भी बैंक कर्मचारी 17 अक्टूबर को छुट्टी देने की मांग कर रहे हैं। वहां अंतिम फैसला होने तक बैंक बंद रहने की पुष्टि नहीं मानी जा सकती।

बैंक कर्मचारियों ने क्यों मांगी छुट्टी?

AIBOC की पश्चिम बंगाल इकाई के सचिव शुभज्योति चट्टोपाध्याय ने मुख्यमंत्री से अपील की है कि कर्मचारियों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए 17 अक्टूबर को नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट के तहत छुट्टी घोषित की जाए।नउनका कहना है कि महा सप्तमी की तिथि 16 अक्टूबर की रात से शुरू होकर 18 अक्टूबर की सुबह तक रहेगी। ऐसे में 17 अक्टूबर को पूरे दिन महा सप्तमी का त्योहार मनाया जाएगा। कर्मचारियों का तर्क है कि छुट्टी नहीं मिलने पर बैंक और अन्य वित्तीय संस्थानों में काम करने वाले कई लोग पूजा में शामिल नहीं हो पाएंगे।

बैंक जाने से पहले जरूर जांच लें छुट्टी

RBI के अक्टूबर 2026 के कैलेंडर के मुताबिक, कोलकाता में 19 से 21 अक्टूबर तक बैंक की छुट्टियां हैं। इसके अलावा पश्चिम बंगाल में 18 अक्टूबर को भी छुट्टी निर्धारित है। अब 17 अक्टूबर को अतिरिक्त छुट्टी देने की मांग पर फैसले का इंतजार है। अगर आपको 17 अक्टूबर को बैंक में कोई जरूरी काम करना है, तो जाने से पहले अपने बैंक की आधिकारिक छुट्टियों की लिस्ट जरूर जांच लें। UPI, मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग और ATM जैसी सर्विस मिलेंगी।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN