Home BUSINESS NEWS HINDI Bank Holidays: कल मंगलवार 30 जून को बंद रहेंगे बैंक, जानिये किन...

Bank Holidays: कल मंगलवार 30 जून को बंद रहेंगे बैंक, जानिये किन राज्यों में नहीं खुलेंगी ब्रांच

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Bank Holidays: कल मंगलवार 30 जून को बैंक बंद रहने वाले हैं। अगर आप कल बैंक ब्रांच जाकर अपना काम निपटाने का प्लान कर रहे हैं तो जान लीजिए कि आपके शहर में बैंक ब्रांच खुली होंगी या नहीं। दरअसल, कल बैंक देश के एक राज्य मिजोरम में बंद रहने वाले हैं। बाकि सभी राज्यों में बैंक ब्रांच खुली रहेंगी। अगले महीने जुलाई में भी बैंक छह दिन छुट्टी के कारण बंद रहने वाले हैं। यहां जानिये छुट्टियों की पूरी लिस्ट।

कल 30 जून को बंद रहेंगे बैंक

कल मंगलवार 30 जून को बैंक मिजोरम में बंद रहने वाले हैं। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के बैंक हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार यहां रेमना नी(Remna Ni) यानी शांति दिवस के कारण बैंक बंद हैं। हर साल 30 जून को यहां बैंक बंद रहते हैं। यह दिन 1986 में हुए ऐतिहासिक मिजोरम शांति समझौते की याद दिलाता है। इसने राज्य में सालों से चले आ रहे अलगाववादी संघर्ष और अशांति को खत्म किया था। मिजोरम के अलावा देश के अन्य राज्यों में बैंक खुले रहने वाले हैं। आज भी बैंक सिर्फ हिमाचल प्रदेश में संत गुरु कबीर जयंती के कारण बंद थे।

जुलाई में भी 6 दिन बंद रहेंगे बैंक

जुलाई का महीना शुरू होने वाला है। अगले महीने 6 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। लोकल त्योहारों के कारण देश के कुछ राज्यों में ही बैंक बंद रहेंगे। त्योहार के कारण पूरे देश में छुट्टी हो, ऐसा कोई दिन नहीं है। आरबीआई ने जुलाई महीने की बैंक छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी है।

6 जुलाई 2026 – सोमवार

मिजोरम में मिजो ह्मेइछे इंसुइहखाम पावल (MHIP) दिवस के मौके पर बैंक बंद रहेंगे। एमएचआईपी राज्य का सबसे बड़ा महिला कल्याण संगठन है। मिजोरम को छोड़कर बाकि सभी राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।

9 जुलाई 2026 – गुरुवार

मेघालय में बेह डेंखलाम पर्व के मौके पर बैंक बंद रहेंगे। यह मेघालय की पनार (जैंतिया) जनजाति का सालाना सांस्कृतिक और धार्मिक त्योहार है। 9 जुलाई को मेघालय के अलावा देश के बाकि राज्यों में बैंक खुले रहेंगे।

16 जुलाई 2026 – गुरुवार

ओडिशा, उत्तराखंड और मणिपुर में रथ यात्रा, कांग रथजात्रा और हरेला त्योहार के कारण इन राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। बाकि राज्यों में बैंक खुले रहेंगे।

17 जुलाई 2026 – शुक्रवार

मेघालय में यू तिरोत सिंह की पुण्यतिथि के मौके पर बैंक बंद रहेंगे। बाकि, सभी राज्यों मे बैंक खुले रहेंगे।

18 जुलाई 2026 – शनिवार

सिक्किम में द्रुकपा त्शे-जी के मौके पर बैंकों में छुट्टी रहेगी। यह एक बौद्ध त्योहार है, जिसे भगवान बुद्ध के सारनाथ में अपने पांच शिष्यों को पहला उपदेश देने की याद में मनाया जाता है।

22 जुलाई 2026 – बुधवार

त्रिपुरा में खारची पूजा के मौके पर बैंक बंद रहेंगे। यह त्योहार अगरतला में मनाया जाता है, जिसमें 14 कुल देवताओं की पूजा की जाती है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN