Home rss business hindi Bank Holiday: कल शनिवार को बंद रहेंगे बैंक, RBI ने क्यों दी...

Bank Holiday: कल शनिवार को बंद रहेंगे बैंक, RBI ने क्यों दी है 17 अक्टूबर की छुट्टी

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • Bank Holiday Saturday 17 October 2026: कल शनिवार को बैंक बंद रहने वाले हैं
  • अगर आप कल 17 अक्तूबर को बैंक ब्रांच जाकर अपना काम निपटाने का प्लान कर रहे हैं तो पहले जान लीजिए कि आपके राज्य में बैंक खुले हैं या नहीं

Bank Holiday Saturday 17 October 2026: कल शनिवार को बैंक बंद रहने वाले हैं। अगर आप कल 17 अक्तूबर को बैंक ब्रांच जाकर अपना काम निपटाने का प्लान कर रहे हैं तो पहले जान लीजिए कि आपके राज्य में बैंक खुले हैं या नहीं। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के कैलेंडर के मुताबिक कल तीसरे शनिवार को बैंक एक राज्य में बंद रहने वाले हैं। यहां जानिये कल किस राज्य में और क्यों बैंक बंद रहने वाले हैं।

क्या कल तीसरे शनिवार को बंद रहेंगे बैंक?

क्या कल तीसरे शनिवार को दिन महासप्तमी के कारण बैंक बंद रहेंगे? ये सवाल ज्यादातर बैंक ग्राहकों के मन में है। कल 17 अक्टूबर को महीने का तीसरा शनिवार है, जिस दिन आमतौर पर बैंक खुले रहते हैं। कल नवरात्रि का सातवां दिन है जिसे महासप्तमी भी कहा जाता है। महासप्तमी के कारण त्रिपुरा में बैंक बंद रहेंगे। कल त्रिपुरा में सभी सरकारी और प्राइवेट सेक्टर बैंक जैसे स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, केनरा, एक्सिस, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई जैसे तमाम बैंक बंद रहेंगे।

इस राज्य के कर्मचारी कर रहे हैं कल की छुट्टी की मांग

पश्चिम बंगाल में भी बैंक कर्मचारी दुर्गा पूजा के मौके पर कल 17 अक्टूबर को छुट्टी देने की मांग कर रहे हैं। ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स कॉन्फेडरेशन (AIBOC) की पश्चिम बंगाल इकाई ने मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी से इस दिन बैंकों में छुट्टी घोषित करने की अपील की है। बैंक कर्मचारियों का कहना है कि महा सप्तमी दुर्गा पूजा का महत्वपूर्ण दिन है। ऐसे में उन्हें भी परिवार के साथ पूजा करने का मौका मिलना चाहिए। फिलहाल, पश्चिम बंगाल में बैंक कर्मचारियों के लिए 18 से 21 अक्टूबर तक दुर्गा पूजा के लिए छुट्टी दी गई है। कल शनिवार को त्रिपुरा के अलावा देश के बाकी सभी राज्यों में बैंक खुले रहेंगे।

महासप्तमी पर बंद रहेंगे बैंक?

महासप्तमी नवरात्रि के सातवें दिन मनाई जाती है और यह मां दुर्गा के सातवें स्वरूप मां कालरात्रि की पूजा को समर्पित है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन मां दुर्गा ने महिषासुर के विरुद्ध युद्ध की तैयारी की थी और बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया था। महासप्तमी का विशेष महत्व पश्चिम बंगाल, असम, ओडिशा, त्रिपुरा और बिहार सहित देश के कई हिस्सों में है, जहां दुर्गा पूजा धूमधाम से मनाई जाती है।

क्या तीसरे शनिवार को बैंक बंद रहेंगे?

आमतौर पर भारत में बैंक महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहते हैं। पहले, तीसरे और पांचवें शनिवार को बैंक खुले रहते हैं, जब तक उस दिन कोई अलग छुट्टी घोषित न हो। इस हिसाब से 17 अक्टूबर 2026 को तीसरा शनिवार होने के कारण सामान्य तौर पर बैंक खुले रहेंगे। बैंक सिर्फ त्रिपुरा में महा सप्तमी के मौके पर बंद होंगे।

अक्तूबर में छुट्टियों की पूरी लिस्ट

17 अक्टूबर, शनिवार- महा सप्तमी

महा सप्तमी के मौके पर त्रिपुरा में बैंक बंद रहेंगे।

18 अक्टूबर, रविवार- वीकली हॉलिडे

रविवार होने के कारण देशभर में बैंक शाखाओं में कामकाज नहीं होगा।

19 अक्टूबर, सोमवार- दशहरा और दुर्गा पूजा

दशहरा (महाष्टमी), महानवमी, आयुध पूजा और दुर्गा पूजा के कारण असम, बिहार, झारखंड, कर्नाटक, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, ओडिशा, तमिलनाडु, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल और अरुणाचल प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे।

20 अक्टूबर, मंगलवार- विजयादशमी और दुर्गा पूजा

विजयादशमी, महानवमी, आयुध पूजा और दुर्गा पूजा के कारण कई राज्यों और बैंकिंग केंद्रों में बैंक बंद रहेंगे। इनमें अगरतला, अहमदाबाद, आइजोल, बेलापुर, बेंगलुरु, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, चेन्नई, देहरादून, गुवाहाटी, हैदराबाद, ईटानगर, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोच्चि, कोहिमा, कोलकाता और लखनऊ समेत कई केंद्र शामिल हैं।

21 अक्टूबर, बुधवार- विजयादशमी और दुर्गा पूजा

विजयादशमी और दुर्गा पूजा के कारण असम, कर्नाटक, केरल, सिक्किम, त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल में बैंक बंद रहेंगे।

22 अक्टूबर, गुरुवार- दुर्गा पूजा

दुर्गा पूजा और दशैन के कारण सिक्किम में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी।

23 अक्टूबर, शुक्रवार- दुर्गा पूजा

दुर्गा पूजा और दशैन के कारण सिक्किम में बैंक बंद रहेंगे।

24 अक्टूबर, शनिवार- चौथा शनिवार

महीने का चौथा शनिवार होने के कारण देशभर में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी।

25 अक्टूबर, रविवार- वीकली हॉलिडे

रविवार होने के कारण देशभर में बैंक बंद रहेंगे।

26 अक्टूबर, सोमवार- लक्ष्मी पूजा और वाल्मीकि जयंती

लक्ष्मी पूजा, एक्सेशन डे और महर्षि वाल्मीकि जयंती के कारण चंडीगढ़, जम्मू-कश्मीर और त्रिपुरा में बैंक बंद रहेंगे।

29 अक्टूबर, गुरुवार- करवा चौथ

करवा चौथ के मौके पर हिमाचल प्रदेश में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी।

31 अक्टूबर, शनिवार- सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती

सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती के कारण गुजरात में बैंक बंद रहेंगे।

ऑनलाइन बैंकिंग रहेगी चालू

बैंक की शाखाएं बंद होने के बावजूद ग्राहक ऑनलाइन बैंकिंग सेवाओं का इस्तेमाल कर सकेंगे। इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और UPI के जरिए पैसे ट्रांसफर किए जा सकेंगे। ATM से कैश निकालने की सर्विस मिलेगी। हालांकि, बैंक की शाखा में होने वाले काम जैसे चेक क्लियरेंस और दूसरे जरूरी काम छुट्टी के कारण नहीं हो पाएंगे।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN