Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार BB20 में कंटेस्टेंट बनकर आईं आम्रपाली दुबे, सुपरस्टार निरहुआ को हुई इस...

BB20 में कंटेस्टेंट बनकर आईं आम्रपाली दुबे, सुपरस्टार निरहुआ को हुई इस बात की चिंता

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/06/1200x900/Amrapali_Dubey_Bigg_Boss_20_1788716219608_4f3da652-619a-4400-93a6-eb46c2ed988d_1788716234422_a76184e9-10e2-402f-be09-70371fe6b02e_c521f5c4-ad0d-44e2-bbe7-ab1bbdffe267_f39aa6b4-67e0-4a72-9f87-083cddb94e0e.jpg

Bigg Boss 20: सलमान खान होस्टेड फेमस विवादित रियलिटी टीवी शो ‘बिग बॉस’ के अगले सीजन को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। आज यानी 6 सितंबर, 2026 को इस शो का धमाकेदार आगाज हो चुका है। शो पर सलमान एक-एक करके सभी कंटेस्टेंट को जनता से इंट्रो करा रहे हैं। हर बार बिग बॉस में एक भोजपुरी स्टार आता है। इस बार यानी ‘बिग बॉस 20’ में भोजपुरी क्वीन आम्रपाली दुबे आई हैं। ‘भोजपुरी बवाल’ के बाद आम्रपाली दुबे की इस शो में धमाकेदार एंट्री की है। आम्रपाली को शो तक छोड़ने उनके को-एक्टर दिनेश लाल यादव यानी निरहुआ आए थे। तो चलिए एक नजर डालते हैं आम्रपाली के की पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ पर…

भोजपुरी की हाईपेड एक्ट्रेस

आम्रपाली भोजपुरी क्वीन के नाम से जानी जाती हैं। ‘निरहुआ रिक्शावाला’ से भोजपुरी सिनेमा में एंट्री करने वाली आम्रपाली ने अपने करियर में कई शानदार फिल्में दी हैं। आज आम्रपाली भोजपुरी सिनेमा की हाईपेड एक्ट्रेसेस की लिस्ट में गिनी जाती हैं। अपनी दमदार एक्टिंग और बेबाकी के लिए जानी जाने वाली एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे की फैन फॉलोइंग काफी जबरदस्त है। लेकिन क्या आप जानते हैं भोजपुरी इंडस्ट्री में एंट्री करने से पहले आम्रपाली कई टीवी सीरियल्स में नजर आ चुकी हैं।

‘सात फेरे’ से शुरू किया एक्टिंग सफर

भोजपुरी सिनेमा में एंट्री करने से पहले आम्रपाली टीवी जगत का फेमस चेहरा रही हैं। वो कई शोज में नजर आ चुकी हैं। उन्होंने फेमस टीवी सीरियल ‘सात फेरे’ में काम किया। इसी शो से आम्रपाली ने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा। इसके अलावा वो ‘रहना है तेरी पलकों की छांव में’ नजर आ चुकी हैं।

ऐसे हुई भोजपुरी सिनेमा में एंट्री

आम्रपाली दुबे ने दिनेश लाल यादव की साल 2014 में आई फिल्म ‘निरहुआ रिक्शावाला’ से भोजपुरी सिनेमा में एंट्री की थी। लेकिन उनके भोजपुरी सिनेमा में आने की पीछे की वजह उनकी दादी थीं। वो चाहती थी कि आम्रपाली भोजपुरी फिल्में करें। ऐसे में उन्होंने ‘निरहुआ रिक्शावाला’ के लिए आम्रपाली का ऑडिशन वीडियो खुद निरहुआ ने देखा और उन्हें फाइनल किया। इस फिल्म की हिट होने के बाद आम्रपाली की पूरी जिंदगी बदल गई और उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

आम्रपाली की भोजपुरी फिल्में

बता दें कि आम्रपाली ने अपने करियर में कई शानदार फिल्में दी हैं। इस लिस्ट में ‘निरहुआ रिक्शावाला’ 2.0, ‘काशी अमरनाथ’, ‘पटना से पाकिस्तान’, ‘निरहुआ चलल ससुराल-2’, ‘निरहुआ चलल लंदन’, ‘निरहुआ हिंदुस्तानी’, ‘निरहुआ हिंदुस्तानी-2’, ‘निरहुआ हिंदुस्तानी-3’, ‘राजा बाबू’, ‘निरहुआ सटल रहे’,’जिगरवाला’, ‘बॉर्डर’, ‘सिपाही’, ‘लागल रहा बताशा’ और ‘आशिकी’ जैसी फिल्में शामिल हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN